Month: November 2024

Noimg

जिला स्वास्थ्य समिति एवं जीवन जागृति सोसाइटी के द्वारा अर्बन लोकल बॉडी वर्कशॉप का हुआ आयोजन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं जीवन जागृति सोसाइटी के द्वारा अर्बन लोकल बॉडी वर्कशॉप का आयोजन सदर अस्पताल में किया गया। आज के इस आयोजन में भागलपुर के सदर अस्पताल के प्रभारी डॉ राजू ,भागलपुर नगर निगम की महापौर डॉक्टर वसुंधरा लाल ,उप महापौर डॉक्टर सलाउद्दीन हसन , शहर के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अजय कुमार सिंह सहित सदर अस्पताल के कई कर्मचारी एवं नगर निगम के कई वार्ड पार्षद मौजूद थे। जीवन जागृति सोसाइटी के द्वारा सिपीआर को लेकर इन लोगों के बीच डेमो भी दिखाया गया इस डेमो दिखाने का मुख्य मकसद यह था कि सड़क दुर्घटना में. इजाफा हुआ है और यदि कोई भी लोग खासकर वार्ड पार्षद के वार्ड में यदि इस तरह की […]

Noimg

नवगछिया के कलाकारों द्वारा बनायी गयी लघु हिंदी फिल्म “बेटा” का ट्रेलर रिलीज ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : नवगछिया क्षेत्र के कलाकारों का भी प्रदर्शन लगातार जारी है । सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर आए दिन छोटे-बड़े हर तरह के कलाकार अलग-अलग तरह का शॉर्ट्स,रिल्स वीडियो , छोटे छोटे फ़िल्म बनाकर अपलोड कर रहे हैं । वहीं नवगछिया के चर्चित कहानीकार लेखक निर्देशक राकेश रंजन के द्वारा नीरज चिरानिया फिल्म के बैनर तले एक हिंदी शॉर्ट मूवी ‘बेटा” का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया . रविवार को इस संबंध में फिल्म बेटा के निर्देशक निर्माता राकेश रंजन ने बताया कि यह एक शॉर्ट मूवी है जिसकी शूटिंग नवगछिया के नगरह सहित अन्य लोकेशन पर हुई है । फिल्म में दो बेटों की कहानी बताई गई है । फिल्म में स्थानीय कलाकार ही अभिनय है । फिल्म […]

Noimg

इस्माइलपुर थाना की पुलिस ने नाबालिक अपहृता को किया बरामद |GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के इस्माइलपुर थाना की पुलिस ने नवालिग अपहृता को बरामद किया. इस संबंध में नवगछिया के एसपी ने बताया कि लिखित आवेदन दिया गया कि बीते रात्रि इनकी पुत्री बिना कुछ बतायें घर से निकली थी जो घर लौटकर वापस नहीं आई. काफी खोजबीन के पश्चात पता चला कि सुद्दन टोला के विकास कुमार इनकी पुत्री को शादी की नियत से भगा ले गया है. इस संबंध में इस्माइलपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. तकनीकी अनुसंधान के आधार पर महज 24 घंटे के भीतर कांड की अपहृता को बरामद किया. अपहरण कर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया. अपहृता का मेडिकल जांच अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में करवाया गया. अपहृता के नवगछिया न्यायालय में बयान के पश्चात विधि सम्मत कार्रवाई […]

Noimg

गरुण प्रजनन केंद्र खैरपुर कदवा व पुनामा प्रताप नगर में पेड़ के नीचे लगाये गए जाल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया।: गरुण प्रजनन केंद्र खैरपुर कदवा व पुनामा प्रताप नगर में पेड़ के नीचे जाल लगाये गये हैं. पिछले दिनों पेड़ से गिर कर गरुण के कई बच्चे घायल हो गये थे. इसे रोकने के लिए वन प्रमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर पेड़ के नीचे जाल लगाये गये. वन के क्षेत्र पदाधिकारी नवगछिया ने अपने वनकर्मी सहयोगियों के सहयोग से वनरक्षी अमन कुमार की उपस्थिति में कदवा खैरपुर सड़क किनारे पीपल पेड़ के नीचे जाल लगाया, ताकि गरुण का संवर्धन, संपोषण व अनुरक्षण हो सके. पुनामा प्रताप नगर में भी पेड़ के नीचे जाल लगाया गया. कदवा खैरपुर में पूर्व से ज्यादा घोसले लगाये गये हैं. कंबोडिया, असम के बाद कदवा के इलाके में गरुण प्रजनन अधिक हुआ है. वर्तमान […]

Noimg

मिथुन यादव हत्याकांड के आरोपित के घर की कुर्की जप्ती ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के इस्माईलपुर प्रमुख पुत्र की गोली मार कर हत्याकांड के आरोपित गोपालपुर थाना के चपरघट निवासी जयचंद कुमार के घर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की गई. इस संबंध में नवगछिया के पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा ने बताया कि आठ मार्च को अपराधियों ने प्रमुख की पुत्र मिथुन कुमार की गोली मार कर हत्या कर दिया था. मिथुन कुमार गौदाम का निर्माण करवा रहा था. इसी दौरान अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दिया था. इस संबंध में मृतक के पिता के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. वहीं इस कांड में जेल में बंद कुख्यात लत्तरा निवासी छोटु यादव को पुलिस ने रिमांड पर लिया है. इस मामले में छोटू यादव से […]

एक दिसंबर को नवगछिया में को होगा जदयू जिला कार्यकर्ता सम्मेलन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : एक दिसंबर को नवगछिया में को होगा जदयू जिला कार्यकर्ता सम्मेलन. जदयू जिला मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी कुमार मिलन सागर ने बताया कि एक दिसंबर को 10:00 बजे से इंटर स्तरीय विद्यालय मैदान नवगछिया में जदयू जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा. इस सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के साथ कई विधायक व मंत्री का आगमन होने जा रहा है. इस सम्मेलन से कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार एवं 2025 के विधानसभा का शंखनाद होगा. प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, मंत्री लेशी सिंह, रत्नेश सदा, ललन सर्राफ भाग लेंगे. DESK 04 B

Noimg

प्रियंका गांधी के लोकसभा सदस्य बनने व झारखंड की जीत पर कांग्रेसियों ने जमकर मनाया जश्न | | GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। प्रियंका गांधी के लोकसभा सदस्य बनने व झारखंड की जीत पर रविवार को कांग्रेसियों ने बिहपुर कांग्रेस भवन में जमकर जश्न मनाया। प्रखंड अध्यक्ष मो ईरफान आलम की अध्यक्षता में हुए जश्न समारोह में कांग्रेसजनों ने मिठाई बांटी व पटाखे फोडे। इस मौके पर राहुल गांधी विचार मंच के राष्ट्रीय महासचिव नवीन शर्मा ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वायनाड लोस से चार लाख से अधिक वाेटों से जीतकर पहली बार लोकसभा सदस्य बनी है। वहीं संपन्न हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडी गठबंधन की फिर सरकार बनने का जश्न मनाया।इस मौके पर कांग्रेस सोशल मीडिया सेल के प्रदेश महासचिव गौरव कुंवर ने कहा, बिहार में अगले वर्ष होने वाले विस चुनाव में झारखंड की तरह […]

Noimg

पुलिस की मुखबिरी के शक में घर में घुसकर की मारपीट | | GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

एक मायागंज भागलपुर रेफर,केस दर्ज नवगछिया। झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत औलियाबाद पछियारी टोला में शनिवार की रात करीब 9 बजे दो पक्षों की आपसी विवाद में जमकर मारपीट हुई। घटना में स्थानीय निवासी निरंजन सिंह पिता नथुनी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। निरंजन सिंह को बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मायागंज भागलपुर रेफर किया गया है। निरंजन का सिर फट गया है। हाथ टूटा गया। कमर औऱ नाक सहित चेहरे पर जख्म है। मामले को लेकर औलियाबाद निवासी रूबी देवी पति बिजुली सिंह ने झंडापुर थाना में आवेदन देकर केस दर्ज कराया है। आवेंदन में पड़ोस के रोहित सिंह, छोटू सिंह, मिथुन सिंह, सुजीत सिंह, सन्नी सिंह, ललन सिंह, ब्रजेश सिंह समेत सात लोगों को अभियूक्त बनाते हुए […]

Noimg

महाविष्णु यज्ञ की तैयारी को लेकर कमेटी व ग्रामीणों की बैठक | | GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा में आगामी वर्ष फरवरी 2025 में होने वाले श्रीश्री 108 महाविष्णु यज्ञ की तैयारी में कमेटी व ग्रामीण जोरशोर से जुटे हुए है। इसी को लेकर रविवार को कन्या उच्च विद्यालय सोनवर्षा के मैदान पर कमेटी व ग्रामीणों की एक अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नंदकिशोर कुंवर व संचालन प्रो सुनील चौधरी ने किया। इस बैठक में विशेष रूप से सामूहिक भागीदरी व यज्ञ के आयोजन को लेकर चर्चा हुई। वहीं चंदा संग्रहण का गति देने पर बल दिया गया। बैठक में आमलोगों की भागीदारी पर चर्चा व समीक्षा हुई। ग्रामीण चंद्रकांत चौधरी ने बताया कि बैठक में यज्ञ कमेटी का विस्तार भी किया गया। बैठक में सचिव निरंजन कुमर, कोषाध्यक्ष समरेंद्र कुमार, […]