Month: November 2023

Noimg

काली स्थान की काली महारानी की प्रतिमा का विसर्जन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : औलियाबाद बिचली काली स्थान की काली महारानी की प्रतिमा का विसर्जन शोभायात्रा में बुधवार को भक्तों का सैलाब उमड़ गया था. औलियाबाद से जमालपुर विसर्जन घाट तक मां काली के जयकारों से इलाका गूंजता रहा. प्रतिमा विसर्जन यात्रा के पूर्व मां काली महारानी को महिलाओं ने खोइछा दे विदाई गीत गाकर विदाई दी. विसर्जन में झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार की अगुवाई में पुलिस प्रशासन की चौकस व्यवस्था थी. प्रतिमा विसर्जन में जदयू नेता पप्पू निषाद, रवींद्र सिंह, छंगूरी सिंह, चितरंजन कुमार, शिवनंदन सिंह, महेश साह, दारोगा सिंह, अमित कुमार सुमन, रमेश कुमार सिंह, जयजय सिंह समेत ग्रामीणों युवाओं की सक्रिय भागीदारी थी. DESK 04 B

Noimg

गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की लगने लगी है भीड़ | | GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर तिनटंगा जहाज घाट पर बुधवार को कई जिले सुपौल, अररिया ,पूर्णिया ,कटिहार से गंगा स्नान को लेकर भीड़ लगने लगी है। गोपालपुर थाना क्षेत्र के जहाज घाट पर भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। माइक द्वारा अनाउंस कर गहरे पानी में नहीं स्नान करने की अपील की जा रही है। गोपालपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि सुबह से ही गंगा तट पर पुलिस कैंप कर रही है। साथ ही दर्शनीय घाट ,बुद्धूचकघाट, अन्य कई खतरनाक घाटों पर कोई अप्रिय घटना ना घटे जिसको लेकर गंगा स्नान करने पर रोक व छठ घाट बनाने को लेकर प्रतिबंध की जा रही है। ग्रामीण बांसुकी […]

Noimg

BGP & NNA RAILWAY : इस तारीख से न्यू फरक्का, गरीब रथ और नार्थ ईस्ट सहित कई ट्रेनें रहेंगी रद्द ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

घोषणा से पहले टिकट बुकिंग कराने वाले यात्रियों के पूरे पैसे होंगे वापस जिन-जिन तिथियों में ट्रेनें रद्द रहेंगी उन-उन तिथियों में नहीं हो रही टिकट की बुकिंग ठंड की शुरुवाती के साथ ही कोहरे का असर लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन पर पड़ने लगा है। कई जगह कोहरा काफी घना होने लगा है। इसकी वजह से तीन दिसंबर से न्यू फरक्का, गरीब रथ, नार्थ ईस्ट सहित कई ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। बताते चलें कि घोषणा होने से पहले टिकट बुकिंग कराने वाले यात्रियों के पूरे पैसे वापस किए जाएंगे। जिन-जिन तिथियों में ट्रेनें रद रहेंगी उन-उन तिथियों में अब टिकट की बुकिंग नहीं होगी। जिले के भागलपुर व नवगछिया रेलखंड की ट्रेनों के […]

Noimg

चेन छिनतई के साथ महिला नें चेन छीनने वाले की पकड़ ली कालर ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर : जिलाधिकारी आवास के समीप नारायणा कालोनी निवासी सेवानिवृत सैन्य अधिकारी निभाष यादव की पत्नी अनिता कुमारी से चेन छिनतई और गोलीबारी मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित अनिता कुमारी ने बरारी पुलिस को जानकारी दी है कि जब चेन छिनतई हुई थी तब वह घर के समीप गली में पैदल पहुंची थी। तभी बाइक से आए दो बदमाशों में एक ने गले में पड़ी दस भर की चेन छीन ली थी। चेन छीन रहे बदमाश का तब वह कालर पकड़ उसे काबू में कर लिया था। लेकिन दूसरे बदमाश ने पिस्टल निकाल हवा में फायर कर दिया। जिसके बाद वह भयभीत हो उसका कालर छोड़ दिया था। गोली चलते ही मुहल्ले में आसपास के लोग […]