Month: November 2024

Noimg

महाराष्ट्र चुनाव का रिजल्ट आते ही भागलपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर : महाराष्ट्र विधानसभा उत्तर प्रदेश उपचुनाव का नतीजा आते ही भागलपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया . कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर नरेंद्र मोदी जिंदाबाद बीजेपी पार्टी जिंदाबाद योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे लगाए और भागलपुर के खलीफा बाग चौक पर जमकर आतिशबाजी भी किया। कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते नजर आ रहे थे। इस मौके पर भागलपुर भाजपा के जिला अध्यक्ष संतोष शाह ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी जी के कुशल नेतृत्व की जीत है। DESK 04 B

Noimg

टॉप 10 लिस्ट में शामिल 50 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर पुलिस के टॉप 10 लिस्ट में शामिल 50 हजार के इनामी कुख्यात बदमाश अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की पुष्टि शनिवार को सिटी एसपी डॉ के.राम दास ने प्रेस वार्ता आयोजित कर किया। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि SSP के निर्देशानुसार टॉप 10 सूची में शामिल मोस्ट वांटेड अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में नाथनगर थाना क्षेत्र में लूट और सबौर थाना क्षेत्र में चोरी करने के मामले में फरार चल रहे। 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। विधि व्यवस्था डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। गठित टीम के द्वारा तिलकामांझी थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा मैदान […]

Noimg

मनाली चौक और कचहरी चौक के बीच टोटो-टेंपो की टक्कर, महिला घायल ||GS NEWS

बिहारDESK 04 B0

भागलपुर में मनाली चौक और कचहरी चौक के बीच दरगाह के पास टोटो और मालवाहक टेंपो की टक्कर में एक महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्रैफिक पुलिस की सूझबूझ से महिला को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को जब्त कर ट्रैफिक थाना भेज दिया गया बतादे कि कचहरी चौक पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक जवान को एक राहगीर ने हादसे की जानकारी दी। इसके बाद जवान ने तुरंत टोटो चालक को रोका और घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।वही ट्रैफिक जवान ने विभाग को घटना की सूचना दी,विभाग के अन्य सिपाही तुरंत मौके पर पहुंचे।और घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।वही टोटो और […]

Noimg

भागलपुर नगर निगम बना अखाड़ा अपनी वेतन की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी ने किया हड़ताल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर नगर निगम का विवादों से पुराना रिश्ता रहा है। बीते 1 नवंबर को निगम के सफाई कर्मचारी ने 10 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल किया था।उस समय नगर आयुक्त सिटी मैनेजर स्वास्थ्य प्रभारी सभी मौजूद थे,कहा गया था कि काली पूजा के बाद बोनस दिया जाएगा लेकिन अब दूसरी कंपनी 8 घंटे के बदले 12 घंटे काम करवाती है।26 दिन में वेतन देने की बात हुई थी लेकिन 30 दिन में वेतन मिलता है। अन्य मुद्दों को लेकर आज भी सफाई कर्मचारी ने हड़ताल कर दिया है। मौके पर मौजूद जन अधिकार पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरब आनंद चौबे ने आग में घी डालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अगर सफाई कर्मचारी की मांग पूरी नहीं हुई […]

Noimg

मालदा मंडल रेल प्रबंधक ने भागलपुर-गोड्डा खंड के व्यापक सुरक्षा का किया निरीक्षण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर। मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) मनीष कुमार गुप्ता ने हंसडीहा रेलवे स्टेशन पर शाखा अधिकारियों, पर्यवेक्षकों और रेलवे कर्मचारियों के साथ विस्तृत निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य स्टेशन पर उच्चतम सुरक्षा मानकों, स्वच्छता और यात्री सुविधाओं को सुनिश्चित करना था।डीआरएम, मालदा ने पैनल रूम और रिले रूम सहित सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं का गहन निरीक्षण किया और यह सुनिश्चित किया कि सभी प्रोटोकॉल और परिचालन मानकों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। स्टेशन की स्वच्छता की भी समीक्षा की गई, और यात्री अनुभव को बेहतर बनाने के लिए रेलवे अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए गए। यात्री सुविधाओं की उपलब्धता और कार्यशीलता सुनिश्चित करने के लिए उनका निरीक्षण किया गया। गोड्डा रेलवे स्टेशन […]

Noimg

जमालपुर-हावड़ा परीक्षा विशेष ट्रेन चलाकर उपलब्ध कराए जाएंगे 2600 बर्थ ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर : परीक्षार्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए, पूर्व रेलवे ने 03072/03071 जमालपुर – हावड़ा – जमालपुर परीक्षा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन के संचालन से कुल 2600 बर्थ उपलब्ध कराए जाएंगे। 03072 जमालपुर-हावड़ा परीक्षा विशेष ट्रेन आगामी 26 और 28 नवंबर को जमालपुर से रात 19:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 05:25 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वहीं 03071 हावड़ा-जमालपुर परीक्षा विशेष ट्रेन आगामी 27 और 29 नवंबर को हावड़ा से रात 19:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 06:15 बजे जमालपुर पहुंचेगी।यह ट्रेन दोनों दिशाओं में यात्रा के दौरान बरियारपुर, सुल्तानगंज, अकबरनगर, भागलपुर, घोघा, एकचारी, कहलगांव, शिवनारायणपुर, पीरपैंती, मिर्जा चौकी, साहिबगंज, तीनपहाड़, बरहरवा, पाकुड़, मुराराई, रामपुरहाट, सैंथिया, बोलपुर और बर्दवान स्टेशनों […]

Noimg

मालदा के बाद अब भागलपुर के ड्रग्स कारोबारियों ने पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज का किया रुख ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

@ अब ड्रग्स की बड़ी खेप गंगा और कोसी नदी के माध्यम से नाव से पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज से भागलपुर और कहलगांव के बड़े कारोबारियों तक पहुंचाई जा रही है भागलपुर : हाल ही में कहलगांव स्थित शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा करीब आधा किग्रा ड्रग्स की बरामदगी व तस्कर की गिरफ्तारी के बाद भागलपुर और कहलगांव के धंधेबाज अब गंगा पार के इलाके से भारी मात्रा में ड्रग्स मंगाने व लाने लगे हैं. कुछ दिनों की खामोशी के बाद एक बार फिर भागलपुर व कहलगांव स्थित शहर से गांव तक बिलबिलाते नशेड़ियों के अड्डों से उठ रहे धुंआ से अब यह साफ जाहिर हो गया है कि पुलिस डाल – डाल तो तस्कर पात – पात फुदकने […]

Noimg

बाइक से घायल बुजुर्ग ने इलाज के दौरान तोड़ा दम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK 04 B0

भागलपुर : बाइक सवार ने एक वृद्ध को मारी टक्कर इलाज के दौरान भागलपुर के निजी अस्पताल में हुई मौत। वहीं घटना को लेकर मृतक मोहन तांती की पुत्री सुलेखा देवी ने बताया की एकचारी थाना क्षेत्र स्थित घर से किसी काम से सड़क पार कर रहे थे । इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी जिससे उनके सर में गंभीर चोट लगी । वही बाइक सवार व स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें भागलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण किया करता था वहीं घटना के बाद एकचारी थाना की पुलिस ने शब को अपने कब्जे में […]

Noimg

50 वर्षीय बीरेन्द्र महतो लापता, परिवार ने लगाई मदद की गुहार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया :बिहपुर मध्य पंचायत के वार्ड नंबर तीन निवासी 50 वर्षीय बीरेन्द्र कुमार महतो बीते एक सप्ताह से लापता हैं। वे 12 नवंबर 2024 की रात 9:30 बजे घर से टहलने के लिए निकले थे और तब से अब तक वापस नहीं लौटे। बीरेन्द्र महतो स्वर्गीय ध्रुव नारायण महतो के एकलौते पुत्र हैं और तीन पुत्रों के पिता हैं। उनके बड़े पुत्र अंशुमन राज ने 14 नवंबर 2024 को बिहपुर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में बताया गया है कि बीरेन्द्र कुमार महतो मानसिक रूप से कमजोर हैं, उनका बांया हाथ पहले से टूटा हुआ है और वे बोलने में तुतलाते हैं। परिवार ने रिश्तेदारों और आसपास के सभी क्षेत्रों में उनकी तलाश की, लेकिन अब तक […]