Month: November 2024

Noimg

PC & PNDT एक्ट पर अनुमंडल अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

कहलगांव (भागलपुर)।अनुमंडल विधिक सेवा समिति, व्यवहार न्यायालय कहलगांव के तत्वावधान में प्रभारी न्यायाधीश सह अध्यक्ष तस्लीम कौशर के निर्देशन में अनुमंडल अस्पताल कहलगांव में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता सह स्थानीय बार के सचिव कृष्ण देव सिंह और पारा लीगल वालंटियर सत्या सुमन, डॉ पवन गुप्ता, अस्पताल प्रबंधक गोविंद उपाध्याय के द्वारा उपस्थित लोगों को संबंधित विषय की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि PC & PNDT एक्ट का मतलब प्री-कॉन्सेप्शन और प्री-नेटल डायग्नोस्टिक तकनीक लाइसेंस एक क्लिनिकल प्रतिष्ठान (अस्पताल, नर्सिंग होम, डायग्नोस्टिक सेंटर या एकल-डॉक्टर क्लिनिक) का पंजीकरण है जो. अल्ट्रासोनोग्राफी (USG) का उपयोग करता है पर वर्तमान मे कन्या लिंग कि जानकारी हेतु इसका दुरुपयोग बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने यह […]

Noimg

एनसीसी करता हैं एकता और अनुशासन की शिक्षा देने का कार्य – कर्नल सुखबीर पूनिया ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बाल भारती विद्यालय में मनाया गया एनसीसी स्थापना दिवस नवगछिया : 76वीं एनसीसी स्थापना दिवस पर बाल भारती विद्यालय में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम डिप्टी कमांडर एनसीसी कर्नल सुखबीर पूनिया को बाल भारती विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। तत्पश्चात कर्नल सुखबीर पूनिया द्वारा एनसीसी का झंडा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। डिप्टी कमांडर कर्नल सुखबीर पूनिया, सीनियर जज फिरोज अकरम ,बाल भारती विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, डॉ बीएल चौधरी सचिव अभय प्रकाश मुनका, कार्यकारणी सदस्य डॉ० अशोक केजरीवाल, नरेश केडिया सेवानिवृत एडीएम जयप्रकाश मंडल द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह ने विद्यालय […]

Noimg

देश के सांस्कृतिक वैभव के प्रतीक है हमारे धरोहर- डॉ सुजीत नयन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

कहलगांव (भागलपुर) ।विश्व धरोहर सप्ताह के अवसर पर केंद्रीय संरक्षित स्मारक विक्रमशिला महाविहार में हेरिटेज वाक का आयोजन किया गया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ सुजीत नयन के नेतृत्व में निकल गई हेरिटेज वॉक में राजकृत मध्य विद्यालय अंतिचक के छात्र – छात्राओं ने भाग लिया। 19 नवंबर से 25 नवंबर तक विश्व धरोहर दिवस मनाया जा रहा है। डॉ नयन ने जानकारी देते बताया कि धरोहर सिर्फ गौरवशाली इतिहास की गवाह नहीं होती बल्कि प्रदेश व क्षेत्र की पहचान भी उनसे होती है। यह सिर्फ लोगों की जिम्मेदारी नहीं बल्कि नैतिक कर्तव्य भी है धरोहरों को संरक्षण के लिए शासन प्रशासन के साथ आम जनता को भी जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि जिले में कई ऐसी […]

Noimg

महिला ने दुष्कर्म का लगाया आरोप ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

कहलगांव ।भागलपुर जिले के।शिवनारायणपुर थाना में सबौर थाना क्षेत्र की एक 31 वर्षीय महिला ने एक नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उक्त महिला गुरुवार की रात्रि ट्रेन से पीरपैती से सबौर लौट रही थी। महिला के पूर्व परिचित बुद्धूचक थाना क्षेत्र के मोहनपुर गोघट्टा गांव के एक व्यक्ति के कहने पर शिवनारायणपुर स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर दो पर उतर गई। उक्त व्यक्ति ने उक्त महिला को पास के एक बगीचा में ले जाकर अपने साथी के साथ दुष्कर्म किया। शिवनारायणपुर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला के आवेदन के आलोक में कांड दर्ज कर महिला का मेडिकल चेकअप कराया गया। प्राथमिकी अभियुक्तों के सत्यापन एवं गिरफ्तारी के […]

Noimg

रानी सती दादी जी मंदिर से कलश शोभायात्रा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

के साथ दो दिवसीय मंगसिर उत्सव प्रारंभकहलगांव ( भागलपुर )।कहलगांव के मारवाड़ी टोला स्थित श्री रानी सती मंदिर दादी परिवार के तत्वाधान में शनिवार को दो दिवसीय मंगसिर नवमी उत्सव का शुभारंभ हुआ। दादी परिवार द्वारा सैकड़ो की संख्या में पारंपरिक परिधान में महिलाओं के द्वारा कलश शोभायात्रा निकाला गया।दादी परिवार के द्वारा देर शाम में अखंड ज्योत प्रज्वलित और भजन कीर्तन के साथ अष्टमी जागरण का. कार्यक्रम किया गया। दादी जी का भव्य पुष्प शृंगार, 56 भोग लगाए गए। पुजारी संचित शर्मा ने जानकारी देते कहा कि वहीं रविवार को प्रात 6 बजे से पूजन, महा आरती व प्रसाद वितरण किया जायेगा । दो बजे से सामूहिक मंगलपाठ तो संध्या में महाप्रसाद बांटे जायेंगे । कलश शोभायात्रा में रानी […]

Noimg

मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया से खुद रूबरू हुए डीएम, मिली गड़बड़ी तो बीएलओ का वेतन स्थगित का दिया निर्देश ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला दंडाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी द्वारा आज नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के 6 मतदान केंद्रों का तथा लगभग 30 घरों का स्वयं भ्रमण कर बीएलओ के कार्यों की जांच की गई।उन्होंने भ्रमण के दौरान स्वयं लोगों से पूछा कि घर के सभी सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं कि नहीं ? सभी महिला सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जुड़े हैं कि नहीं? निरीक्षण के दौरान 5- 6 घर ऐसे मिले जिनमें महिलाओं के नाम छूटे हुए पाए गए। प्रखंड विकास पदाधिकारी, नाथनगर को संबंधित बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा उसका वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया गया।भागलपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के गुरुकुल के बूथ नंबर 5 एवम् 6 के निरीक्षण […]

Noimg

महाविष्णु यज्ञ की तैयारी में कमेटी व ग्रामीण युद्धस्तर पर जुटे ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा में आगामी दो फरवरी 2025 से होने वाले श्री श्री 108 महाविष्णु यज्ञ की तैयारी में कमेटी व ग्रामीण युद्धस्तर पर जुटे हुए है.इसी को लेकर रविवार को दोपहर दो बजे से कन्या उच्च विद्यालय सोनवर्षा के मैदान पर कमेटी व ग्रामीणों की एक अहम बैठक होगी.ग्रामीण चंद्रकांत चौधरी ने बताया कि इस बैठक में यज्ञ के सफल आयोजन,चंदा संग्रहण समेत आम जन भागीदारी पर चर्चा व समीक्षा की जाएगी. बैठक में यज्ञ कमेटी के सभी पदाधिकारी व सदस्यों समेत पूरे गांव के गणमान्य,बुद्धिजीवि व ग्रामीण उपस्थित रहेगें. DESK 04 B

Noimg

कार दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

रंगरा चौक थाना के चापर ढाला के पास घटी घटना नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा चौक थाना के चापर ढाला के पास शनिवार को सेवानिवृत्त इंजीनियर की कार में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इस हादसे में सेवानिवृत्त इंजीनियर की मौत व तीन अन्य घायल हो गये. मृतक की पहचान कटिहार जिला ऑफिसर कॉलोनी के सिचाई विभाग के कनीय अभियंता रूपक कुमार त्रिवेदी के रूप हुई है. घायल मृतक की पत्नी पुतुल देवी, पुत्र राम कुमार, बहू रंजिता कुमारी और पोती पारू कुमारी है. रूपक कुमार त्रिवेदी परिवार के सभी लोगों के साथ भागलपुर मिरजानहाट शीतला स्थान साढू की पुत्री की शादी में शामिल होने गये थे. सभी लोग शादी समारोह से वापस लौट रहे थे. गाड़ी पुत्र राम […]

Noimg

सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

नारायणपुर : राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर शनिवार की रात करीब सात बजे भगवान पेट्रोल पंप से आगे सतीशनगर की तरफ करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर असंतुलित होकर गिरने से बाइक सवार युवक के सीने में गिट्टी धंस गया है . सूचना मिलने पर एनएच पर पेट्रोलिंग कर रही पीएसआई आकांक्षा सिन्हा ने पुलिस बल की मदद से जख्मी युवक को पीएचसी नारायणपुर लाया.जख्मी के साथ बाइक सवार दूसरे युवक राहुल कुमार ने बताया कि जख्मी युवक खगड़िया जिला के पसराहा थानान्तर्गत छोटी पैकांत के रोहिन शर्मा का पुत्र फिल्टा कुमार (22 ) है. हमदोनो नारायणपुर से पैकात जा रहे थे.तभी यह घटना हुई.पीएचसी में प्राथमिक उपचार कर युवक को बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया […]