Month: August 2020

JDU का पलटवार:-हिम्मत है तो RJD किसी दलित को सीएम बनाने की घोषणा करे GS NEWS

बिहारबिहार विधानसभा चुनाव 2020राजनीतिPUJA JHA0

इस साल बिहार में बिहार विधानसभा चुनाव होना है वही राजनीति बिगुल फूंक दिया गया है पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर वार प्रतिवार कर रहे हैं वहीं पार्टी के फेरबदल भी जारी है परिवहन मंत्री संतोष निराला ने राजद के दलित नेताओं के आरोप पर पलटवार करते इस विपक्षी दल को चुनौती दी है। कहा कि राजद किसी दलित को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा करे। हमारे नेता नीतीश कुमार ने तो महादिलत नेता जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया था। अगर श्याम रजक, उदय नारायण चौधरी और रमई राम में हिम्मत है तो राजद और इसके नेता से घोषणा कराएं कि राजद का सीएम प्रत्याशी कोई दलित नेता होगा। मंत्री ने कहा कि अगर राजद वाकई दलितों का हितैषी है […]

आज अखंड सुहाग का व्रत हरितालिका तीज, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त GS NEWS

बिहारभक्ति पूजा अर्चनाPUJA JHA0

हरितालिका तीज पर आज महिलाएं अखंड सुहाग के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। पारंपरिक रूप से व्रत पूजन के लेकर गुरुवार को घरों में तैयारी की गई। महिलाओं ने साज-शृंगार और पूजन सामग्री की खरीदारी की। पहली बार व्रत रहने वाली महिलाओं और कन्याओं में ज्यादा उत्साह है। इस अवसर पर व्रती महिलाएं भगवान शिव और पार्वती का विधिविधान से पूजन करेंगी। पूजन का शुभ मुहूर्तज्योतिषाचार्य अमित बहोरे के अनुसार तीज पूजन का शुभ मुहूर्त शाम को 6:54 से लेकर रात 9:06 बजे तक है। ज्योतिषचार्य अवध नारायण द्विवेदी के अनुसार तीज के दिन स्थिर नक्षत्र व साध्य योग रहेगा। व्रत पूजन विधानअवध नारायण के अनुसार व्रती महिलाओं को एक पवित्र चौकी पर शुद्ध मिट्टी में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग, रिद्धि-सिद्धि सहित […]

RJD छोड़ने के बाद MLA जयवर्धन यादव का बड़ा आरोप GS NEWS

बिहारबिहार विधानसभा चुनाव 2020राजनीतिसमस्याPUJA JHA0

जदयू में शामिल होने वाले आरजेडी विधायक जयवर्धन यादव ने मीसा भारती पर परेशान करने का आरोप लगाया. जयवर्धन यादव ने कहा कि लंबे समय से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था. लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी. जयवर्धन यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के विकास कार्य में शुरू से विश्वास रहा है, जब विपक्ष में हम लोग चले गए तब भी कभी ऐसा नहीं लगा कि क्षेत्र में विकास कार्य रुक गया हो. जयवर्धन यादव ने कहा कि नीतीश कुमार विकास पुरुष हैं. राजद में लालू परिवार के खिलाफ सुनवाई नहींबिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनेताओं का दल बदल जोर पकड़ रहा है. आरजेडी से जदयू में आने वाले जयवर्धन यादव लालू परिवार से खासे नाराज हैं. […]

सुशांत सिंह राजपूत केस में पहले ही दिन एक्शन में दिखीं CBI GS NEWS

अपराधभारतसमस्याPUJA JHA0

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले से जुड़े एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए गेस्ट हाउस लेकर पहुंची है, जहां वे रह रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली से आए सीबीआई अधिकारियों की बैठक मुंबई के सांताक्रूज़ में एयरफोर्स ट्रांजिट फैसिलिटी में हो रही है। सीबीआई की टीम सुशांत सिंह राजपूत के बांद्रा स्थित आवास से मामले की जांच शुरू करेगी, जहां वह 14 जून को मृत मिले थे। इस बीच, सीबीआई अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वह मौत के मामले में किसी भी संदिग्ध को तब तक गिरफ्तार नहीं करेगी जब तक कि उनके खिलाफ कोई ठोस और ठोस सबूत नहीं मिलता। सीबीआई सूत्रों ने एएनआई को बताया है कि विशेष […]

भागलपुर में खुलेगा बुनकर मॉल और कोकून बैंक GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरस्मार्ट सिटीBarun Kumar Babul0

भागलपुर। लॉकडाउन के बीच आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुनकरों के उत्थान के लिए शहर में कोकून बैंक और बुनकर मॉल खोले जाएंगे। जिससे बुनकर धागे की खरीदारी व अपने उत्पादों को मॉल में बेच सकेंगे। इसके लिए जीरो माइल स्थित स्पन सिल्क मिल व रेशम भवन में खोलने पर मंथन जारी है। रेशम उद्योग को बढ़ावा देने के लिए जिला उद्योग केंद्र ने डीएम को प्रस्ताव भेजा है। डीएम ने उद्योग विभाग को पत्र भेजा दिया है। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रामशरण राम ने बताया कि कोकून बैंक होने से भागलपुर के बुनकरों को रेशम धागे की कमी नहीं होगी। अभी झारखंड के धागे पर निर्भर रहना पड़ रहा है। बुनकरों को धागा तैयार के लिए रिलिंग मशीन […]

बिहार चुनाव:-निर्वाचन आयोग की आज बैठक, हो सकते हैं कई ऐलान GS NEWS

बिहारबिहार विधानसभा चुनाव 2020PUJA JHA0

बिहार में समय पर चुनाव होना अब लगभग तय माना जा रहा है. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज चुनाव आयोग की बैठक होने वाली है. इसमें कई ऐलान हो सकते हैं. वहीं, केंद्रीय चुनाव आयोग ने प्रदेश में अनुबंध पर बहाल सभी कर्मियों को चुनाव में लगाने का निर्देश दिया गया है. बताया जा रहा है कि राज्य निर्वाचन आयोग को केंद्रिय चुनाव आयोग की ओर से आदेश जारी किया गया है. प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को अनुबंध पर बहाल कर्मियों को चुनाव कार्यों में शामिल कराने को लेकर काम शुरू करने को कहा गया है. बिहार में तय समय पर होंगे चुनावबता दें कि 29 नवंबर को बिहार विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है. इसे लेकर […]

भागलपुर: टीएमबीयू में कॉपी बिक्री में कई फाइलें गायब अनियमितता से जुड़ी GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में कॉपी बिक्री में हुई अनियमितता मामले की कई फाइलें विश्वविद्यालय से गायब होने की चर्चाएं होने लगी है। इस लेकर अब तक जांच रिपोर्ट तिथि बीत जाने के बाद भी गुरुवार को जमा नहीं हो सकी है। जबकि प्रभारी कुलपति डॉ. अजय कुमार सिंह ने जांच कमेटी से 20 अगस्त को जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था। बता दें कि फरवरी 2020 में परीक्षा विभाग ने नौ लाख रुपये की कॉपियां बेची थी। इसके लिए क्रय विक्रय समिति की अनुमति नहीं ली गई थी। सीनेट में उठाया गया था मुद्दा कॉपी बिक्री का प्रस्ताव तत्कालीन प्रति कुलपति डॉ. राम यतन प्रसाद लेकर आए थे। उनके प्रस्ताव को प्रभारी कुलपति डॉ. अवध किशोर राय ने […]

अपराधियों ने धक्‍का मारकर बाइक सवार को गिराया और 49 हजार रुपये बंधन बैंककर्मी से लूट लिए GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

किशनगंज: पोठिया स्थित बंधन बैंक के एक कर्मी के साथ जगडूबा सड़क पर दिनदहाड़े अपराधियों ने 49 की लूट की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में नगदी के अलावा एक टेबलेट, एक मोबाइल फोन व बाइक की चाबी भी छीन लिया। शिकायत लेकर थाने पहुंचे पीड़ित वासुदेव मंडल की शिकायत पर पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई है। पोठिया थानाध्यक्ष पहाड़कट्टा तो पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष पोठिया का मामला बता रहे हैं। जानकारी के अनुसार बंधन बैंक कर्मी वासुदेव मंडल साप्ताहिक वसूली के तहत धनतोला से राशि वसूली कर बाइक से पोठिया लौट रहे थे। इसी बीच जगडुब्बा के समीप कच्ची सड़क पर पीछे से आ रहे बाइक सवार अपराधियों ने धक्का मारकर वासुदेव को गिरा दिया और बंदूक की नोक […]

भागलपुर: प्रधान सचिव ने विक्रमशिला सेतु के बगल में बनने वाले पुल के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का दिया निर्देश GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

भागलपुर: विक्रमशिला सेतु के बगल में बनने वाले फोर लेन पुल के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश प्रधान सचिव ने दिया है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधान सचिव ने रैयतों को भुगतान से संबंधित नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि रैयतों को मुआवजा के लिए नोटिस भेजने से संबंधित सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई। अगले दो-तीन दिनों में सभी रैयतों को नोटिस भेज दिया जाएगा। बिहपुर-वीरपुर सड़क के लिए मुआवजा का भुगतान करने का निर्देश प्रधान सचिव ने दिया है। इधर जिला प्रशासन की ओर से रैयतों को नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नोटिस मिलने के बाद अगर कहीं से कोई दावा-आपत्ति नहीं आती है तो रैयतों […]

लालू प्रसाद की सुरक्षा में तैनात 9 पुलिसकर्मी निकले कोरोना संक्रमित GS NEWS

कोरोनाबिहारराजनीतिसमस्याPUJA JHA0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के ऊपर एक बार फिर से कोरोना का खतरा मंडरा रहा है. लालू यादव की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है. लालू प्रसाद पर संक्रमण का खतरागौरतलब है कि संक्रमण के खतरे को देखते हुए लालू प्रसाद यादव को पेइंग वार्ड से हटाकर रिम्स निदेशक के बंगले में शिफ्ट किया गया था, जहां उन्हें कोरोना वायरस बिल्कुल नहीं था, लेकिन इतनी सुरक्षा के बावजूद एक बार फिर लालू प्रसाद के ऊपर संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है. लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में तैनात तीस पुलिस कर्मियों में से नौ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. ऐसे में अब लालू प्रसाद यादव […]