Month: August 2020

सुशांत मामले में रिया चक्रवर्ती को खतरनाक मीडिया ट्रायल का निशाना बनाया जा रहा है’:- स्वरा भास्कर GS NEWS

अपराधभारतसमस्याPUJA JHA0

बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में नया हलफनामा दाखिल किया. इसमें रिया ने कहा है कि उन्हें सुशांत सिह राजपूत की मौत का दोषी ठहराया जा रहा है. इस बीच, अभिनेत्री स्वरा भास्कर का मानना है कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले में रिया चक्रवर्ती को एक खतरनाक मीडिया ट्रायल का शिकार बनाया जा रहा है. रिया के समर्थन में उतरीं स्वरा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘रिया को एक अजीब और खतरनाक मीडिया ट्रायल का शिकार बनाया जा रहा है जिसका नेतृत्व एक भीड़तंत्र द्वारा किया जा रहा है. मैं उम्मीद करती हूं कि माननीय सुप्रीम कोर्ट इस ओर ध्यान देगी और फर्जी खबर बनाने वालों और साजिश भरी कहानियों की रचना […]

आज PM मोदी CM नीतीश कुमार के साथ कोरोना को लेकर करेंगे समीक्षा बैठक GS NEWS

कोरोनाबिहारसमस्याPUJA JHA0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दूसरे दिन भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. आज कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक होगी. बता दें कि सोमवार को प्रधानमंत्री ने बाढ़ को लेकर सीएम नीतीश के साथ समीक्षा बैठक की थी. स्वास्थ्य मंत्री भी होंगे शामिल इस समीक्षा बैठक में सीएम के अलावे स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. बिहार में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और प्रतिदिन 3000 से अधिक नए संक्रमित मरीज मिल रहे हैं. ऐसे में कोरोना टेस्ट की संख्या भी 75 हजार से अधिक पहुंच गई है. पीएम के साथ समीक्षा बैठक में आगे की रणनीति तैयार करने के लिए अहम माना जा रहा है. पीएम की वीडियो […]

BREAKING : नवगछिया लक्ष्मी होटल के पास टीएन यादव के चालक की गोली मारकर हत्या

अपराधनवगछियाBarun Kumar Babul0

ऋषव मिश्रा कृष्णा , मुख्य संपादक , जीएस न्यूज़ नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 लक्ष्मी होटल के पास सोमवार की देर रात अपराधियों ने उप मुख्य पार्षद अभिषेक रमन उर्फ टी एन यादव के गाड़ी के चालक थाना क्षेत्र के रसलपुर निवासी संतोष कुमार यादव 30 वर्ष पिता सुभाष यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अपराधियों ने सुभाष यादव को एक गोली सीने में मारी है जो संतोष यादव के सीने दाहिने ओर गोली लगी है। सीने मे गोली लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर नवगछिया पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम हेतु पहुंचाया। घटना को संदर्भ में […]

रंगरा: मंदरौनी में दो पक्षों के बीच जम कर हुई गोलीबारी

गोपालपुरबिहारPinki Singh0

शराब पीने से रोकने पर दोनों पक्ष हुए आमने सामने रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के मंदरौनी गांव में चौक पर एक दुकान के पीछे शराब पीने का विरोध करने के विवाद पर पहले दोनों पक्षों के बीच जम कर लात घुसे चले फिर दोनों पक्षों ने जम कर फायरिंग किया. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में आवश्यक छानबीन की है. मामले में मंदरौनी गांव के सुशांत सिंह ने सोहोड़ा गांव के अजय सिंह, रंजीत सिंह और मंटू सिंह के विरूद्ध गोलीबारी करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इधर सोहोड़ा गांव के अजय सिंह ने सुशांत सिंह, प्रशांत सिंह, गुड्डू सिंह और सुमन सिंह समेत अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी […]

कल 11 अगस्त की रात्रि गोसाईं गाँव में आयेंगे भगवान श्री कृष्ण, कोरोना के कारण नहीं होगा भव्य आयोजन GS NEWS

कोरोनागोपालपुरनवगछियाभक्ति पूजा अर्चनाPUJA JHA0

अंग प्रदेश के सुप्रसिद्ध सह नवगछिया अनुमण्डल के गोपालपुर प्रखंड अन्तर्गत गोसाईं गाँव के श्री कृष्ण मंदिर में कल 11 अगस्त मंगलवार की रात्रि भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव पूजा अर्चना ,प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होगा । बताते चलें कि कोरोना काल के कारण जहां इस वर्ष कोई भव्य आयोजन नहीं होगा , वहीं इस बार मेला का आयोजन भी नहीं किया जाएगा । मंदिर के पुजारी विपिन कुमार झा ने बताया कि कोरोना काल एवं लॉक डाउन के कारण इस वर्ष 2020 में सिर्फ़ मंदिर के पुजारी एवं पुरोहित द्वारा भगवान की पूजा अर्चना प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष भगवान श्री कृष्ण के दरबार में कई भक्तों द्वारा बाँसुली चढ़ाई जाती हैं । भक्तों […]

चिराग ने CM नीतीश पर किया हमला कहा,- लोजपा अकेले बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर लड़ने को तैयार GS NEWS

बिहारबिहार विधानसभा चुनाव 2020समस्याPUJA JHA0

बिहार में कोरोना संकट के बीच विधानसभा चुनाव को लेकर हो रहे सुगबुगाहट के बीच लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के चिराग ने बड़ा सियासी बयान दिया है। बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का नारा देने वाले चिराग ने कहा कि उनकी पार्टी आगामी विधान सभा चुनाव में प्रदेश के सभी 243 विधानसभा सीटों पर लड़ने के लिए 100 फीसदी तैयार है। प्रदेश में कोरोना संकट और बाढ़ के कहर के बीच बिहार विधानसभा चुनाव के सवाल पर चिराग पासवान ने फिर कहा कि अभी बिहार में चुनाव कराने का वक्त नहीं है, लिहाजा चुनाव टाल देना चाहिए। हालांकि उन्होंने दोहराया कि चुनाव कराने का फैसला चुनाव आयोग को लेना है, लेकिन मौजूदा परिस्थिति ऐसी नहीं है कि बिहार में चुनाव कराए […]

बाढ़ और कोरोना के हालातों पर:- PM मोदी CM नीतीश के साथ VC से कर रहे हैं समीक्षा बैठक, दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद GS NEWS

कोरोनाबाढ़बिहारसमस्याPUJA JHA0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के अलग-अलग राज्यों में आई बाढ़ को लेकर उन सभी राज्यों के सीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर रहे हैं. इस बैठक में सीएम नीतीश कुमार भी हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम साथ हो रही बैठक अहम है केंद्र से राज्यों को विशेष मदद मिल सकती है. बता दें कि सीएम नीतीश कुमार एक अन्ने मार्ग से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हुए हैं. उनके साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा और आला अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हैं. राज्य भर में आई बाढ़ की समीक्षा की जा रही है. बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कार्य पर चर्चा की जा रही है. बिहार में 79 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित […]

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव,संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की आग्रह GS NEWS

कोरोनाभारतसमस्याPUJA JHA0

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने खुद एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा – मैं किसी काम से अस्पताल गया था। वहां कोरोना टेस्ट कराने पर मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं बीते सप्ताह मेरे संपर्क में आए लोगों से आग्रह करता हूं कि वे खुद को आयसोलेट कर लें और अपना कोरोना टेस्ट भी करा लें। मुखर्जी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि पिछले एक हफ्ते के अंदर जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं मैं उनसे अपील करता हूं कि वह भी अपना कोरोना टेस्ट जरूर कराएं और आइसोलेट हो जाएं। प्रणब मुखर्जी के इस ट्वीट के बाद उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान का काम भी […]