Month: August 2020

74वां स्वतंत्रता दिवस: पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन की प्रमुख बातें GS NEWS

कोरोनाभारतराजनीतिPUJA JHA0

प्रधानमंत्री आज सुबह 7 बजकर 18 मिनट पर लाल किले के लाहौरी गेट पर पहुंचे. इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा सचिव डॉक्टर अजय कुमार ने उनकी अगवानी की. इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 74वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश के नाम संबोधन दिया. इस साल कोरोना वायरस महामारी के बीच स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है.पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन में जरूरी बातें कोरोना के इस असाधारण समय में, सेवा परमो धर्म: की भावना के साथ, अपने जीवन की परवाह किए बिना हमारे डॉक्टर्स, नर्से, पैरामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस कर्मी, सफाई कर्मचारी, पुलिसकर्मी, सेवाकर्मी, अनेको लोग, चौबीसों घंटे लगातार काम कर रहे हैं नई दिल्ली :भारत आज अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. प्रधानमंत्री […]

लाल किले की प्राचीर पर प्रधानमंत्री मोदी को किसकी याद आ गईं? GS NEWS

भारतराजनीतिसरकारी योजनाPUJA JHA0

आज देश 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। हर साल की तरह इस साल भी लाल किले की प्राचीर से झंडा फहराया गया, मगर कोरोना काल में इस बार कुछ अलग नजारे देखने को मिले, जिसका इशारा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी किया। 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 7वीं पर लाल किले की प्राचीर पर सुबह 7:30 बजे तिरंगा फहराया। मगर इस बार उन्हें एक बात काफी खल गई। उन्होंने अपने सामने इस बार छोटे-छोटे बच्चों को न देख उन्हें काफी मिस किया। लाल किले पर झंडा फहराने के बाद जैसे ही प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करना शुरू किया तो सबसे पहले उन्हें छोटे-छोटे बच्चों की याद आ गई, जो […]

गोपालपुर: गंदगी मुक्त भारत अभियान के तहत सफाई कार्यक्रम आयोजित GS NEWS

गोपालपुरबिहारसमस्यासरकारी योजनाPinki Singh0

गोपालपुर – भारत सरकार द्वारा गंदगी मुक्त भारत अभियान के तहत सीएचसी गोपालपुर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुधांशु कुमार के नेतृत्तव में चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों मे सीएचसी गोपालपुर में सफाई कर गंदगी मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की. मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डा उदय कुमार ,डा चंदन सिंहा,स्वास्थ्य प्रबंधक आतिश कुमार राय,स्वास्थ्य कर्मी ईश्वर तांती आदि की मौजूदगी देखी गई. मंडल भाजपा महामंत्री चंदन कुमार भगत के नेतृत्त्व में सफाई अभियान चलाया गया. Pinki Singh

ढोलबज्जा कदवा में, मोटरसाइकिल चोर सक्रिय, एक हीं रात में चोरों ने चार मोटरसाइकिल की चोरी GS NEWS

अपराधनवगछियाबिहारभागलपुरPinki Singh0

ढोलबज्जा: कदवा व ढोलबज्जा थाना क्षेत्रों में इन दिनों मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह सक्रिय हो गए हैं. गुरुवार की रात चोरों ने अलग-अलग जगहों पर चार मोटरसाइकिल चोरी कर ली है. जिसमें ढोलबज्जा के लूरी दास टोला से अनीश कुमार की सुपर एक्सप्लेंडर बीआर 34 एल 8445 व कदवा ओपी थाना क्षेत्र के नंदग्राम कदवा में प्रदीप मंडल के दमाद डिंपल कुमार भारती की हीरो होंडा फैशन प्रो बीआर 39एच 8617, खैरपुर कदवा के प्रवेश कुमार की डीलक्स मोटरसाइकिल दरवाजे पर से चोरी कर ली गई. वहीं एक अन्य की भी एक्सप्लेंडर मोटरसाइकिल की चोरी होने की बात सामने आई है. देर शाम सभी गाड़ी चालक ढोलबज्जा व कदवा थाने में लिखित शिकायत करने की प्रक्रिया में लगे हुए […]

नारायणपुर: स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन का समय किया गया निर्धारित GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नारायणपुर – प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया प्रखंड परिसर में 8:30 बजे,व्यापार मंडल परिसर में 8:40 बजे,पीएचसी नारायणपुर में 8:50 बजे, भवानीपुर थाना परिसर में 9:10 बजे, बीआरसी परिसर में 9:20 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा.आश्य् की जानकारी देते हुए बीडीओ हरिमोहन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों पर अपने अपने निर्धारित समय पर झंडोत्तोलन होगा.लेकिन किसी भी संस्थान में सरकारी हो या गैर सरकारी कोई कार्यक्रम नहीं होगा. Barun Kumar Babul

नारायणपुर: समाजसेवी जदयू नेता की पत्नी का निधन GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नारायणपुर – प्रखंड के नगड़पारा उत्तर पंचायत के नारायणपुर चौहद्दी निवासी समाजसेवी जदयू भागलपुर जिला उपाध्यक्ष अवकाश प्राप्त शिक्षक सुदामा साह की 78 वर्षीय पत्नी समतोला देवी का गंभीर बीमारी से शुक्रवार को उनके आवास पर निधन हो गया. निधन पर जदयू नवगछिया जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह,जदयू मीडिया प्रभारी गौतम गोविंद मंडल, छोटू गोस्वामी, रंजीत मंडल,अशोक सिंह,कांग्रेस केजिला महासचिव कुंदन यादव,भाजपा नेता दिनेश यादव, शशिभूषण यादव,जदयू नेता पैक्स अध्यक्ष नीलाब चौधरी, बाबुसाहब सहित विभिन्न पार्टि के नेता बुद्धिजीवी वर्ग एवं अन्य समाजिक संगठन ने शोक व्यक्त किया है. Barun Kumar Babul

नारायणपुर में शिक्षक नियोजन की औपबंधिक मेघा सूची प्रकाशित GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नारायणपुर – शिक्षक नियोजन 2019-20 में कक्षा 6 से 8 तक की औपबंधिक मेधासूची प्रखंड मुख्यालय में प्रकाशित करके दिवार पर चस्पा दिया गया है.आश्य् की जानकारी देते हुए शिक्षक नियोजन इकाई के सचिव सह बीडीओ हरिमोहन कुमार ने बताया कि तेईस रिक्ति के लिये कुल 1067 आवेदन प्राप्त हुआ था.जिसमें कुछ त्रुटि पाये जाने पर 39 को अस्वीकृत किया गया है. आवेदक के अभ्यर्थी 15 अगस्त से 29 अगस्त तक प्रखंड कार्यालय में कार्यविधि में आपत्ति कर सकते हैं. उन्होंने बताया किहिंदी, गणित या विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, संस्कृत,उर्दू सहित 6 विषय में 23 रिक्ति के विरुद्ध 1067 आवेदन प्राप्त हुआ था.1067 में हिंदी में 5, गणित या विज्ञान में 4, सामाजिक विज्ञान में 2,अंग्रेजी में 17,संस्कृत में 8, […]