Month: August 2020

गोपालपुर: जल संसाधन विभाग के वरीय अभियंताओं की टीम ने किया इस्माइलपुर -बिंद टोली के विभिन्न स्परों का निरीक्षण GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

गोपालपुर – बुधवार की दोपहर को इस्माइलपुर -बिंद टोली के बीच विभिन्न स्परों का निरीक्षण बाढ संघर्षात्मक बल के अध्यक्ष ई गिरिजा प्रसाद सिंह,मुख्य अभियंता ई एसएस पांडे,अधीक्षण अभियंता ई मो जफर रशीद खान ,विशेष रूप से प्रतिनियुक्त अधीक्षण अभियंता ई सियाराम पासवान ,प्रभारी कार्यपालक अभियंता ई युगेश्वर पासवान ने विभिन्न स्परों का निरीक्षण कर कई आवश्यक निर्देश दिये. बताते चलें कि गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है. जिस कारण स्पर संख्या छह पर पानी का दवाब काफी बढ गया है. मिली जानकारी के अनुसार सोन नदी से गंगा नदी में बडी मात्रा में पानी का प्रवाह किये जाने के कारण आने वाले एक -दो दिनों में गंगा नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि […]

नवगछिया: कुख्यात अपराधी सिंटु यादव बीरबन्ना से गिरफ्तार GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया : कोसी दियारा क्षेत्र के कुख्यात अपराधी नदी थाना क्षेत्र के ढोढ़ीया निवासी सिंटू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. नवगछिया एसपी स्वप्ना जी मेश्राम ने जानकारी देते हुए बताया है कि सिंटू यादव फरार चल रहा था. पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी लेकिन वह बच निकलता था. बुधवार को सूचना मिली थी कि सिंटू यादव भवानीपुर ओपी के बिरबन्ना गांव में छिपा हुआ है. सूचना के आलोक में नदी थानाध्यक्ष महताब खा, सअनि ओमप्रकाश ठाकुर एवं पुलिस बल द्वारा कार्रवाई की गई. इस दौरान भवानीपुर ओपी के सहयोग से सिंटू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. एसपी ने बताया कि सिंटू यादव कोसी दियार इलाके में आतंक किए हुए […]

नवगछिया: भवानीपुर टावर चौक के समीप एनएच 31 सडक मार्ग पर बाइक सवार दो लोगों को गोलियों से भूना GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

एक पटना रेफर, दूसरे का भागलपुर में चल रहा है इलाज गंभीर रूप से घायल उजानी निवासी मो एहसान पटना रेफर, लगी है छः गोली, वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में निर्दल प्रत्याशी के रूप में मैदान में था एहसान जमुनियां के इजहार को भी लगी है गोली, मायागंज में चल रहा है इलाज नवगछिया – रंगरा साहयक थाना क्षेत्र के राष्टीय राजमार्ग 31 पर भवानीपुर टॉवर चौक के पास बुधवार की रात्रि अज्ञात हमलावर अपराधियों ने बुलेट बाइक से नवगछिया आ रहे दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है. एक को इलाज के लिये पटना रेफर कर दिया है तो दूसरे का इलाज जेएलएनएमसीएच भागलपुर मायागंज में चल रहा है. घायल […]

बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भागलपुर डीएम प्रणव कुमार ने दुकानों को खोलने और बंद करने का समय सीमा किया तय GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

भागलपुर में कोविड- 19 के संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है इसे नियंत्रण करने के लिए गृह विभाग बिहार सरकार द्वारा प्रदत्त शक्तियों के प्रयोग में भागलपुर जिला अंतर्गत नगर निगम नगर परिषद नगर निकाय प्रखंड मुख्यालय के क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न प्रकार की दुकानें एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को खोल ले जाने के लिए समय सीमा निर्धारित की जाती है! दुकानें व्यवसायिक प्रतिष्ठान एवं उसके निर्धारित खुलने का समय समय फल , सब्जी , मांस , मछली , अंडे की दुकानें । प्रतिदिन पूर्वा ० 06 बजे से पूर्वा ० 10 बजे तक कपड़े , रेडिमेड परिधान , रूई , गद्दा , छाता , प्लास्टिक , इलेक्ट्रिक मोटर एवं पम्प , इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक गुड्स , बर्तन […]

चुनाव को लेकर जीतन राम मांझी का जदयू से गठबंधन लगभग तय! कल होगी घोषणा, सीटों पर चर्चा बाद में GS NEWS

बिहारबिहार विधानसभा चुनाव 2020राजनीतिPUJA JHA0

बिहार में इसी साल बिहार विधानसभा चुनाव होना है वही पक्ष और विपक्ष चुनाव को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं वही हम पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी का जदयू में आना लगभग तय माना जा रहा है हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का जदयू से गठबंधन की बात लगभग तय हो गई है। संभवत: गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष जीतन राम मांझी इसकी औपचारिक घोषणा करेंगे। गठबंधन के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं को इसके विलय की आशंका सता रही है। पिछले 2 दिनों से विभिन्न जिलों से कार्यकर्ताओं का मांझी के आवास 12-एम स्टैंड रोड आना लगातार जारी है। कार्यकर्ता विलय नहीं करने की बात पर दबाव दे रहे हैं। मोर्चा के अंदरूनी सूत्रों ने दोबारा यह साफ कर दिया है […]

अभी अभी बिहार में मिले कोरोना के 2884 नए मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 112759 GS NEWS

कोरोनाबिहारसमस्याPUJA JHA0

बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप काफी तेजी से बढ़ रहा है प्रतिदिन हजारों की तादात में मरीज की संख्या सामने आ रही है बिहार में संक्रमित मरीज की संख्या उतनी ही तेजी से बढ़ती जा रही है स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 2884 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 112759 हो गई है. बिहार में फिलहाल 31460 कोरोना के एक्टिव मरीज है. जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 2884 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 112759 हो गया है. इससे पहले बीते दिन मंगलवार को […]

सुप्रीम कोर्ट का फैसला सही, हम कोई राजनीति नहीं कर रहे थे- CM नीतीश कुमार GS NEWS

बिहारभारतसमस्याPUJA JHA0

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं. इस मामले में सीएम नीतीश कुमार ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है. सीएम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला सही है, हमने इस मामले में कोई राजनीति नहीं की. पूरे मामले में कानून संगत काम हुआ- सीएमसीएम नीतीश ने कहा कि पूरे मामले में कानून संगत काम हुआ. हमने वही किया जो कानूनन सही है. अब अभिनेता सुशांत और उनके परिवार को इंसाफ जरूर मिलेगा. सीएम नीतीश ने फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि बिहार में पूरी तरीके से संवैधानिक प्रक्रिया के तहत काम किया गया. हमने संविधान का पालन किया- सीएमसीएम ने आगे कहा कि हमने […]

बिहार DGP गुप्तेश्वर पांडे ने रिया चक्रवर्ती की पूछी औकात, बोले सत्य की हुई जीत GS NEWS

अपराधबिहारराजनीतिसमस्याPUJA JHA0

सुशांत केस की सीबीआई जांच पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूं ये अन्याय के विरुद्ध न्याय की जीत है। सर्वोच्च न्यायालय ने जो फैसला दिया है उससे 130 करोड़ जनता के दिल में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के लिए जो आस्था थी वो और ज्यादा दृढ़ हुई है। वहीं अभिनेत्री के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश पर कमेंट के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री पर कमेंट करने की औकात रिया चक्रवर्ती की नहीं है। रिया और मुंबई पुलिस को झटकाउल्लेखनीय है कि सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अपना अहम फैसला सुनाते हुए सुशांत केस को […]

बिहार में चुनाव काल में सरकार का बडा़ सौगात, ग्रामीण सड़क और पुलों के लिए 15 हजार करोड़ जारी GS NEWS

बिहारबिहार विधानसभा चुनाव 2020राजनीतिसरकारी योजनाPUJA JHA0

इस साल बिहार में बिहार विधानसभा चुनाव होना है वही बिहार सरकार नीतिश कुमार लगातार कई बड़े परियोजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं आपको बता दें कि चुनाव का दौर है इस बीच सरकार सक्रिय नजर आ रही है वही ग्रामीण कार्य विभाग को 15 हज़ार करोड़ का सौगात मिला है। इसमें ग्रामीण सड़क व पुल का उद्घाटन शिलान्यास और शुभारम्भ शामिल है। इसमें मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना टोला संपर्क योजना की सड़कें और मरम्मत होने वाली सड़कें व अन्य योजना की सड़कें शामिल हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को 15 हज़ार करोड़ रुपए सड़क व पुल का शिलान्यास उद्घाटन व शुभारंभ करेंगे। इसमें 7 हज़ार 200 करोड़ रुपए के 7 हज़ार रोड व 200 करोड़ के 80 पुल का […]

सीबीआई करेगी जांच सुशांत सिंह राजपूत केस की, रिया को झटका सुप्रीम कोर्ट के फैसले से GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

सुशांत सिंह राजपूत के मौत के सिलसिले में पटना में दर्ज एफआईआर को मुंबई ट्रांसफर करने के लिए एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी बुधवार को फैसला सुना दिया। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि सुशांत सिंह केस की जांच सीबीआई करेगी । सुशांत सिंह राजपूत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने पटना में दर्ज कराई गई इस प्राथमिकी में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों सहित छह व्यक्तियों पर अपने पुत्र को आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें कि सुशांत की मौत के करीब दो महीने होने को हैं, मगर अब तक इसकी जांच पर पेच फंसा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर […]