Month: November 2024

Noimg

दिव्यांग (06-18वर्ष) बच्चों का मूल्यांकन सह जांच शिविर आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : शुक्रवार को बिहपुर प्रखंड के ट्रायसम भवन बिहपुर में दिव्यांग (06-18वर्ष) बच्चों का मूल्यांकन सह जांच शिविर आयोजित हुआ.बिहार शिक्षा परियोजना भागलपुर के समावेशी शिक्षा प्रभाग के द्वारा इस शिविर का आयोजन किया गया.जिसमे जिन दिव्यांग बच्चों को ट्रायसाइकिल/व्हील चेयर/बैशाखी/श्रवण यंत्र/ब्रेल किट की आवश्यकता है का मूल्यांकन किया गया.जांच शिविर मे कुल 45 बच्चे पहुंचे थे.जिसमें 26 बच्चों को ट्रायसाइकिल/व्हील चेयर/बैशाखी/ के लिए चिन्हित किया गया.वहीं चार बच्चो को श्रवण यंत्र के लिए,दो दृष्टिबाधित बच्चों को ब्रैल किट व चार एमएआर किट के लिए चिन्हित किया गया.इस मौके पर एमआर के साधनसेवी संतोष कुमार ने बताया कि शिविर मे ऑडोलॉजिस्ट अजीत कुमार मिश्रा,दृष्टिबाधित के लिए हृषिकेश कुमार,प्रॉस्थेटिक इंजीनियर सुमन व धनंजय के द्वारा शिविर में मूल्यांकन किया गया.साधनसेवी […]

Noimg

गौरीपुर में कार्तिक पूर्णिमा पर तीन दिवसीय कार्तिक मेला शुरू ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : बिहपुर प्रखंड के गौरीपुर में कार्तिक पूर्णिमा पर तीन दिवसीय कार्तिक मेला शुरू हो गया.यहां 17 नवंबर तक चलने वाले भगवान कुमार कार्तिकेय के मंदिर में पूजा व मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।यहां मंदिर के प्रधान पुजारी अजय झा हैं।यहां भगवान कुमार कार्तिकेय को भोग में मूढ़ी व शक्कर से बनी मिठाई चढ़ाया जाता है.बता दें कि यहां मेले के संयोजन व व्यवस्था संचालन ग्रामीण स्व. सत्यदेव राय,स्व.नरसिंह राय व स्व.ठाकुर प्रसाद राय के परिवार के लोगों द्वारा पूरी आस्था व श्रद्धा के साथ इस बार भी किया जा रहा है.पूजा व मेले की व्यवस्था में श्यामसुंदर राय,सुवेश प्रसाद राय,प्रो.वरूण कुमार राय,अशोक राय,अरूण कुमार राय,शिशिर कुमार,संतोष कुमार राय,डा.अनिल राय व सुनील राय आदि समेत अन्य […]

Noimg

बाल भारती व बाल भारती विद्यालय में हो रहा छात्र छात्राओ का “क्रिएटिव टैलेंट हंट 2” में रजिस्ट्रेशन, परीक्षा दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह में ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया: नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों की खोज के लिए जीएस न्यूज द्वारा “क्रिएटिव टैलेंट हंट 2” प्रतियोगिता का आयोजन बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड, एवं बाल भारती विद्यालय, गौशाला रोड में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रारंभ है। इस संबंध में बाल भारती विद्यालय के कोऑर्डिनेटर शिक्षक निखिल चिरानिया ने बताया कि प्रतियोगिता में एक लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी शामिल होगी। वहीं रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹200 है, और प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभाशाली बच्चे अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। रजिस्ट्रेशन के बाद एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा, और फिर लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा के परिणाम के बाद एक सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जाएगा। बाल भारती […]

Noimg

चोरी के तीन आरोपित को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर के झंडापुर पुलिस ने चोरी के तीन आरोपित को गिरफ्तार किया. इस संबंध में बताया कि औलियाबाद के महेश प्रसाद साह के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि 08 नवंबर को रात्रि दो बजे कुछ अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा इनके साड़ी के दुकान में घुसकर चोरी करने का प्रयास किया गया. इस संबंध में झंडापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. झंडापुर थाना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज का जांच किया. घटना में संलिप्त आरोपित औलियाबाद के मिथुन कुमार, जंगल कुमार, अभिजीत कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया. DESK 04 B

Noimg

पुलिस ने अपहृता को किया बरामद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया थाना की पुलिस ने अपहृता को बरामद किया. इस संबंध में अपहृता के पिता ने नवगछिया थाना में आवेदन दिया था कि इनकी नाबालिग पुत्री मदन आहिल्य कॉलेज नवगछिया पढ़ने के लिए निकली थी. जो घर लौटकर वापस नहीं आई. काफी खोजबीन के पश्चात पता चला कि जगदीशपुर बलुआचक के संतोष कुमार इनके नाबलिग पुत्री को शादी करने के नियत से भगा ले गया है. इस संबंध में नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. कांड की अपहृता को जगदीशपुर थाना क्षेत्र से बरामद कर चिकित्सीय जांच एवं न्यायालय में बीएनएसएस की धारा-183 के तहत बयान के पश्चात् माननीय न्यायालय के आदेशानुसार ससुराल पक्ष को सुपुर्द किया गया.नवगछिया थानांतर्गत अपहृता बरामद DESK 04 B

Noimg

नवगछिया बाजार से इंटर के छात्र का अपहरण, बाद में हुआ बरामद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया: नवगछिया बाजार से एक इंटर के छात्र के अपहरण का मामला सामने आया है। छात्र के पिता मु. परवेज ने नवगछिया थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उनका पुत्र, जो केजरीवाल मेडिकल में काम करता था, उसे सात अज्ञात लोग बाइक से अपहरण कर नवगछिया थाना ले जाने के बाद बनिकपुर हाल्ट लेकर गए थे। अपहरणकर्ताओं ने छात्र से दो लाख रुपये की रंगदारी की मांग की और मारपीट भी की। पिता का आरोप है कि पुलिस से केस दर्ज करने की धमकी देने के बाद आरोपितों ने छात्र को भवानीपुर चौक के पास छोड़ दिया। सोशल मीडिया पर एक लड़की के फोटो वायरल होने को लेकर छात्र का अपहरण किया गया था। थानाध्यक्ष रवि […]

Noimg

अवैध संबंध को लेकर तुलसीपुर में युवक को मारी गोली, मायागंज रेफर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया।: शुक्रवार की देर शाम थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गाँव में एक युवक को गोली मार दी। जिसके कारण इसी गाँव के छोटू साह (28) पिता – परमानंद साह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार अपनी पूरी टीम के साथ तुलसीपुर गाँव पहुँचे। जहाँ घायल को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद घायल की स्थिति बेहद गंभीर देखते हुए मायागंज रेफर कर दिया। गोली युवक को बाएं तरफ पसली के उपर लगी है। गाँव में चर्चा है कि गोली गाँव के ही नीतीश मंडल ने मारी है। बताया जाता है कि नीतीश के परिवार के एक महिला का छोटू के बड़े भाई से […]