Month: November 2024

Noimg

खरीक थाना से दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित ज्वेलरी दुकान में तीन करोड़ की चोरी ||GS NEWS

खरीकनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बीती रात आठ की संख्या में आए अपराधियों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम दो अपराधी दुकान की सीढ़ी, दो छत पर व चार अपराधी दुकान में घुसकर की चोरी चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद रात्रि के एक से दो बजे तक दुकान में अपराधियों ने की चोरी एक घंटे तक ज्वेलरी दुकान में सभी कीमत सामानों को निकाला, छत पर एक जगह इकट्ठा करने के बाद हुए फरार नवगछिया। खरीक थाना से महज दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित सचिन ज्वेलर्स ज्वेलरी दुकान में रविवार की देर रात चोरों ने भीषण डाका डाला। आठ की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने महज एक घंटे के अंदर पूरे दुकान खाली कर दिया और चांदी, सोना, […]

Noimg

भूमि विवाद में घायल की मौत ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर। सबौर थाना अंतर्गत ग्राम महेशपुर में जमीनी विवाद को लेकर सिंचाई के क्रम में सिकंदर मंडल एवं उनके परिवार के द्वारा अनिरुद्ध मंडल एवं उनके परिवार को लाठी-डंडा एवं रॉड से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया।जिसमें अनिरुद्ध मंडल एवं उनके घर के अन्य पांच सदस्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को तत्काल मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक द्वारा अनिरुद्ध मंडल को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य जख्मी लोग इलाजरत हैं।इस मामले में पुलिस द्वारा फर्दबयान लेकर अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है । DESK 04 B

Noimg

कहलगांव का नाती सक्षम ने रांची जिला अंडर-14 क्रिकेट टीम में बनाई जगह ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। जिले के कहलगांव की बिटिया अमृता कुमारी के लाडले, 13 वर्षीय सक्षम राज ने रांची जिला अंडर-14 क्रिकेट टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस चयन की खबर सुनते ही कहलगांव की नानी पूनम देवी, बिंदेश्वरी यादव और मामा सोनी आनंद खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं और सक्षम के उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं। इस उपलब्धि से पूरे शहर और मुहल्ले के लोग भी बेहद प्रसन्न हैं।सक्षम की सफलता की कहानी : सक्षम की इस बड़ी उपलब्धि पर उसकी मां, अमृता कुमारी ने बताया कि सक्षम को महज दो वर्ष की उम्र से ही बैट और बॉल से खास लगाव था। बचपन में जब वह रोता था, तो हम उसे बैट […]

Noimg

जदयू के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता होंगे शामिल भागलपुर. आगामी 30 नवंबर को भागलपुर स्थित लाजपत पार्क में होने वाले जदयू के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में एक बड़े जुटान से अगले वर्ष होने वाले विधान सभा की तैयारी शुरू कर दी जाएगी. इस जुटान में जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों को कार्यकर्ताओं के जुटान की जिम्मेवारी दी गई है. इस सम्मेलन की कामयाबी के लिए जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष सहित कई बड़े चेहरों को लगाया गया है.इधर इस जुटान को सफल बनाने के लिए जदयू प्रदेश महासचिव ई शुभानंद मुकेश जिले के विभिन्न प्रखंडों में बैठकें कर अपने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह कर रहे हैं. सन्हौला और कहलगांव में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होकर […]

Noimg

मंत्रिमंडल ने भारतीय रेलवे में तीन मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने रेलवे मंत्रालय की तीन परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिनकी कुल लागत लगभग 7,927 करोड़ रुपये है। परियोजनाएं : परियोजनाओं के लाभ और उद्देश्य :संयोजकता में सुधार : ये परियोजनाएं संचालन को आसान बनाएंगी और भीड़भाड़ कम करेंगी, जिससे मुंबई और प्रयागराज के बीच सबसे व्यस्त खंडों पर आवश्यक बुनियादी ढांचा विकास होगा। लॉजिस्टिक दक्षता : मौजूदा रेलवे नेटवर्क की क्षमता बढ़ाकर आपूर्ति श्रृंखला को सुगम बनाएंगी और आर्थिक विकास को गति देंगी। पर्यावरणीय लाभ : ये परियोजनाएं 271 करोड़ किलोग्राम CO2 उत्सर्जन को कम करेंगी, जो 11 करोड़ पेड़ों के रोपण के बराबर है। क्षेत्रीय विकास और रोजगार :परियोजनाएं महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश […]

Noimg

सिलेंडर ब्लास्ट में पिता पुत्र की मौत : शॉर्ट सर्किट से लगी आग आग बुझाने गया था पिता पुत्र ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

घरेलू सिलेंडर ब्लास्ट रेस्टोरेंट में हुआ हादसा दोनों की मौत भागलपुर के खरमनचक इलाके में सोमवार की सुबह 5 बजे एक बड़ा हादसा हुआ है. एक रेस्टोरेंट में गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने से पिता-पुत्र की मौत हो गयी. दोनों अपने रेस्टोरेंट को रोज की तरह खोलने सुबह आए थे लेकिन सोमवार को इस हादसे का शिकार बन गए. इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही. लोग अफसोस जता रहे थे. जबकि घटनास्थल पर गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने के बाद बर्बादी की तस्वीर सबकुछ बयां कर रही थी. किशन कुमार झुनझुनवाला और उनेके बेटे प्रसून झुनझुनवाला उर्फ कन्हैया अपने रेस्टोरेंट को खोलने जब सोमवार की सुबह करीब 5 बजे पहुंचे तो उन्हें यह एहसास नहीं […]

Noimg

वर्दी पहनने के लिए युवक युवतियां बहा रही है पसीना ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में इन दिनों बिहार पुलिस की शारीरिक परीक्षा की तैयारी भागलपुर ही नहीं बिहार ही नहीं बिहार के आसपास के राज्यों से आए युवक युवतियों कर रही है ।इन लोगों को भागलपुर निवासी रंजीत सोलंकी और उनकी पत्नी पूनम सोलंकी तैयारी करा रही है। युवक युवती सुबह 4:00 बजे मैदान में पहुंच जाते हैं और लगातार पूरे दिन इन लोगों के द्वारा गोला फेक, दौड़ सहित कई की तैयारी कर रही है। इसको लेकर सोलंकी डिफेंस एकेडमी के डायरेक्टर रंजीत सोलंकी ने कहा कि हमारे संस्थान का रिजल्ट चाहे बिहार पुलिस हो या फिर डिफेंस लगभग शत प्रतिशत होता है। वहीं राजस्थान से ए युक्ति ने बताई कि जब भागलपुर आए थे तो काफी डर […]

Noimg

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट ||GS NEWS

बिहारभागलपुरमारपीटDESK 04 B0

खेत पटवन के दौरान एक पक्ष ने धारदार हथियार से किया हमला, दूसरे पक्ष के छह लोग गंभीर रूप से घायल एक की मौत भागलपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में एक पक्ष से छह लोग गंभीर है। जबकि एक लोगों की मौत हो गई है। मामला सबौर थाना क्षेत्र के महेशपुर इलाके के परघड़ी गांव का है। जहां पर सोमवार की सुबह एक पक्ष से बद्रीनाथ मंडल समेत उनके परिजन अपने खेत का पटवन करने के महेशपुर बहियार पहुंचा था वही, पहले से घात लगाए बैठे दूसरे पक्ष के लोग सिकंदर मंडल सहित उनके तीन पुत्र ने मिलकर जमकर धारदार हघीयार से हमला बोल दिया घटना की जानकारी मिलने के बाद […]

Noimg

जाम में फंसकर प्रसव पीङा से तङपती रही महिला, सङक किनारे दिया बेटे को जन्म ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

सुलतानगंज रेफरल अस्पताल से महज 100 मीटर दूर हुई घटना सङक निर्माण की धीमी गति से हर समय लग रही वाहनों की कतार भागलपुर के सुलतानगंज शहरी क्षेत्र में बनी आधी अधूरी सङक के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. हर समय लगने वाले जाम का खामियाजा आमलोगों को भुगतना पङ रहा है. रविवार शाम प्रखंड कार्यालय के समीप सङक पर एक हृदय विदारक घटना हो गयी. रेफरल अस्पताल में प्रसव कराने जा रही एक महिला को सङक किनारे ही प्रसव हो गया. डिलीवरी में मदद कर रही महिला की सास ने बताया कि उसको पोता हुआ. जाम का बहाना बनाकर टोटो चालक दर्द से तङप रही बहु को सङक किनारे उतारकर फरार हो गया. बच्चे को सङक पर […]

Noimg

झाड़ी में मिली पन्नी से लिपटी हुई नवजात जीवित बच्ची, जुटी भीड़ ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

112 नंबर डायल पुलिस ने पहुंचाया नाथनगर रेफरल अस्पताल, बच्ची मायागंज रेफर भागलपुर के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द गांव पंचायत के वार्ड एक राजपूत टोला स्थित एक झाड़ीनुमा खेत में नवजात जीवित बच्ची पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी। इसके बाद धीरे धीरे बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ बच्ची को देखने पहुंची। बच्ची का पूरा शरीर प्लास्टिक से लपेटा हुआ था। सिर्फ चेहरा बाहर था। देर रात से लेकर सुबह तक बच्ची इसी अवस्था खुले आसमान के नीचे खेत पर पड़ी थी। भगवान का शुक्र है उसे कुछ नहीं हुआ ऐसे जिस जगह पर बच्ची को रखा गया था। वह बिल्कुल खुला खेत है। ऐसे में कोई अप्रिय घटना भी घट सकती थी लेकिन आपस में ही […]