Month: August 2020

खरीक: तुलसीपुर ठाकुरबारी से शीशम की सिल्ली की चोरी GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसीपुर राधा कृष्ण ठाकुरबारी से 17 शीशम की सिल्ली की चोरी हो गई. इस बाबत श्री श्री 108 राधा कृष्ण ठाकुर बाड़ी तुलसीपुर के न्यास धारी सेवायत विजय कुमार झा ने खरीद थानाध्यक्ष और नवगछिया पुलिस अधीक्षक को लिखित सूचना दी है जिसमें आरोप लगाया है जी उसका बड़ा भाई अजय कुमार झा जो अपराधिक प्रवृत्ति का है और कई संगीन मामलों में नामजद रहा है उसका पुत्र भी सजायाफ्ता है. अजय कुमार झा सोमवार को 6 लोगों और मजदूरों के साथ स्कार्पियो और पिकअप वैन के साथ आया.उनमें से चार लोग पुलिस लिवास में थे.ठाकुरबारी प्र मौजूद लोगों ने देखा कि अजय कुमार ने अन्य लोगों के सहयोग से ठाकुरबारी के 17 शीशम की सिल्लियों […]

नारायणपुर: भ्रमरपुर इंदिरा चौक के पास ऑटो पानी भरे गड्ढे में पलटा,जख्मी GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नारायणपुर – प्रखंड के एन एच 31भ्रमरपुर इंदिरा चौक के पास सोमवार को यात्री से भरी अनियंत्रित ऑटो पानी भरे गड्ढे में पलटने से सवार जख्मी हो गया.चालक ऑटो छोड़कर फरार होने का मामला प्रकाश में आया है.ग्रामीणों के प्रयास से जख्मी का प्राथमिक उपचार मधुरापुर बाजार के प्राइवेट अस्पताल में किया जा रहा था.चिकित्सक ने जख्मी को खतरे से बाहर बताया. ग्रामीणों की सुचना पर मौके पर पहुंची बिहपुर पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई थी. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया गया जख्मी सहरसा जिले की निर्मला देवी और उर्मिला देवी के साथ जयमाला देवी,सोनी देवी,सुला देवी,प्रमिला देवी जख्मी हुई है.बताया जाता है कि वीरबन्ना के जयनाथ तांती के रिश्तेदार दीपक मंडल अपने पुत्र एवं पुत्री […]

नवगछिया: सर्राफ कॉलेज के एनएसएस द्वारा स्टेशन परिसर में चलाया गया स्वच्छता और जागरूकता अभियान GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारPinki Singh0

नवगछिया. स्थानीय बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय की महिला एनएसएस इकाई द्वारा नवगछिया स्टेशन पर स्वच्छता और जागरूकता अभियान चलाया गया. जिसका नेतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो वंदना कुमारी ने किया. इस स्वच्छता व जागरूकता अभियान का संचालन महाविद्यालय के प्रवक्ता राजेश कानोडिया और एनएसएस की छात्रा आर्या कुमारी ने किया. जहां मौके पर स्टेशन स्वच्छता प्रभारी सतीश कुमार एवं स्टेशन के कई कर्मी भी शामिल हुए. इस दौरान महाविद्यालय एनएसएस इकाई द्वारा यात्रियों को स्वच्छता और कोविड 19 के प्रति जागरूक भी किया गया. Pinki Singh

पीएससी नारायणपुर में सैंपल लेते समय एएनम हुई बेहोश GS NEWS

कोरोनागोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

पीएचसी नारायणपुर में सोमवार को कोरोनावायरस की जांच के लिए सैंपल लेते समय एएनएम अनुपम कुमारी बेहोश हो गई.अनुपम कुमारी के द्वारा कुल 56 लोगों का सैंपल लिया गया था.पीपीई कीट मास्क, हेड सील सब कुछ पहन कर वह सैंपल ले रही थी. बता दें कि लैब टेक्निशियन इन दिनों हड़ताल पर है इसलिए प्रशिक्षित एएनएम द्वारा सैंपल लेने के लिए बताया गया है.सैंपल लेते समय वह बेहोश हो गई तो पीएचसी में ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं रहने के कारण एएनएम का प्राथमिक उपचार मधुरापुर बाजार के प्राइवेट अस्पताल में कराया जा रहा था. चिकित्सक ने बताया कि ऑक्सीजन लेवल बहुत कम हो गया था जिसके कारण उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी.बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर किया […]

ढोलबज्जा: कदवा में मिले एक कोरोना पॉजिटिव तो, ढोलबज्जा में चार लोगों ने कोरोना को हराया GS NEWS

कोरोनागोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरPinki Singh0

ढोलबज्जा: कदवा दियारा पंचायत के उप स्वास्थ्य केंद्र प्रतापनगर में सोमवार को जांच शिविर लगाकर 150 लोगों का कोरोना जांच की गई. जिसमें बोड़वा टोला कदवा के एक युवक पॉजिटिव मिले हैं. उधर ढोलबज्जा में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच वहां के लोगों के लिए एक बार फिर राहत की खबर मिली है. ढोलबज्जा अस्पताल के सेवानिवृत्त लिपिक उमाशंकर जायसवाल ने बताया- सोमवार को चार लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आया है. पहले भी यहां के छः लोगों ने कोरोना को हराया है. Pinki Singh