Month: November 2023

Noimg

मजदूरी करने गए मजदूर की हुई मौत, गया था टंकी की खुदाई करने ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर के गोराडीह के रहने वाले एक मजदूर की मौत दम घुटने से हो गई, वह शौचालय की टंकी बनाने के लिए खुदाई करने गया था, काम करने के दौरान वह बेहोश हो गया जिससे उसकी मौत हो गई, मृतक की पहचान 45 वर्षय कारु मंडल के रूप में हुई है, सूचना पर गोराडीह पुलिस मृतक के घर पहुंची वहां परिजनों का बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया कारू के छोटे भाई मनोज ने बताया कि मेरा भाई उमाशंकर यादव के घर टंकी की खुदाई करने गया था दोपहर बेहोशी की हालत में उसे घर पर लाकर छोड़ दिया था साथ ही मजदूरों ने बताया की खुदाई के दौरान दम घुटने से वह बेहोश हो गया […]

Noimg

फास्ट फूड विक्रेता का दुकान के अंदर फंदे से लटका मिला शव ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर के सजोर इलाके के भूलनी गांव के पास फास्ट फूड की दुकान में विक्रेता का सब फंदे से लटका हुआ मिला मृतक की पहचान भूलिनी गांव का रहने वाला 25 वर्षीय छोटू शाह के रूप में हुई है स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी मिलने के बाद सबसे पहले छोटू का बड़ा भाई राजेश मौके पर पहुंचा जिसके बाद सूचना पाकर सजोर पुलिस भी पहुंची फिर शव को फंदे से नीचे उतार कर पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे अमृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में ले लिया वही परिजनों ने कहा यह आत्महत्या नहीं हत्या है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है पुलिस हर बिंदुओं […]

Noimg

5 वर्ष से चल रहा था हेड मास्टर और शिक्षिका का प्रेम प्रसंग, परिजन ने किया विरोध तो मंदिर में हुई शादी, थाने से पुलिस ने कराई विदाई ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर : सच ही कहा गया है प्यार अंधा होता है कभी भी किसी से प्यार हो सकता है, एक शिक्षिका को अपने विद्यालय के प्रिंसिपल से ही आंखें चार हो गई और मामला शादी तक पहुंच गया, दोनों ने मंदिर से ही अनोखी शादी की और थाने से उसकी विदाई हुई, इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे शहर में है एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल को उसी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका से प्रेम हो गया। दोनों शादी कर जिंदगी भर के लिए साथ रहने को राजी हो गए लेकिन मामला तब फस गया जब लड़की के परिवार इस शादी से इनकार कर दिए लेकिन दोनों को एक होना था इसलिए दोनों ने किसी का परवाह बिना किए मंदिर […]

Noimg

सेवार्थ विधार्थी के द्वारा छठ घाट की हुई साफ सफाई ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : सेवार्थ विद्यार्थी, नवगछिया के द्वारा नवगछिया के कोसी घाट कदवा (कंचनपुर) में सूर्य उपासना के महापर्व छठ व्रत के प्रथम अनुष्ठान नहाए-खाए के अवसर पर छठ घट की साफ सफाई की गई । मौके पर सेवार्थ विद्यार्थी नवगछिया के कार्यकर्ता सेवा-कार्य में सम्मिलित थे। अभाविप बिहार के सेवार्थ विधार्थी के बिहार प्रांत के प्रांत सह संयोजक अनुज चौरसिया ने बताया कि छठ पर्व पर लोग आस्था से जुड़े पर्व पर भगवान भास्कर को अर्ध देने आते है इसलिए हम सभी को साफ सफाई. पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए, और छठ व्रत करने वाले माता बहनों को किसी भी तरह का परेशानी नहीं हो इसके लिए सेवार्थ विधार्थी नवगछिया के द्वारा सेवा शिविर का भी आयोजन किया […]

Noimg

प्रखंड समन्वय समिति की बैठक आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर प्रखंड परिसर के बीडीओ वेश्म में शुक्रवार को बीडीओ खुशबू कुमारी की अध्यक्षता में प्रखंड समन्वय समिति की बैठक हुई. जिसमें पीएचईडी, कृषि , मनरेगा , सांख्यिकी , राजस्व सहित विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया. बीडीओ ने उपस्थित विभाग के लोगों को सरकार की योजना को जन जन तक पहुंचाने व सफल कार्यान्वयन में आपसी समन्वय की बात कही. महिला उद्यमी योजना ,जैविक खेती , बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगर एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना , सतत जीविकोपार्जन इकाई योजना ( पशु शेड का निर्माण ), मुख्यमंत्री वास क्रय योजना सहित अन्य विषयों पर चर्चा किया गया. विभाग से जुड़े लोगों ने संबंधित प्रतिवेदन सौंपा. DESK 04 B

Noimg

छठ पूजा के प्रथम दिन गंगा स्नान के लिए छठव्रतियों की उमड़ी भीड़ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के प्रथम दिन गंगा स्नान करने के लिए नवगछिया अनुमंडल के महादेवपुर गंगा घाट में विभिन्न हिस्सों कोसी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल, मधेपुरा सहित कई जगहों से छठव्रतियों की भीड़ उमड़ती रही। जहां लोगों ने गंगा स्नान किया। गंगाजल व मिट्टी लाया। गंगा स्नान में खासकर महिलाओं की संख्या अधिक रही ।वहीं छठ पूजन की सामग्री की दुकानों से बाजारों की रौनक बढ़ गई है। कई अस्थाई दुकाने लगी हुई है। लोग सूप ,नारियल सहित विभिन्न छठ पूजन सामग्री की खरीदारी में जुटने लगे हैं। बाजारों में चहल-पहल काफी बढ़ गया है। नहाए खाए को लेकर कद्दू खरीदने के लिए लोगों की भीड़ बाजारों में उमड़ती रही। बाजारो में महंगे दाम पर […]

Noimg

छठ पर्व में शामिल होने से ऊर्जा का संचार होता है : शाहनवाज हुसैन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन गुरूवार को देर शाम नवगछिया पहुंचे जहां भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया इस मौके पर सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व को लेकर बड़ी संख्या में बिहारी जो बिहार से बाहर रहते है वह अपने घर छठ पर्व मनाने आते है इसके लिए केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के द्वारा छठ पर्व के दौरान रेल मंत्रालय के द्वारा बिहार के सभी रेलवे रूटो पर पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन एवं सभी स्टेशन पर आगन्तुक यात्रियों का स्वागत फूल मालाओं से किया जा रहा हैछठ पर्व के मौके पर हमें भी भागलपुर में रहने से ऊर्जा का संचार […]

Noimg

छठ पर घर आने वाले यात्रियों पर नवगछिया स्टेशन के रेल कर्मी कर रहें फूलों की बारिश ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभारतDESK 04 B0

नवगछिया : छठ पूजा मनाने के लिए घर आने वाले यात्रियों पर नवगछिया स्टेशन के रेल कर्मी फूलों की बारिश कर रहे हैं. शुक्रवार को छठ व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं के लिए रेलवे कर्मी मुस्तैद थे. स्टेशन के निकास द्वार को बैलून से सजाया गया था. रेलकर्मी ट्रेन से उतर कर घर जानेवाले श्रद्धालुओं के लिए फूल बरसा रहे थे. लोक संस्कृति व आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर उत्तर बिहार आने वाले समस्त यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा हेतु सोनपुर मंडल ने अपने सभी प्रमुख स्टेशनों पर व्यापक प्रबंध किये हैं. DESK 04 B

Noimg

बभनगामा हाईस्कूल के संस्थापक सदस्य सह सेवानिवृत्त प्राचार्य शशिधर झा का निधन ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर: गुरूवार की शाम बिहपुर प्रखंड के नरकटिया निवासी सह बभनगामा हाईस्कूल के संस्थापक सदस्य व सेवानिवृत्त काल तक प्राचार्य रहे शशिधर झा 98 वर्ष का निधन हो गया।परिजन श्रीधर झा,योगेश्वर झा,गंगाधर झा,कन्हैया झा,कुणाल झा व बृजेश झा आदि ने कहा कि उनका निधन शिक्षा जगत के लिए भी अपूरणीय क्षति है।मालूम हो कि उनके तीन पुत्र शैलेंद्र कुमार झा जो पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर थे।द्वितीय पुत्र देवेंद्र कुमार झा गौरीपुर मिडिल स्कूल के सेवानिवृत प्राचार्य हैं।जबकि तृतीय पुत्र मिथिलेश कुमार झा जो भी वर्तमान में शिक्षक हैं।उनके पौत्र रिटायर्ड एयरफोर्स जवान है।दिवंगत श्री झा अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।उनसे शिक्षा प्राप्त करने वाले कई अभी भी बहुत बड़े-बड़े पोस्ट पर अभी कार्यरत हैं। DESK 04 B