Month: November 2023

Noimg

बिहपुर : जमीन विवाद में मारपीट ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर:जमीन व रास्ता विवाद को लेकर गुरूवार को थानाक्षेत्र के बिहपुर दक्षिण पंचायत के के कठाेतिया में मारपीट व छिनतई की वारदात हुई।जिसको लेकर दोनो पक्षों ने थाना में अलग-अलग केस दर्ज कराया है।पहले केस में जीना देवी ने गांव के कैलू मंडल,साहेब कुमार,गौरव कुमार,रामा देवी व फंटुश मंडल समेत खगड़िया जिले के परबत्ता थानान्तर्गत नयागांव मधेपुर निवासी चुनिया देवी नामजद किया है।वहीं दूसरे पक्ष की ओर से कैलश मंडल ने भी केस दर्ज कराया है।जिसमें मंगल मंडल,जिच्छू मंडल,अमित कुमार,सुमित कुमार,जीना देवी,प्रेमलता देवी व तेतो देवी को नामजद किया है।मिली जानकारी के अनुसार अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। DESK 04 B

Noimg

आठ दिसंबर को होगी महर्षि मेंही की प्रतिमा की स्थापना ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर:महर्षि मेंही आश्रम में परमहंस मेंही जी महाराज की प्रतिमा आगामी आठ दिसंबर को बिहपुर प्रखंड के मड़वा पूरब पंचायत के औलियाबाद में बन रहे स्थापित होगी।इस मौके पर इलाके समेत काफी दूर दूर से भी अनुयायियों व धर्माम्बलंबी पहुंचेगें।शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए ग्रामीण ई.सोनू मिश्रा ने बताया कि यहां करीब डेढ़ करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले भव्य महर्षि मेंही आश्रम का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है।निर्माण कार्य का शिलान्यास करने के बाद हरिद्वार,जीता कुटीर हरिपुर कला के स्वामी व्यासानंद जी महाराज स्वंय की. निगरानी में कार्य करा रहे हैं।स्वामी व्यासानंद जी महाराज ने बताया कि यह आश्रम सत्संगियों,महर्षि मेंही के अनुयायियों व जन सहयोग से बन रहा है।बताया गया कि हरिद्वार स्थित आश्रम की […]

Noimg

देव दीपावली को लेकर श्री श्री 108दक्षिणेश्वर पुरानी काली मंदिर की तैयारी पूरी ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर:कल/रविवार को देव दीपावली मनेगा।इसको लेकर शुक्रवार को प्रखंड के मड़वा पूरब पंचायत के औलियाबाद में श्री श्री 108दक्षिणेश्वर पुरानी काली मंदिर में तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।इसको लेकर पूजा कमेटी ने बैठक कर तैयारियों की रूपरेखा पर चर्चा किया गया।वहीं यहां इस बार भी देव दीपावली पर विधि विधान से पूजा व पूरा मंदिर दीयों से जगमग होगा।पूर्व उपसरपंच सह कमेटी के सचिव संजय कुमार डोकानिया बताते हैं कि यहां माता की पूजा का इतिहास करीब200वर्ष से भी अधिक पुराना है।पूजा कमेटी के अध्यक्ष डा.नवलकिशोर चौधरी व कोषाध्यक्ष अशोक कुमार डोकानिया बताते हैं कि बताते हैं कि यहां ग्रामीण जन सहयोग से भागलपुर जिले में सबसे बड़े काली मंदिर का निर्माण कार्य यहां वर्ष 2006 से […]

Noimg

गोसाईं गाँव में श्री कृष्ण लला के नए भव्य दरबार की भूमि पूजन ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड के गोसाई गांव में श्री कृष्ण मंदिर परिसर में श्री कृष्ण लाल के नए मंदिर हेतु भूमि पूजन का आयोजन किया गया । भूमि पूजन में पूरे गांव के गण्यमान्य के अलावे मंदिर संस्थापक परिवार के लोग उपस्थित थे । वहीं मौके पर वीरेंद्र नारायण झा ने यजमान बनकर भूमि पूजन का पूजा अर्चना किया । वही मौके पर संस्थापक परिवार के गोरेलाल झा नें बताया कि भगवान श्री कृष्ण लाल का एक भव्य मंदिर का निर्माण कार्य भूमि पूजन के साथ ही प्रारंभ हो गया है । ग्राम वासी व स्थानीय लोगों के सहयोग से एक भव्य मंदिर का निर्माण होगा जिसमें श्री कृष्ण लला विराजमान होंगे । वहीं शुक्रवार को भूमि […]

Noimg

यात्रियों से भरी बस और ट्रैक्टर की टक्कर में एक की मौत, आधे दर्जन लोग घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK 04 B0

नवगछिया : पूर्णिया से बेगूसराय जा रही तूफान डीलक्स यात्री बस और बालू लदे ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि इस घटना में आधे दर्जन लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। घटना बीते शुक्रवार की शाम के करीब 5:00 बजे रंगरा थाना क्षेत्र के हिमांशु पेट्रोल पंप एनएच 31 के समीप की है। मृत व्यक्ति की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के मिल्की नवटोलिया गांव के (50 वर्षीय) वेदानंद मंडल, पिता चन्द्रदेव मंडल ट्रेक्टर चालक के रुप में की गई है। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तूफान डीलक्स बस जो यात्रियों से भरी हुई थी पूर्णिया की तरफ से बेगूसराय जा रही थी। इसी क्रम में राष्ट्रीय उच्च मार्ग 31 […]

Noimg

नवगछिया में आयोजित निशुल्क शिविर में 300 से अधिक लोगों का हुआ स्वास्थ्य जाँच ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

श्याम कौशल स्मृति संस्थान नवगछिया द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल के समीप हुआ आयोजन अपनें लोगों की सेवा करके बहुत अच्छा लगा : डॉ० नेहा शर्मा नवगछिया : नवगछिया के अनुमंडलीय अस्पताल के समीप स्थित श्याम परिसर में श्याम कौशल स्मृति संस्थान नवगछिया द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया । यह आयोजन नवगछिया के स्वर्गीय सत्येंद्र नारायण चौधरी “कौशल बाबू” अधिवक्ता सह जेपी सेनानी, के पुत्र अधिवक्ता आयुष आनंद द्वारा कराया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन नवगछिया नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि सह समाजसेवी प्रेमसागर उर्फ़ डब्लू यादव, समाजसेवी सह बाल भारती के उपाध्यक्ष अजय कुमार रूंगटा, लायंस क्लव के कमलेश अग्रवाल सहित नवगछिया के कई बुद्धिजीवी वर्ग द्वारा सामूहिक रूप से किया गया । वही मौके पर अधिवक्ता आयुष […]