Month: November 2023

Noimg

नहाय खाय पर छठव्रतियों की गंगातट पर अमड़ी भीड़ ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारDESK 04 B0

बिहपुर: शुक्रवार को महापर्व छठव्रत को लेकर प्रसाद बनाने के लिए व्रतियों द्वारा गेंहू व अरवा चावल को अच्छे से धोकर व साफ कर घर के आंगन व छतों पर धूप में बैठकर सुखाया गया।ज्ञात हो कि इस महापर्व में नियम निष्ठा,विधि विधान के साथ साथ स्वच्छता व साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखा जाता हैै।छठव्रत का चार दिवसीय अनुष्ठाननहाय-खाय के साथ शुक्रवार से आरंभ हो गया।वहीं शुक्रवार को भी क्षेत्र के विभिन्न गंगाघाटों समेत बिहपुर सभी प्रखंड के गंगाघाटों पर स्नान के लिए छठव्रतियों की भारी भीड़ उमड़ गई थी। शुक्रवार को नहाय-खाय सह कद्दूभात से महापर्व का चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो गया।खरना पूजनशनिवार को होगा।महापर्व का खरना पूजन के पश्चात ही व्रतियों द्वारा खीर व रसिया खाने के […]

Noimg

प्रेम प्रसंग में प्रेमी युगल फरार ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलाहा गॉव से प्रेम प्रसंग में प्रेमी युगल का फरार होने का मामला प्रकाश में आया है।मामले को लेकर युवती के पिता ने भवानीपुर ओपी में गॉव के ही मो.अली राज,मो.किस्मत राजी,मो.आसीन उर्फ बिजला मियॉ एवं सितारा बेगम के विरुद्ध भवानीपुर ओपी में पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी की नियत से अपहरण करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है।उक्त जानकारी थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने देते हुए बताया की मामले में भवानीपुर पुलिस छानबीन में जुटी है।जॉचोपरांत कार्यवाई की जाएगी। DESK 04 B

Noimg

नवगछिया के जमालपुर नगरह में आगजनी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के जमालपुर नगरह गांव में आगजनी से घर में रखा नगदी समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया । घर में गृहणी पुष्पा देवी पति संतोष दास ने बताया कि उसके पति मजदूरी करके घर परिवार चलाते हैं । संध्या के समय अचानक ही घर के पीछे से आग लग गई और पीछे टाटिया वाला दीवाल जलकर राख हो गया वहीं इस आगजनी में घर में रखे घर बनाने के लिए बैंक से लिया पचास हजार लोन वाला रुपये समेत घरेलू कई कीमती व बर्तन इत्यादि जलकर राख हो गया । आगजनी के समय आसपास भी फुस के व कच्चे मकान होने के कारण अफरा तफरी मच गई सैकड़ो लोगों की मदद पर आग पर काबू पाया गया । […]

Noimg

मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में थाने में दिया आवेदन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के महदतपुर के न्यू पुनामा प्रताप नगर वार्ड संख्या 6 निवासी कुमार गौरव पिता राम चरित्र ठाकुर नें परबत्ता थाने में बाइक चोरी के संबंध में आवेदन दिया है । आवेदन में बताया कि 13 नवंबर 2023 को रात करीब 9:30 बजे अपने मोटरसाइकिल को प्रतिदिन की भांति अपने आंगन में अच्छी तरीके से लॉक करके सोने के लिए चला गया सुबह 4:00 बजे जगने पर देखा तो मोटरसाइकिल वहां से गायब था । जिसे किसी चोर द्वारा चोरी कर लिया गया हैं । मोटरसाइकिल बजाज कंपनी का पल्सर 125 डीटीएस i था . वहीं कुमार गौरव ने थाने में आवेदन देकर बाइक बरामदगी की गुहार लगाई है । DESK 04 B

Noimg

बीकानेर गुवाहाटी एक्सप्रेस में यात्री की हत्या को लेकर बरौनी डिप्टी कमांडेंट एवं कटिहार रेल एसपी पहुंचे नवगछिया, परिजनों से की पूछताछ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : बीते गुरूवार को खगड़िया और नवगछिया स्टेशन के बीच बीकानेर गुवाहाटी एक्सप्रेस के शौचालय में पश्चिम बंगाल के कुच बिहार जिला अंतर्गत छोटा नाल धधार गांव निवासी दिनेश्वर बर्मन की हत्या की जांच को लेकर बरौनी डिप्टी कमांडेंट एवं कटिहार रेल एसपी नवगछिया पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ हीं घटना के संबंध में मृतक दिनेश्वर बर्मन के गांव से आए साढू ससोधर बर्मन, भतीजा मिथुन बर्मन, साला गौरांग एवं गांव से आए कुंदेश मियां, भागो लाल से भी कई तरह की जानकारी ली गई। इस मामले को लेकर परिजनों ने बताया कि मृतक का किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं था। उसके गांव के भाई ने 15 सौ रुपिया देते हुए वेटिंग टिकट बनाकर ट्रेन पकड़ाया […]

Noimg

कोसी खेसरिया धार में डूबने से बालक की मौत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर: शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे बिहपुर प्रखंड के जयरामपुर कोसी खेसरिया धार में एक बालक की डूबने से मौत हो गई।मृतक बालक की पहचान मड़वा पश्चिम पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी विजय सिंह के 12 वर्षीय पुत्र पीयूष राज के रूप में हुई।ग्रामीण धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि धार में कम पानी रहने के कारण बालक खाना लेकर पैदल ही पानी पार कर रहा था।इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समा गया।इधर आरओ आमिर हुसैन ने बताया कि बालक के शव को स्थानीय गोताखोर के द्वारा पानी से बाहर निकाला गया।वहीं इस घटना को लेकर मृतक बालक के परिजनों में मातम व पूरे टाले में मातमी सन्नाटा छा गया है।भाजयुमो जिलाध्यक्ष रूपेश […]

Noimg

युवक की निर्मम हत्या कर शव को रेल पटरी पर फेंका ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

युवक की निर्मम हत्या कर शव को रेल पटरी पर फेंका हत्या को आत्महत्या साबित करने की अपराधियों ने किया प्रयास एसआरपी ने कहा कि जल्द घटना का करेंगे उद्भेदन और होगी हत्यारे की गिरप्तारी नवगछिया रेलवे स्टेशन के पूरब जख बाबा स्थान के पास एक युवक की अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दिया। घटना बीते शुक्रवर की अहले सुबह की बताई जा रही है। अपराधियों ने हत्या कर घटना को आत्महत्या का शक्ल देनें के लिए युवक के शव को रेल पटरी पर फेंक दिया गया था। युवक के पेट ,सर और छाती पर धारदकर हथियर से वार करने के निशान थे। घटनास्थल पर एक जूता जख बाबा स्थान के पास और दूसरा जूता खून […]

Noimg

चार दिवसीय आस्था का महापर्व छठ प्रारंभ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नहाय खाय कद्दू भात के शुरू हुआ छठ पर्व नवगछिया : नहाय खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार से प्रारंभ हुआ. इस अवसर पर व्रती महिलाओं द्वारा गंगा स्नान के बाद नियम निष्ठा के साथ मिट्टी के नये चुल्हे पर आम की लकडी के द्वारा चना का दाल,कद्दू की सब्जी व भात शुद्ध सात्विक तरीके से बना कर अपने परिवार संग प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया.बताते चलें कि पिछले तीन चार दिनों से बडी संख्या में नवगछिया के तिनटंगा करारी स्थित जहाज घाट पर व्रती महिलाओं द्वारा अपने परिजनों के संग गंगा स्नान करने व पवित्र गंगाजल ले जाया गया .क्योंकि महापर्व छठ का प्रसाद गंगाजल से ही तैयार किया जाता है.शनिवार को दिन भर उपवास कर रात्रि […]

Noimg

छठ महापर्व में सामाजिक सद्भाव और समरसता की मिसाल पेश कर रही मुस्लिम महिलाएं ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

पर्व के लिए बद्धि माला का निर्माण कर रही महिलाएं, शुद्धता का रखती है ख्याल भागलपुर : कहते हैं छठ महापर्व में न जाती न धर्म देखा जाता है बगैर किसी भेदभाव के हर जाति धर्म के लोग महापर्व को सम्प्पन्न कराने में अपनी भूमिका निभाते हैं। ऐसा ही नजारा भागलपुर में देखने को मिला रहा है जहां मुस्लिम महिलाएं हिन्दू धर्म के रक्षा कवच बद्धि माला का निर्माण कर रहे हैं। काजीचक की रहने वाली सलीमा खातून, यास्मीन उनकी बचियाँ छठ पूजा के लिए बद्धि बनाने में जुटी हैं। बिना किसी भेदभाव के पूरी शुद्धता के साथ मुसिलम महिलाएं बद्धि का निर्माण कर रही हैं इसके लिए उन्हें बाजारों से लोगों से ऑर्डर भी मिल रहे हैं। बद्धी निर्माण […]