Month: November 2024

Noimg

पुलिस की दबिश से घबराकर आरोपित ने किया आत्मसमर्पण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया : पुलिस की दबिश से घबराकर आरोपित ने नवगछिया न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. आरोपित गोपालपुर थाना के तिनटंगा करारी निवासी रंजीत मंडल है. इस संबंध में नवगछिया एसपी ने बताया कि नौ अप्रैल को गोपालपुर थाना की पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया था. इस संबंध में गोपालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी, जिसमें दो आरोपित को नामजद आरोपित बनाया गया था. प्राथमिकी में रंजीत मंडल नामजद आरोपित था. पुलिस रंजीत मंडल को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही थी. न्यायालय ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. DESK 04 B

Noimg

नवगछिया एन एच 31 पर भारी मात्रा में शराब बरामद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 04 B0

रंगरा थाना क्षेत्र मुरली चौक के पास वाहन से हुआ बरामद नवगछिया : पिकअप गाड़ी से रंगरा थाना की पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद किया. इस संबंध में नवगछिया के एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि मद्य निषेध इकाई पटना से सूचना मिली की गोड्डा से एक सफेद रंग का पिकअप भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर नवगछिया की ओर जा रहा है.उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रंगरा थाना पुलिस टीम द्वारा रंगरा थाना क्षेत्र मुरली चौक के पास वाहन जांच प्रारंभ किया गया. उसी क्रम में नवगछिया की ओर से आ रही सफेद रंग का पिकअप से सात पीएम विहस्की 180 एमएल के 53 कार्टून बरामद किया. 457.920 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया […]

Noimg

नवगछिया में भाजपाइयों ने मनाया जश्न ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी को महाराष्ट्र में मिली अपार समर्थन और बिहार के उप चुनाव में एन डी ए गठबंधन को मिली ऐतिहासिक जीत पर भारतीय जनता पार्टी नवगछिया के कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शनिवार को संघ्या समय वैशाली चौक पर जीत का जश्न मिठाई बांटकर और पटाखे फोड़कर मनाया । इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री मुकेश राणा जिला उपाध्यक्ष अजित कुमार, दीपक भगत, कुणाल गुप्ता, श्री किशोर झा, उपेन्द्र यादव,मनोज पाण्डेय, अनीष यादव,वचनदेव झा, राजेश पासवान, अभिषेक सिंह,नितेस सिंह, नर्सिंग महतो, रंजन झा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे । DESK 04 B

Noimg

कॉ. महेश्वर व कॉ. उदय की शहादत दिवस पर हुई संकल्प सभा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

न्यायपूर्ण नए राज–समाज के लिए जारी संघर्ष को मजबूत करने का आह्वान नवगछिया : कदवा के गोलटोला स्थित शहीद स्मारक स्थल पर भाकपा–माले ने शहीद कॉमरेड महेश्वर भगत और कॉमरेड उदय भगत की 34वीं शहादत दिवस पर संकल्प सभा आयोजित की। सभा में मुख्य अतिथि भाकपा–माले के राज्य कमिटी सदस्य व अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवसागर शर्मा, भाकपा–माले के राज्य कमिटी सदस्य व ऐक्टू के राष्ट्रीय उपाध्याय एसके शर्मा, पार्टी के पूर्वांचल प्रभारी व पूर्णिया जिला सचिव विजय कुमार आदि राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय नेताओं ने भी शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के वरिष्ठ नेता कॉमरेड संथालजी उर्फ फागू मंडल के द्वारा झंडोत्तोलन से की गयी। इसके बाद सामूहिक रुप से शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित […]

Noimg

एसपी और एसडीओ ने अनुमंडल कारा नवगछिया का किया निरीक्षण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। शनिवार को नवगछिया पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा के द्वारा काराओं में विधि-व्यवस्था नियंत्रण, संसमिति बंदियों द्वारा उत्पन्न वांछित गतिविधियों को निरुद्ध करने हेतु अनुमंडलीय कारा नवगछिया का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया ऋतुराज प्रताप सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश, प्रखंड विकास पदाधिकारी नवगछिया, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), परिचारी प्रवर, अंचल निरीक्षक नवगछिया और बिहपुर एवं सभी थानाध्यक्ष उपस्थित रहे। इस क्रम में कारा अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। DESK 04 B

Noimg

पैक्स चुनाव 2024 को लेकर एसपी ने इस्माईलपुर थाना में की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। शनिवार को इस्माईलपुर थाना परिसर में पैक्स चुनाव 2024 के मद्देनजर नवगछिया पुलिस अधीक्षक के द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), प्रचारी प्रवर, अंचल निरीक्षक नवगछिया/बिहपुर एवं सभी थानाध्यक्ष उपस्थित हुए। इस क्रम में चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु की गई तैयारियों के संबंध में समीक्षा एवं दिशा-निर्देश दिया गया। प्रत्येक बूथ पर 1-4 पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। 8 बूथ मिलकर एक सेक्टर बनाया गया है। प्रत्येक प्रखंड में एक स्ट्रांग रूम जहां 2-8 पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। निरोधात्मक की कार्यवाई, सीसीए थ्री एवं सीसीए टू के अंतर्गत की गई कार्यवाई, शस्त्रों का सत्यापन, गिरफ्तारी के लिए लंबित कांडों […]

Noimg

महाराष्ट्र में मिली जीत की खुशी में विधायक के नेतृत्व में निकला जुलूस ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। बिहार में इंडी गठबंधन को क्लीन स्वीप करने की खुशी में तथा यूपी में योगी जी और मोदी जी के नेतृत्व में महाराष्ट्र में मिली जीत की खुशी में बिहपुर विधानसभा में बिहपुर विधायक ई कुमार शैलेंद्र के नेतृत्व में एनडीए केंद्रीय कार्यालय से स्टेशन चौक बिहपुर तक जुलूस निकाला गया। जुलूस स्टेशन चौक पर सभा में तब्दील हो गया। इस मौके पर बिहपुर विधायक ई कुमार शैलेंद्र ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत मोदी जी के विकास की जीत है और बिहार ने लुट और झूठ की खेती करने वाले नेताओं को करारा जवाब दिया है। इसी ऊर्जा को बनाए रखना है और 2025 में 225 सीट से भी ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज […]

Noimg

गोलीकांड में जख्मी रिटायर्ड फौजी के बयान पर नदी थाना में केस दर्ज ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

कुख्यात चंदन कुंवर समेत आधा दर्जन नामजद नवगछिया। नदी थाना क्षेत्र के सोनवर्षा दियारा कारगिल बहियार में शुक्रवार को हुए गोली कांड की घटना को लेकर शनिवार को जख्मी रिटायर्ड फौजी के लिखित आवेदन पर नदी थाना मे केस दर्ज दिया गया। कांड में सोनवर्षा निवासी कुख्यात चंदन कुंवर समेंत आधा दर्जन लोगों को अभियूक्त बनाया है। आवेदन में कहा है की चंदन ने दियारा क्षेत्र में खेती करने के बदले में रंगदारी मांगा। वही विरोध करने पर गोली मार दिया। ज्ञात हो की शुक्रवार को सोनवर्षा कारगिल दियारा क्षेत्र में सोनवर्षा निवासी रिटायर्ड फौजी मनोरंजन उर्फ बबलू चौधरी जब खेत जा रहे थे तभी अपराधियों ने उनके दाएँ पैर में गोली मार दी थी। मनोरंजन चौधरी को प्राथमिक उपचार […]

Noimg

अपराध की योजना बना रहे चार अपराधी अवैध अग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

02 देशी मास्केट, 01 देशी कट्टा, 02 जिंदा कारतूस, 01 खोखा, 01 भुजाली, 01 तलवार, 01 गड़ासा और 02 मोबाइल बरामद नवगछिया। शुक्रवार की देर संध्या भवानीपुर थाना को सूचना मिली कि गौरा दोह जलकर स्थित कुख्यात अपराधी मुन्ना मंडल अपने बासा पर गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ इक्ट्ठा होकर लूट-पाट एवं बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से छोटे-बड़े हथियार से लैस होकर योजना बना रहे है। सूचना मिलते ही भवानीपुर थाना पुलिस एवं एसटीएफ टीम द्वारा संयुक्त रूप से गौरा दोह जलकर स्थित मुन्ना मंडल के बासा पर छापामारी कर अपराध की योजना बना रहें कुल पांच अपराधकर्मियों में से चार को अवैध हथियार एवं कारतूस के. साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधकर्मियों के पास […]