Month: August 2020

स्वास्थ्य विभाग का फरमान, बिहार में कोरोना मरीज और उनके अटेंडेंट को लगाना होगा हैंड बैंड GS NEWS

कोरोनाबिहारसमस्याPUJA JHA0

बिहार में जानलेवा वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है लगभग 70 हजार से ऊपर कोरोना के मरीजों का आंकड़ा पार कर चुका है बता दें कि बिहार में प्रत्येक दिन हजारों की तादात में मरीज सामने आ रही है स्वास्थ्य विभाग का नया फरमान बिहार के सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में कोरोना के मरीजों और उनके अटेंडेंट को अपनी कलाई में हैंड बैंड लगाना होगा। दोनों के हैंड बैंड के रंग अलग-अलग होंगे, ताकि कोरोना संक्रमित और अस्पताल में मौजूद रहने वाले उनके अटेंडेंट के बीच अंतर पता चल सके। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए यह कदम उठाने का निर्णय लिया है। विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पटना मेडिकल कॉलेज […]

जन्माष्टमी का व्रत कब रखें:- जाने कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी का व्रत,शुभ समय शुभ मुहूर्त GS NEWS

बिहारभक्ति पूजा अर्चनाPUJA JHA0

श्री कृष्ण का जन्मोत्सव के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। हालांकि इस बार कोरोना वायरस महामारी के कारण मंदिरों में बड़े आयोजन नहीं होगे। कल जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा. इस साल अष्टमी तिथि 11 और 12 अगस्त दो दिन तक रहेगी. इसलिए कुछ जगहों पर मंगलवार तो कहीं बुधवार को जन्माष्टमी मनायी जाएगी. इस बार 11 और 12 अगस्त को लोग जन्माष्टमी मनाएंगे. जन्माष्टमी का पर्व इस बार खास भी है, क्योंकि 27 साल बाद एक बेहद अद्भुत संयोग बन रहा है. 1993 के बाद जन्माष्टमी पर पहली बार बुधाष्टमी और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं. जन्माष्टमी पर राहुकाल दोपहर 12 बजकर 27 मिनट से लेकर 02 बजकर 06 मिनट तक रहेगा. इस बार जन्माष्टमी पर कृतिका […]

सुशांत सिंह केस में बिहार सरकार और महाराष्ट्र सरकार आमने-सामने जेडीयू बोले-अपराधियों को बचा रहे उद्धव GS NEWS

अपराधबिहारराजनीतिसमस्याPUJA JHA0

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की सीबीआइ जांच की बिहार सरकार की सिफारिश को केंद्र सरकार ने मान लिया। इसके आधार पर अब सीबीआइ जांच शुरू भी हो गई है। उधर, महाराष्‍ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में इसका विरोध किया है। इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने मुंबई पुलिस की जांच काे बेहतर बताते हुए आरोप लगाया है कि बिहार और दिल्ली में महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ पर्दे के पीछे से बड़ी साजिश चल रही है। राउत के इस बयान पर बिहार के सत्‍ताधारी जनता दल यूनाइटेड ने कड़ा विरोघ दर्ज किया है। जेडीयू प्रवक्‍ता संजय सिंह ने संजय राउत से पूछा है कि महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे सीबीआइ जांच से क्यों घबरा रहे […]

आज CM नीतीश 638 करोड़ की 1093 योजनाओं का वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से करेंगे उद्घाटन GS NEWS

बिहारसमस्यासरकारी योजनाPUJA JHA0

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनावी साल में लगातार योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं. इसी क्रम में सोमवार को 638 करोड़ की 1093 योजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन करेंगे. सभी योजनाएं जल जीवन हरियाली अभियान के तहत सिंचाई और जल संचयन से जुड़ी है. उद्घाटन कार्यक्रम शाम 4ः30 बजे मुख्यमंत्री आवास पर होगा. जल जीवन हरियाली अभियान के अंतर्गत 1093 सतही सिंचाई और जल संचयन योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा. इससे 88,930 हेक्टेयर में सिंचाई क्षमता विकसित होगी. वहीं, 590 लाख घन मीटर जल संचयन क्षमता में भी बढ़ोतरी होगी. कार्यक्रम में ये रहेंगे मौजूदउद्घाटन कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, लघु जल संसाधन मंत्री नरेंद्र नारायण यादव और ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार […]

आज प्रधानमंत्री करेंगे अंडमान निकोबार समुद्री केबल परियोजना का उद्घाटन GS NEWS

भारतराजनीतिसरकारी योजनाPUJA JHA0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 10 अगस्त को चेन्नई व अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के बीच सबमेरीन केबल प्रणाली का उद्घाटन करेंगे इस प्रणाली के तहत दो स्थानों के बीच दूरसंचार सिग्नलों के आदान-प्रदान के लिए समुद्र में केबल बिछायी जाती है. बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक (अंडमान-निकोबार टेलीकॉम) मुरली कृष्णा ने केंद्रशासित प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा, ‘चेन्नई तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सबमेरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल कनेक्टिविटी परियोजना की शुरुआत की प्रतीक्षा अब खत्म हो रही है.’ उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 10 तारीख को इस परियोजना का उद्घाटन करने वाले हैं.’ मुख्य महाप्रबंधक ने पत्र में अंडमान और निकोबार प्रशासन के अधिकारियों से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के सुचारू संचालन और विभिन्न् द्वीपों […]

सुशांत सिंह मामले में ED की कार्रवाई तेज, रिया सहित कई लोगों से आज होगी पूछताछ GS NEWS

अपराधभारतसमस्याPUJA JHA0

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने जांच तेज कर दी है. सोमवार को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उसके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, उसके भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को पूछताछ के लिए बुलाया है. इन सभी को पहले भी ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है. कई घंटों तक पूछताछ भी की गई है. बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती से प्रवर्तन निदेशालय में दोपहर को पूछताछ शुरू हुई थी और वे रविवार सुबह 6.30 बजे ऑफिस से बाहर निकले. उनसे 18 घंटों तक पूछताछ की गई थी. उनसे प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत पूछताछ की गई. जिसमें उनके बिजनेस, […]

बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र GS NEWS

भारतसमस्यासरकारी योजनाPUJA JHA0

बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स हैंड इंडस्ट्रीज ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव को पत्र लिखा है. चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने पत्र के माध्यम से आग्रह किया है की कोविड-19 के कारण राज्य में आर्थिक गतिविधि में कमी आई है. जिसमें तेजी लाने के लिए उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने और आम लोगों के सहज आवागमन के लिए सड़क और पुल की लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरी करने का अनुरोध किया है लंबित योजनाओं को पूरा कराने की मांगजिससे कि औद्योगिक और व्यवसायिक गतिविधियों को गति मिलेगा. उद्योग जगत में तेजी आएगी. इसका लाभ बिहार […]

एक सितंबर से देश में फिर से खुलेंगे स्कूल! टीचर्स व स्टूडेंट्स को करना होगा यह परिवर्तन GS NEWS

कोरोनाभारतसमस्याPUJA JHA0

भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 64,399 नए मामले आने के साथ ही रविवार को संक्रमण के कुल मामले 21 लाख का आंकड़ा पार कर गए जबकि 861 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 43,379 हो गई. कोरोना संकट के बीच चर्चा है कि सरकार अब स्कूलों को अनलॉक कर सकती है. एक सितंबर से नवंबर के बीच चरणबद्ध ढंग से स्कूलों को खोलने का प्लान है. केंद्र सरकार 31 अगस्त तक इस बारे में गाइडलाइन जारी कर सकती है. हालांकि, आखिरी फैसला राज्य सरकारें ही लेंगी. सबसे पहले असम सरकार ने कहा था कि वह एक सितंबर से स्कूल खोलने को तैयार है. उसे केंद्र सरकार की गाइडलाइन का इंतजार है. वहीं, आंध्र प्रदेश […]

बिहार ने पृथ्वी दिवस के मौके पर बनाया अनोखा रिकॉर्ड, लगा दिए दो करोड़ 51 लाख पौधे GS NEWS

बिहारराजनीतिसरकारी योजनाPUJA JHA0

बिहार बिहार में पृथ्वी दिवस के मौके पर लगाए गए पौधे बनाया गया रिकॉर्ड बता दें कि बिहार में रविवार को एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है. जल जीवन हरियाली अभियान के तहत बिहार में हरित क्षेत्र को बढ़ाने के लिए सरकार ने जो 2.51 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखा था, वो रविवार को पूरा कर लिया गया है. पौधारोपण मिशन के तहत बिहार पृथ्वी दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में पौधारोपण किया. पटना के आर ब्लॉक के पास आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में उनके साथ डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी और पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव भी मौजूद रहे. इन लोगों ने भी इस मौके पर पौधारोपन किया. इसके साथ ही राज्य के अलग अलग हिस्सों में […]

गृहमंत्री अमित शाह ने दिया कोरोना को मात, रिपोर्ट आई निगेटिव GS NEWS

कोरोनाभारतराजनीतिPUJA JHA0

देश में वैश्विक महामारी का प्रकोप काफी तेजी से बढ़ रहा है आम लोग को के साथ-साथ नेता भी इसकी चपेट में आ रहे हैं आपको बता दें कि 2 अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया और आज उन्होंने कोरोना को मात दिया देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कोरोना के खिलाफ जंग एक सप्ताह में ही जीत ली है। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी ने रविवार को ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी। 2 अगस्त को गृहमंत्री अमित शाह कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आ गए थे। शुरुआती लक्षण के बाद उन्होंने कोरोना जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव […]