Month: November 2023

Noimg

महिला के साथ छठ घाट पर मारपीट का मामला दर्ज ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर : जयरामपुर के तेलघी टोला की महिला के साथ छठ घाट पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है. मामले को लेकर पीड़ित महिला प्रमिला देवी ने गांव के ही प्रभाष साह, कन्हैया कुमार, रोशन कुमार, अभिषेक कुमार, प्रकाश साह, रामदेव साह, नकुल साह, जितेन्द्र कुमार एवं विशाल कुमार को नामजद किया है. उन्होंने लिखा है कि सोमवार की सुबह करीब 6 बजे अपने छठ घाट पर पूजा-अर्चना कर रही थी तभी उपरोक्त नामजदों ने लाठी-डंडे से लैस होकर गाली देते हुए छेड़खानी की. पुत्र राहुल कुमार मुझे बचाने के लिए आया तो उसको भी पिटाई कर जख्मी कर दिया. थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. DESK 04 B

Noimg

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो विद्यालय खेल प्रतियोगिता के लिए टीम रवाना ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभारतDESK 04 B0

नवगछिया : बिहार सरकार एव जिला प्रशासन, शेखपुरा के संयुक्त तत्वाधान में 22 से 24 नवंबर को जवाहर नवोदय विद्यालय, शेखपुरा में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो (बालक 14/17/19) विद्यालय खेल प्रतियोगिता के लिए भागलपुर की टीम को जिला खेल पदाधिकारी ,भागलपुर जय नारायण कुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया ।भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के रामदेव प्रसाद यादव,सचिव घनश्याम प्रसाद, जेम्स कुमार नाजिम खान, मोनी कुमारी, अमीर खान , कुंदन कुमार ,एवं विभिन्न स्कूल के शारीरिक शिक्षक एवं खेल प्रशिक्षक ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।, ताइक्वांडो मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने बताया कि अंडर- 14 बालक वर्ग का प्रभार डी ए वी स्कूल,सुल्तानगंज के शारीरिक शिक्षक धीरज कुमार एवं अंडर – 17 बालक वर्ग का प्रभार वरीय खिलाड़ी प्रिंस […]

Noimg

नवगछिया अनुमंडलीय सत्संग का भव्य आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया की धरती पर 111 महाअधिवेशन के बाद नवगछिया अनुमंडल का वार्षिकोत्सव इस्माइलपुर प्रखंड के जयपुर जफरु दास टोला गांव में अनुमंडल दो दिवसीय संतमत सत्संग का 40 वां वार्षिक अधिवेशन प्रारंभ हुआ। इस अधिवेशन के मौके पर महर्षि मेंही आश्रम के साधन धाम मनियारपुर से संतमत के प्रधानाचार्य ब्रह्म ऋषि स्वामी जी चतुरानंद जी महाराज स्वामी धीरजानंद जी महाराज स्वामी प्रेमानंद जी महाराज स्वामी दयानंद जी महाराज हरिद्वार से आए स्वामी मुक्तानंद जी महाराज सहित कई प्रमुख संतों के द्वारा संतमत सत्संग मे संत के जीवन वह सत्संग के बारे में बताया गया। इस संतमत सत्संग में ब्रह्म ऋषि स्वामी जी चतुरानन महाराज ने कहा कि ईश्वर की. प्राप्ति के लिए सत्संग जरूरी है। सत्संग से सद्गति एवं मानव […]

Noimg

गौ पूजन के साथ हुआ गोपाष्टमी प्रारंभ, नवगछिया के गौशाला में लगेगा मेला ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया श्री गोपाल गौशाला के तत्वावधान मे गौपष्टमी मेला के गौ माता के पूजन के साथ प्रारभ हो गया । पूजन के बाद गौ माता को पूरे शहर में भ्रमण कराया गया। इसमें गौशाला के कोषाध्यक्ष गोपाल प्रसाद केजरीवाल ,सचिव राम प्रकाश रुंगटा , दिनेश केडिया , माधव चिरानिया ,श्री रवि शर्राफ,तथा नवगछिया के व्यक्तियों द्वारा शहर में भ्रमण करवाया गया.। दोपहर 2 बजे गो पूजन का कार्यक्रम किया गया जिसमे गाय की पूजा गोपाल प्रसाद केजरीवाल द्वारा करवाई गई।सचिव ने बताया कि गौशाला मेला में झूला,मीना बाजार सहित विभिन्न प्रकार की दुकानें लगाई गई है। मेला 28 नवम्बर तक चलेगा। लोग आकर मेले में आनंद उठा सकते हैं । DESK 04 B

Noimg

भगवान भास्कर की प्रतिमा हर्षोल्लास के साथ विसर्जित ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर प्रखंड के बभनगामा वार्ड 10 में मंगलवार को भगवान भास्कर की प्रतिमा को हर्षोल्लास के साथ विसर्जित किया गया. बभनगामा गांव सुरसा मंदिर के समीप सरोवर विसर्जन घाट तक भगवान भास्कर के जयकारे से गूंजता रहा. प्रतिमा विसर्जन यात्रा के पूर्व भगवान भास्कर की महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर नम आंखों से गीत गाकर विदाई दी. विसर्जन के दौरान बिहपुर थानाध्यक्ष राजेश रंजन, दारोगा दीपिका जूही सहित पुलिस बल की अगुवाई में पुलिस प्रशासन की चौकस व्यवस्था रही. मौके पर नवयुवक छठ पूजा समिति बाबा स्थान बभनगामा अध्यक्ष पप्पू ठाकुर, कोषाध्यक्ष दीपक ठाकुर, सचिव सुनील राय, सहित चितरंजन, गौरव, साहेब, प्रिंस, रवि,सुमन, मिथिलेश, संजीत, नीतीश, सोनू , बबलू सहित आसपास के कई ग्रामीण मौजूद थे. DESK 04 B

Noimg

बलाहा गॉव में दो पक्षों में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलाहा गॉव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है।घटना को लेकर दोनों पक्ष ने एक दुसरे पर आरोप लगाते हुए भवानीपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज की है।उक्त जानकारी एडिशनल प्रभारी मुलायम प्रसाद यादव ने देते हुए बताया की एक पक्ष के बलाहा निवासी बबलू सिंह की पत्नी बचनी देवी ने गॉव के ही अनिल सिंह,संगीता देवी,हरिवंश सिंह,अनुराज सिंह समेत चार- पॉच व अनिल सिंह को पति पत्नी व दोनों पुत्र के. विरुद्ध जमीन विवाद को लेकर मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है।दुसरे पक्ष के बलाहा निवासी अनिल सिंह ने गॉव के ही मुनीलाल सिंह,बबलू सिंह,परमानंद सिंह,राजकुमार सिंह,राजू सिंह,गुल्ली कुमारी,वंदना देवी,बबली देवी,दिलीप […]

Noimg

खरीक पुलिस ने हथियार व गाेली के साथ तीन आरोपित को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के खरीक थाना की पुलिस ने हथियार व गाेली के साथ तीन आरोपित को गिरफ्तार किया. आरोपित खरीक थाना के गनौल निवासी राधेश्याम कुमार, नीतीश कुमार, इस्माइलपुर थाना के डिमाहा निवासी ऋषिराज है. पुलिस ने आरोपित के पास एक देशी कट्टा,चार जिंदा कारतुस, एक खोखा, दो स्क्रीन टच मोबाइल एक मोटरसाइकिल बरामद किया है. इस संबंध में नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने जानकारी देते हुए. बताया कि खरीक थाना की पुलिस गश्त कर रही थी. इसी दौरान बाइक सवार आरोपित पुलिस को देखकर तेजी से बाइक लेकर भागने लगा. पुलिस ने खदेर कर बाइक सवार तीनों आरोपित को गिरफ्तार किया. बाइक सवार की तलाशी लिया तो उसके पास हथियार व गोली बरामद किया गया. इस संबंध में खरीक […]