Month: November 2023

Noimg

बीकानेर एक्सप्रेस एवं महादलित युवक की हत्या के मामले में एसपी ने किया टीम गठित, जल्द होगा उद्वेदन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया रेल थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग हत्या के मामले में रेल एसपी ने कटिहार रेल डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित कर उद्भेदन करने की बात कही है। रेल एसपी डॉक्टर संजय कुमार भारती के द्वारा दोनों अलग-अलग घटना को लेकर के टीम बनाया गया है। जिसमें बीकानेर एक्सप्रेस में हुई बंगाल के मजदूर की हत्या को लेकर के बीकानेर जयपुर भेजने को लेकर के टीम बनाया गया है। जिसमें कटिहार के रेल अपर पुलिस अधीक्षक से डीएसपी कुदन कुमार बरौनी रेल डीएसपी गौरव कुमार नवगछिया नगर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार सर्किल इंस्पेक्टर राम प्रमोद सिंह कटिहार रेल थाना अध्यक्ष इमरान सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ टीम बनाया गया है। जानकारी के अनुसार बंगाल के मजदूर की हत्या […]

Noimg

छठ घाट पर नहाने के दौरान तीन युवक डूबे, दो की मौत,तीसरे को सुरक्षित निकाला ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

मृतकों में एक आईटीआई भागलपुर का छात्र नवगछिया के धोबिनिया कोसी घाट में छठ पूजा के दौरान तीन छात्र पानी मे डूब गए जिसमे दो की मौत हो गयी वही एक छात्र को बॉस फेंककर डूबने से बचा लिया गया।डूबने वाले छात्रों में रोमन कुमार 17 वर्ष पिता विमल कुमार और रौशन कुमार18 वर्ष पिता मणिलाल साह शामिल है, दोनो एक ही परिवार के थे।।वही पानी मे डूब रहे तीसरे छात्र बंटी कुमार पिता त्रिवेंद्र साह को सुरक्षित बाहर निकाला गया। डूबकर मरने वाले रोमन कुमार भागलपुर आईटीआई का छात्र था जबकि रौशन कुमार नवगछिया इंटरस्ट्रीय बिद्यालय में ग्यारहवी का छात्र था।दोनो छात्र माखातकिया एक्सचेंज का रहनेवाला है।डूबने वालेतीनो छात्र मित्र थे और रविवार के संध्या समय छठ घाट पर […]

Noimg

देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री की मनाई गयी धूमधाम से जयन्ती ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

गोपालपुर : आयरन लेडी के नाम से मशहूर देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व इन्दिरा गांधी की जयन्ती भागलपुर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद की अध्यक्षता में गौशाला रोड नवगछिया स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय में रविवार की दोपहर को मनाई गया.गोपालपुर प्रखंड महिला कांग्रेस अध्यक्षा शीला देवी निषाद ने हरनाथचक स्थित अपने आवास पर धूमधाम से स्व इन्दिरा गांधी की जयन्ती मनाई. इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने बैंकों के राष्ट्रीय करण व बंग्लादेश नामक नये राष्ट्र के निर्माण की भूरि भूरि प्रशंसा किया.इस अवसर पर जितेन्द्र प्रसाद सिंह, सुनील चौधरी,रामविलास पासवान, शंकर सिंह,अशोक सिंह निषाद वगैरह की मौजूदगी देखी गयी. DESK 04 B

Noimg

महापर्व छठ पर श्रदालुओं ने अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को किया अर्घ्य अर्पित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया: – सनातन धर्म में लोक आस्था के महापर्व छठ का खासा महत्व है कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन छठ पूजा का मुख्य पर्व मनाया जाता है. इस दिन अस्त होते सूर्य को सूर्य को अर्घ्य देने का विधान है सूर्य देव को समर्पित चार दिवसीय त्योहार के तीसरा दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी डुबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया इस दौरान छठ घाटो पर खासा उत्साह दिखा छठ व्रतियों छठ कि पारंपरिक गीतों से महौल भक्तिमय बना इस अवसर पर श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम यादव ने सहौरा -मदरौनी छठ घाट पर भगवान भास्कर को अर्घ्य कर अमन चैन खुशहाली सुख समृद्धि कि मंगलकामना किया वहीं उन्होंने ने बताया […]

Noimg

उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ लोकआस्था का महापर्व छठ हुआ संपन्न,सभी छठघाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर : चार दिनों तक चलने वाले छठ पूजा का महापर्व पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया गया, छठ पर्व के आखिरी दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ यह महापर्व संपन्न हो गया, भागलपुर व भागलपुर के आसपास के सभी छठ घाटों पर श्रद्धालुओं ने सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया, इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला, सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सभी श्रद्धालु घाटों से अपने घरों की तरफ लौट गए। अर्घ्य देने के लिए तड़के सुबह से ही छठ घाटों पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। व्रतधारी महिलाओं ने सुबह से छठ मैया का ध्यान लगाकर सूर्य की उपासना की । सुबह के अर्घ्य के साथ ही छत्तीस घंटे […]

Noimg

गोसाईं गाँव घाट पर उदीयमान सूर्य को अर्घ के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व सम्पन्न ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : आस्था के महापर्व छठ पर व्रतियों ने उत्साह से रविवार संध्या को अस्ताचलगामी सूर्य व सोमवार को उदीयमान सूरज को अर्घ्य अर्पित किया । रविवार की संध्या व सोमवार अहले सुबह को गोसाईं गाँव गंगा नदी में खड़े होकर व्रतियों ने अर्घ्य देने की प्रक्रिया को पूरा किया और छठ मैय्या से मनौतियां मांगी। पूजा की थाली में प्रसाद व फल लेकर व्रतियां छठ मैय्या के गीत गाती हुई गंगा नदी किनारे पहुंची। रविवार दोपहर से ही गोसाईं गांव के जमींदारी बांध के समीप श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। खरना करने के बाद व्रतियों द्वारा रविवार को पहला अर्घ्य व सोमवार को उदयगामी सूर्य को दूसरा व अंतिम अर्घ्य देकर व्रत खोला गया व इसके […]

Noimg

मालपुर में ग्रामीणों ने मारपीट व फायरिंग करने के आरोप में एक व्यक्ति को किया पुलिस के हवाले ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के मालपुर गांव में देर रात को दो व्यक्तियों द्वारा मारपीट करने व दहशत फैलाने हेतु फायरिंग करने के आरोप में स्थानीय ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पकड कर पुलिस के हवाले कर दिया तथा फायरिंग करने वाला भागने में सफल रहा।थानाध्यक्ष नीरज नीरज कुमार ने बताया कि मालपुर के ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पुलिस के हवाले किया है।मामले की जांच की जा रही है।ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली जा रही है.साथ ही ग्रामीणों द्वारा सुपुर्द किये जा रहे व्यक्ति से भी पूछताछ किया जा रहा है। DESK 04 B