Month: November 2023

Noimg

नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में कायाकल्प की टीम नें की जांच ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : अनुमंडल अस्पताल के कायाकल्प की टीम जांच किया. टीम ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया. अधिकांश व्यवस्थाओं पर टीम ने संतोष जताया. हालांकि कुछेक कमियों पर नाराजगी जताते हुए उन्हें शीघ्रता शीघ्र सही किये जाने का भी निर्देश दिया. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कायाकल्प योजना के तहत टीम ने सर्वेक्षण किया. टीम में डॉ. सुनील कुमार, डॉ. गुंजन कुमार, डॉ. प्रशांत कुमार थे. कायाकल्प की टीम ने अस्पताल के महिला वार्ड की जांच किया. प्रसव करवाने आई महिला से खान पान के बारे में पूछा गया. प्रसव कक्ष में काम करने वाली नर्स से नवजात शिशु को कैसे रखा जाता है. इस बारे में पूछताछ किया. टीम ने ओपीडी, व इमरजेंसी वार्ड के रजिस्टर को देखा. […]

Noimg

नवगछिया में गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के जीआरपी पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गांधीधाम एक्सप्रेस से गांजा के साथ एक तस्कर को नवगछिया स्टेशन पर से गिरफ्तार किया। जीआरपी थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि किसी ट्रेन से गांजा तस्कर गांजा लेकर जा रहा है। इसी पर हम लोगों ने गांधीधाम एक्सप्रेस में विशेष जांच किया गया जिसमें एक साधु के वेश में बैठा हुआ पश्चिम बंगाल आसनसोल निवासी अभिजीत अधिकारी को हिरासत में लिया जिसमें पूछताछ में लगभग 4 किलो गज बरामद होने की बात कही। जीआरपी थाना अध्यक्ष ने बताया कि जानकारी वरीय पदाधिकारी को दे दी गई हैं । DESK 04 B

Noimg

कन्या मध्यविद्यालय में एक भी शिक्षिका नही ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर: बिहार सरकार की शिक्षा पर किए जा तमाम कवायद के बावजूद प्रखंड के एकमात्र कन्या विद्यालय के समक्ष फेल होते नज़र आते हैं । एक तरफ जहाँ जहाँ शिक्षा में बदलाव के लिए तरह तरह के प्रलोभन एवं विकास के दावे के साथ बालिका शिक्षा पर बल दिया जा रहा है तो दूसरी तरफ विद्यालय अभाव से जूझ रहा है । भले हीं यह विद्यालय केवल बालिकाओं के है पर विद्यालय में एक भी महिला शिक्षिका नही है । आए दिन जब बालिकाओं को प्राकृतिक समस्याएँ आती हैं तो वो शिक्षकों के समक्ष खुद को सहज नही पाती हैं । कभी-कभी बालिकाएँ प्राकृतिक समस्या के कारण पेट दर्द से जूझती हैं पर शिक्षकों को कुछ बताने में असमर्थ होती […]

Noimg

दिसंबर में वार्षिक उत्पन्ना एकादशी समारोह ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर: मिनी देवघर के नाम से विख्यात प्रखंड के मड़वा बाबा बज्रलेश्वरनाथ धाम प्रांगण में आठ व नौ दिसंबर को वार्षिक उत्पन्ना एकादशी समारोह होगा।इसको लेकर गुरूवार को गांव में एक बैठक आयोजित की गई।बैठक में आयोजन को पूरी भव्यता के साथ करने का निर्णय लिया गया।यह जानकारी देते हुए आयोजन समिति के प्रो.इंदुशेखर पाठक ने बताया कि दो दिवसीय उत्पन्ना एकादशी समारोह आठ व नौ दिसंबर को होगा।वहीं समारोह के सुचारू संचालन को लेकर लोगों ने अपने अपने सुझाव व विचार भी दिए।बैठक में प्रो.मिथिलेश मिश्र,शंभु राय,नीरज मिश्र,अशोक झा,विजय पाठक व अशोक मिश्र आदि समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। DESK 04 B

Noimg

देव दिवाली पर दीपों से सजेगा साईंनाथ दरबार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया- अनुमंडल अन्तर्गत का एकलौता नवनिर्मित श्री शिर्डी साईंनाथ मंदिर साईंनगर सहौरा में कार्तिक पुर्णिमा के देव दिवाली के अवसर पर काशी के तर्ज पर 26 नवम्बर रविवार को संध्या के समय महाआरती व भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम निर्धारित किया गया उक्त कार्यक्रम की जानकारी श्री सदगुरु साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम यादव ने दिया उन्होंने बताया की देव‌ दिवाली के मौके साईंनाथ मंदिर में दीपोत्सव की सजावट होती है। मान्यता है‌ कीदेव दीपावली अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। मान्यता अनुसार कार्तिक पूर्णिमा तिथि पर भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था, उसके वध से प्रसन्न होकर सभी देवी और देवता काशी नगरी पहुंचे। वहां पर गंगा स्नान के बाद दीप जलाए और […]

Noimg

जमुनिया के अपराधी ने गांव के ही जमीन व्यवसायी के घर पर पहुंच जान से मारने की धमकी देते हुए, मांगी रंगदारी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में अपराधी राकेश सिंह उर्फ कन्हैया सिंह ने गांव के ही जमीन व्यवसायी दीपक सिंह के घर पर हरवे हथियार से लैस होकर अपने अन्य आठ दस अपराधी गुर्गों के साथ हमला बोल दिया। सभी अपराधी शराब के नशे में धुत्त थे। घटना बीते बुधवार की रात्री के लगभग 9 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित व्यक्ती ने इस घटना के वावत परवत्ता थाना में राकेश सिंह उर्फ कन्हैया सिंह एवं एक अन्य दूसरे कन्हैया सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। घटना के संबंध में पीड़ित ने बताया कि मैं जमीन ख़रीद बिक्री का काम भागलपुर में रहकर करता हुं। दीपावली के मौके पर परिवार सहित जमुनिया अपना गांव आया […]

Noimg

निशुल्क शिविर में 300 से अधिक लोगों का हुआ स्वास्थ्य जाँच ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

श्याम कौशल स्मृति संस्थान नवगछिया द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल के समीप हुआ आयोजन अपनें लोगों की सेवा करके बहुत अच्छा लगा : डॉ० नेहा शर्मा नवगछिया : नवगछिया के अनुमंडलीय अस्पताल के समीप स्थित श्याम परिसर में श्याम कौशल स्मृति संस्थान नवगछिया द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया । यह आयोजन नवगछिया के स्वर्गीय सत्येंद्र नारायण चौधरी “कौशल बाबू” अधिवक्ता सह जेपी सेनानी, के पुत्र अधिवक्ता आयुष आनंद द्वारा कराया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन नवगछिया नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि सह समाजसेवी प्रेमसागर उर्फ़ डब्लू यादव, समाजसेवी सह बाल भारती के उपाध्यक्ष अजय कुमार रूंगटा, लायंस क्लव के कमलेश अग्रवाल सहित नवगछिया के कई बुद्धिजीवी वर्ग द्वारा सामूहिक रूप से किया गया । वही मौके पर अधिवक्ता आयुष […]

Noimg

टोटो लूट कांड उद्भेदन में शामिल पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : टोटो लूट कांड के सफल उद्वेदन में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों को नवगछिया आरक्षी अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने सम्मानित किया है। इसमें शामिल पुलिस पदाधिकारी गोपालपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार, बिहपुर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार रंजन, रंगरा ओपी अध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल और गोपालपुर थाना के पुलीस अवर निरीक्षक अजीत कुमार को 1250 रुपिए प्रदान कर सम्मानित किया गया है।बताते चलें कि बीते 22 अक्टूबर को गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के समीप पुल पर एक टोटो को लूट लिया गया था। जिस घटना के विरुद्ध टोटो चालक तीनघड़ीया गांव निवासी पवन मंडल के पुत्र गुड्डू कुमार ने अपने ही गांव के कुछ युवकों को नामजद आरोपी बनाते हुए गोपालपुर थाना में मामला दर्ज कराया था। […]

Noimg

सास और दामाद के बीच घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा ,देखने वालों की लगी रही घंटों भीड ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर अभी तक आपने कई हाई वोल्टेज ड्रामा देखा होगा सुना होगा जिसमें पति-पत्नी प्रेमिका की जोड़ी रहती है लेकिन गुरुवार को भागलपुर के कचहरी चौक पर एक अजीबोगरीब हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जिसमें आपस में सास और दामाद ही भीड़ गए दरअसल पत्नी की घर वापसी की मांग करते-करते दामाद सास को ही घर ले जाने की जिद पर अड़ गया, दरअसल भागलपुर के पीरपैंती की रहने वाली महिला कविता देवी का नाथनगर के रहने वाले पंकज दास से 10 साल पहले शादी हुई थी और शादी के बाद से ही दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा वह नोंकझोंक का सिलसिला शुरू हो गया और विगत 6 महीने से दोनों अलग रहने लगे । लड़की की मां मानकी […]