Month: November 2023

फरार अपराधी राहुल यादव पर एक लाख रुपये इनाम का प्रस्ताव भेजा गया मुख्यालय ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : पुलिस जिला नवगछिया के टाॅप टेन अपराधियों में शामिल गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा निवासी कुख्यात अपराधी हत्या,लूट व रंगदारी के विभिन्न मामलों के फरार नामजद अभियुक्त राहुल यादव पर एक लाख रुपये व लतरा गांव के शातिर अपराधी नवीन यादव जो कि हत्या ,अपहरण व लूट के कई मामलों में फरार चल रहा है तथा पश्चिम बंगाल में भी हत्या के मामले का नामजद अभियुक्त है पर पचीस हजार रुपये इनाम का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है.साथ ही तिनटंगा करारी के कामदेव यादव जो कि हत्या ,लूट व रंगदारी के कई मामलों का नामजद अभियुक्त है पर भी पचीस हजार रुपये के इनाम का प्रस्ताव भेजा गया है. DESK 04 B

Noimg

इंश्योरेंस क्लेम लेने के लिए डीसीएम ड्राइवर ने गाड़ी चोरी की झूठी रिपोर्ट लिखाई ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया पुलिस ने घटना का किया उद्वेदन नवगछिया : पुराने गाड़ी का इंश्योरेंस क्लेम लेने के लिए डीसीएम ट्रक ड्राइवर ने चोरी की घटना बताते हुए 112 नम्बर पर कॉल कर झूठी शिकायत दर्ज कराया। घटना नवगछिया थाना क्षेत्र के बीते मंगलवार की देर रात्री जीरो माइल चौक की है।इस घटना का उद्वेदन नवगछिया पुलिस ने महज दो दिनों में कर दिया है। इस संबंध में जानकारी नवगछिया आरक्षी अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने एक प्रेस वार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि पूर्णिया जिला के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोशनगंज गांव के मोहम्मद खुशो के पुत्र मोहम्मद रजाबुल जो एक डीसीएम ट्रक ड्राइवर है, ने बीते मंगलवार की रात्री लगभग दस बजे 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दी की […]

Noimg

सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम अश्लिलता बर्दाश्त नही – राजेश रंजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर:शुक्रवार को बिहपुर थाना परिसर में में कालीपूजा,दीपावली एवं महापर्व छठपूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई । बैठक में बताया गया कि थानाक्षेत्र के बिहपुर, लत्तीपुर, झंडापुर, औलियाबाद, जयरामपुर व भ्रमरपुर समेत कुल आठ स्थानों पर 12 को प्रतिमा स्थापित कर होने वाली काली पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन 13 से 15 नवंबर तक अलग अलग घाटों में होगी। पूजा कमेटी से उनके प्रतिमाओं केविसर्जन के तिथि एवं रूट में आने वाली किसी प्रकार की समस्या के बारे अधिकारी जानकारी ली गई। बताया गया कि पूजा कमेटी को सरकारीदिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा । कई बार सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर अश्लिल गीत नृत्य के कार्यक्रम कर लिये जाते है । इस तरह के किसी भी […]

Noimg

दो देशी कट्टा ,एक देसी पिस्टल व 36 गोली के साथ दो अपराधी को किया गिरफ्तार | | GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया पुलिस को मिली बड़ी सफ़लता बिहपुर: गुरूवार की देर शाम नवगछिया पुलिस कप्तान सुशांत कुमार सरोज को मिली गुप्त सूचना के आधार पर प्रखंड के मड़वा पश्चिम पंचायत के वार्ड 13 में कार्रवाई करते हुए झंडापुर ओपी पुलिस एवं एएलटीएफ टीम ने बड़ी सफलता हासिल किया। झंडापुर ओपी पुलिस एवं एएलटीएफ की संयुक्त छापेमारी में पुलिस ने दो देशी कट्टा ,एक देसी पिस्टल व 36 गोली के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार कर लिया ।बरामद गोली में 315 बोर की 32 व 303 बोर की चार गोली है।वहीं घर के रसोईघर के छिपाकर रखा हुआ पांच बोतल अंग्रेजी शराब भी बरामद हुआ है।पुलिस कप्तान ने बताया कि धराया आरोपी मड़वा का ही मिथुन कुमार व चिकू राय है। बताया […]

Noimg

यहां मांगी गई मनोकामना मैया जरूर करती हैं पूरी ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारDESK 04 B0

बिहपुर: प्रखंड के झंडापुर बाजार स्थित बिचली काली मंदिर,औलियाबाद में मैया महारानी की पूजा को लेकर तैयारी जोरों पर है।वहीं हरसाल की तरह मंदिर समेत आसपास के घरों व दुकानों समेत पूरे रास्तों की भी आकर्षक साज सज्जा व रंग रोगन की जा रही है।यहां माता की पूजा का इतिहास करीब150वर्ष से भी अधिक पुराना है।पूजा कमेटी के अध्यक्ष छंगुरी सिंह,कोषाध्यक्ष शिवनंदन सिंह व महेश साह,सचिव चितरंजन कुमार रंजन बताते हैं कि यहां ग्रामीण जन सहयोग से माता के भव्य मंदिर का निर्माण 1994में किया गया है।इस बार यहां माता की पूजा 12 को पूजा व 15 नवंबर को प्रतिमा विसर्जन होगा।पंसस दारोगा प्रसाद सिंह ने बताया कि यहां माता की पूजा वैदिक विधि विधान से प्रधान पुजारी सुधाकर पाठक […]

Noimg

बैंक मैनेजर को अपराधियों ने मारी गोली, स्थिति नाजुक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर : एक तरफ प्रशासन अपराध पर लगाम लगाने के लिए कई हथकंडे अपना रही है वहीं दूसरी ओर अपराधी बेलगाम होते चले जा रहे हैं , जमुई ग्रामीण बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पोस्ट पर कार्यरत 45 वर्षीय वेद प्रकाश रेणुका को जमुई ग्रामीण बैंक से संग्रामपुर घर वापसी के क्रम में अपराधियों ने कान के नीचे गोली मार मारकर घायल कर दिया, यह घटना तकरीबन बीते गुरुवार के सात बजे शाम की है, जब नकाबपोश अपराधियों ने बेलहर संग्रामपुर के पास असिस्टेंट मैनेजर वेद प्रकाश रेणुका के पास आकर छिनतई करना चाहा तभी अपराधियों का विरोध करने के क्रम में अपराधियों ने मैनेजर वेद प्रकाश रेणुका को. कान के नीचे गोली मारकर घायल कर दिया जिसका इलाज जवाहरलाल […]