August 8, 2020
गोपालपुर : बह रहे रुपये गंगा और कोसी में, कट रहे गांव GS NEWS
गंगागोपालपुरनवगछियाबाढ़बिहारभागलपुरBarun Kumar Babulगोपालपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता हर वर्ष बाढ़ की विभीषिका झेल रही है। कटाव के नाम पर सात अरब से अधिक रुपये खर्च किए जा चुके हैं। बावजूद इसके हर वर्ष कई गांव इसकी चपेट में आ जा रहे हैं। कई गांवों का अस्तित्व समाप्त होने के कगार पर है। जनप्रतिनिधियों के स्तर पर जो पहल होनी चाहिए, वह हो नहीं पा रही है। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से गोपालपुर, रंगरा चौक, इस्माइलपुर व नवगछिया प्रखंड जुड़े हैं। इस्माइलपुर प्रखंड छह महीने तक पूरी तरह बाढ़ से घिरा रहता है। इस दौरान यहां का काम नवगछिया से होता है। बाढ़ व कटाव से अभी तक आधा दर्जन से अधिक गांवों का अस्तित्व समाप्त हो गया है। नवगछिया प्रखंड का पुनामा प्रतापनगर […]