Month: August 2020

नवगछिया में एक ट्रक से सात हजार चार सौ 77 लीटर शराब बरामद GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

असम और त्रिपुरा के चालक और खलासी गिरफ्तार गोवाहाटी से समस्तीपुर और बेगुसराय में होनी थी डिलीवरी नवगछिया राष्ट्रीय राजमार्ग 31 चौक के पास नवगछिया पुलिस और मद्यनिषेद विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर एक ट्रक पर लोड सात हजार चार सौ 77 लीटर शराब बरामद किया है. पुलिस ने मौके से ही ट्रक चालक त्रिपुरा के धर्मनगर थाना के पश्चिम राघापुर गांव के निवासी सुप्रियो नाथ और खलासी असम के कामरूप जिले के खेतरी थाना के टुपाटोली गांव के विनोद तेरान है. पुलिस को शराब के इस बड़े खेप ही गुप्त सूचना मिली थी. नवगछिया एसपी स्वप्ना जी मेश्राम के निर्देश पर गठित टीम अलर्ट हो गयी. ट्रक को नवगछिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर जब रोका गया तो पुलिस […]

भागलपुर: रजिस्ट्रेशन होगा रद अब बिना नंबर शोरूम से गाड़ी निकली तो GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभारतBarun Kumar Babul0

भागलपुर: शोरूम के बाहर बिना रजिस्ट्रेशन एवं बिना हाइसिक्योरिटी नंबर प्लेट की गाडिय़ां निकली तो संबंधित वाहन मालिक के साथ डीलर पर भी कार्रवाई होगी। इस मामले में वाहन कंपनी के डीलर का रजिस्ट्रेशन भी निलंबित हो सकता है। इस संबंध में परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने सभी जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारी एवं एमवीआइ को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने डीटीओ और एमवीआइ को यह सुनिश्चित कराने को कहा है कि किसी भी परिस्थिति में बिना नंबर की गाडिय़ां शोरूम से बाहर सड़क पर नहीं निकले। परिवहन सचिव के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी मु. फिरोज अख्तर, एमवीआइ एवं परावत्र्तन पदाधिकारी गुरुवार को सड़क पर निकले और आठ गाडिय़ों से 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। […]

बिहार में मिले कोरोना के 3906 नए मरीज,राज्य में आंकड़ा पहुंचा 94459 GS NEWS

कोरोनाबिहारसमस्याPUJA JHA0

बिहार में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप काफी तेजी से बढ़ रहा है हजारों की तादात में मरीज सामने आ रही है देखते ही देखते पूरा बिहार इसकी चपेट में आ चुका है बता दें कि बिहार में आंकड़ा लगभग एक लाख के करीब पहुंचने पर है स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 3906 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 94459 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक राज्य में 3906 और नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है. इसके अलावा बीते दिन 9 संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत भी हो गयी. इसके […]

इलाज कर रहे कोरोना पेजेंट का निजी अस्पताल के डॉक्टर्स और स्टाफ का भी 50 लाख का बीमा GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

भारत सरकार के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत 50 लाख रुपये बीमा का लाभ निजी अस्पतालों के डॉक्टरों और कोविड मरीजों का उपचार कर रहे अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को भी मिलेगा। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने इसकी जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ उन निजी अस्पतालों के डॉक्टरों, नर्सों, पारा मेडिकल स्टाफ एवं कर्मियों को मिलेगा, जिनकी असामयिक मृत्यु कोरोना मरीजों के उपचार के दौरान होगी। इसका लाभ जिला प्रशासन द्वारा चिह्नित निजी  अस्पतालों को ही मिलेगा। सूबे में अभी ऐसे 120 अस्पताल चिह्नित किए हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना से निजी क्षेत्र में कार्यरत चिकित्साकर्मियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।   डॉक्टरों व मरीजों के परिजन को 15 तक मिलेगा मुआवजाकोरोना से जान गंवाने वाले […]

भागलपुर: प्रधानमंत्री जी, मर जाएंगे हम, सभी हुए राइट-टाइम पीएमओ में शिकायत के बाद GS NEWS

कोरोनागोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

भागलपुर: जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती मरीज की परेशानी न तो अस्पताल प्रबंधन सुन रहा था न ही प्रशासन। ऐसे में लाचार होकर मरीज प्रदीप कुमार ने पीएमओ में ऑनलाइन आवेदन देकर अपनी परेशानी और व्यथा की जानकारी दी। मरीज ने ऑनलाइन आवेदन में कहा कि प्रधानमंत्री जी मानसिक रोगी संभवत: कोरोना पॉजिटिव है। वह बराबर मेरे बेड पर शौच करता और थूक फेंकता है, इससे परेशानी हो रही है। इसे नहीं हटाया गया तो यहां हम मर जाएंगे। आवेदन में मरने की बात लिखे जाने के बाद तुरंत एक्शन लिया गया। एक घंटे के अंदर पीएमओ ने एक्शन लिया। पुलिस प्रशासन और अस्पताल प्रशासन को तलब किया। पीएमओ से फोन के बाद सभी अधिकारी राइट […]

बिहार के किसी पुलिस पदाधिकारी पर कोई मुकदमा मुबंई में दर्ज नहीं हुआ – DGP गुप्तेश्वर पांडेय GS NEWS

अपराधबिहारराजनीतिसमस्याPUJA JHA0

सुशांत सिंह राजपूत मामले में पटना पुलिस मुंबई छानबीन के लिए गईं थीं जब बिहार पुलिस वापस पटना आई तो खबर आई कि मुबंई पुलिस ने बिहार पुलिस पर एफआईआर दर्ज किया परंतु बिहार DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने इसकी पुष्टि कर दिये की ऐसा कुछ नहीं हुआ है।मुंबई में किसी भी बिहार के पुलिस अफसर पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है. इसकी जानकारी डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने दी है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुंबई पुलिस कमिश्नर से बात हुई है. डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने ट्वीट कर बताया कि मुंबई में बिहार के किसी भी पुलिस पदाधिकारी पर कोई मुककदमा दर्ज नहीं किया गया है. ये अफवाह मात्र है. डीजीपी ने बताया कि मेरी मुंबई के पुलिस कमिशनर से […]

नवगछिया: गोसाई गांव में आज होगा श्री कृष्ण लल्ला के प्रतिमा का विसर्जन GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत गोसाई गांव के श्री कृष्ण मंदिर में स्थापित श्री कृष्ण लल्ला के प्रतिमा का आज गुरुवार संध्या स्थानीय गोसाईं गाँव गंगा घाट पर विसर्जन किया जाएगा इस बाबत मंदिर के संस्थापक पुजारी ने बताया कि इस बार कोरोना महामारी को लेकर भव्य आयोजन नहीं किया गया है । श्री कृष्ण लला का भी मेड़ पर प्रतिमा नहीं बनाया गया है अलग से एक छोटे आकार के प्रतिमा को स्थापित कर पूजा अर्चना की गई है जिनका गुरुवार संध्या गंगा नदी में विसर्जन किया जाएगा । Barun Kumar Babul

नवगछिया के धोबिनिया में गड्ढे के पानी मे डूबने से बालक की मौत GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरPinki Singh0

नवगछिया थाना क्षेत्र के धोबिनिया गांव में गड्ढे के पानी में डूबने से जितेंद्र यादव के पांच वर्षीय पुत्र रौनक कुमार की मौत हो गई है. बालक के डूबने से मौत के बाद धोबिनिया गांव में मातम का माहौल छा गया है. डूबने से बालक की मौत होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची नवगछिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. जहां शव को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौप दिया गया है. परिजनों ने बताया कि घर के पीछे एक गड्ढा है जिसमें पानी जमा हो गया है. घर के पास खेलने के दौरान ही रौकन का पैर पिसल गया और वह पानी मे डूब […]

Noimg

नवगछिया: विषहरी पूजा में स्थापित नहीं होगी प्रतिमा GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया : विषहारी पूजा के अवसर पर इस बार नवगछिया में अधिकांश जगहों पर प्रतिमा स्थापित नहीं होगी. नाग कलश से पूजा संपन्न करायी जाएगी. इसके साथ 18 अगस्त को विसर्जन शोभायात्रा भी नहीं निकाली जायेगी. यह निर्णय बुधवार को नवगछिया में छोटी ठाकुरबाड़ी रोड स्थित बिहुला विषहरी पूजा समिति की एक संक्षिप्त बैठक में लिया गया. पुजा समिति के विमल किशोर पोद्दार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की संभावना को देखते हुए प्रशासन के दिए निर्देशों पर इस बार पुजा समारोह में ना ही पंडाल का निर्माण किया जाएगा और ना ही किसी प्रकार का मेला और आयोजन नही किया जाएगा. पुजा समिति से जुड़े मुकेश राणा और कुणाल गुप्ता ने बताया कि प्रशासन के दिशा निर्देश को देखते […]

गोपालपुर: गोसांयगांव में मिले एक और गोपालपुर में दो कोरोना संक्रमित GS NEWS

कोरोनागोपालपुरबिहारभागलपुरPinki Singh0

गोपालपुर – पीएचसी गोपालपुर द्वारा बुधवार को मध्य विद्यालय गोसांयगांव में शिविर लगा कर रैपिड एंटीजन किट से 161 लोगों की जाँच की गई .जिसमें मात्र तीन ग्रामीण कोरोना संक्रमित पाये गये.यह जानकारी स्वास्थ्य प्रबंधक आतिश कुमार राय ने दी.मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुधांशु कुमार,एलटी आशीष चौधरी सहित बडी संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी देखी गई. द्वारा बुधवार को मध्य विद्यालय गोसांयगांव में शिविर लगा कर रैपिड एंटीजन किट से 161 लोगों की जाँच की गई . जिसमें मात्र तीन ग्रामीण कोरोना संक्रमित पाये गये.यह जानकारी स्वास्थ्य प्रबंधक आतिश कुमार राय ने दी.मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुधांशु कुमार,एलटी आशीष चौधरी सहित बडी संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी देखी गई. Pinki Singh