Month: November 2024

Noimg

बच्चों को खेलकूद से जोड़कर उनके स्वास्थ्य और आत्मबल को बढ़ाया जाता है – जेम्स फाइटर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र प्रशिक्षक सह अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी के नेतृत्व में बाल दिवस की पूर्व संध्या में कार्यक्रम आयोजित किया गया ।जिसमे मुख्य अतिथि नवगछिया रेलवे इंस्पेक्टर मृणाल कुमार थे ।बाल दिवस के अवसर पर ताइक्वांडो खिलाड़ी आनन्या वात्सल्य ,मीनाक्षी कुमारी, प्रिया कुमारी ,तान्या वात्सल्य संध्या कुमारी ,आराध्या सिंह ,देवाश्री, संजीत कुमार ,हरिओम कुमार ,सनी कुमार ,शालू कुमारी, जानवीर कुमार, सत्य प्रकाश ,शिवम कुमार ,प्रियांशु कुमार को अंगवस्त्र और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया ।वही ताइक्वांडो खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए रेलवे इंस्पेक्टर मृणाल कुमार ने कहा कि परिश्रम से अच्छा कोई साथी नहीं और नियंत्रण अभ्यास से उत्कर्ष को प्राप्त करें वही.  ताइक्वांडो खिलाड़ी आनन्या वात्सल्य को इस वर्ष पदक जीतने पर विशेष रूप से सम्मानित किया […]

Noimg

पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकरण, 16 लोगों ने कटाया एनआरसी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया रंगरा प्रखंड के भवानीपुर और बनिया बैसी से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए दो प्रमुख उम्मीदवारों ने नामांकरण कराया है। भवानीपुर से केदार यादव और बनिया बैसी से भिक्की कुमार ने पैक्स अध्यक्ष पद के लिए अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके अलावा, पैक्स अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच उम्मीदवारों ने एनआरसी कटवाया, जिनमें भवानीपुर से केदार यादव, बनिया बैसी से भिक्की कुमार यादव, प्रमिला देवी, भवानीपुर से अशोक यादव, और टिनतांगा उत्तरी दियारा से राम लगन साह शामिल हैं। वहीं, सदस्य पद के लिए भवानीपुर से प्रेम कुमार यादव, सिंटू यादव, सुनील यादव, कल्पना देवी, प्रियंका कुमारी, और बनिया बैसी से रघुनंदन यादव, जैकी कुमार, उषा देवी, मल्लिका देवी, सदानंद पासवान, मनीषा कुमारी ने एनआरसी कटवाया है। […]

Noimg

वाहन मालिक हो जाएं सावधान यदि जल्द से जल्द जुर्माना की राशि जमा नहीं करते हैं तो आपके घर ट्रैफिक विभाग के द्वारा भेजा जाएगा नोटिस ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर बड़े महानगर के तर्ज पर भागलपुर में भी ट्रैफिक ई-चालान नियम को पिछले 8 माह पूर्व लागू कर दिया गया है लेकिन ई चालान जुर्माना को भरने के लिए भागलपुर में कोई ठोस व्यवस्था नहीं है जिसके कारण वाहन मलिक एवं चालकों को जुर्माना भरने के लिए इधर से उधर भटकना पड़ता है कभी वाहन मालिकों को कंप्यूटर कैफे जाना पड़ता है तो कभी ट्रैफिक ऑफिस इसके बावजूद भी वहा पर जुर्माना नहीं भर पाते हैं कई ऐसे भी वाहन मालिक हैं जिनका 6 बार से ज्यादा जुर्माना लग गया है लेकिन वाहन मलिक जुर्माना अभी तक नहीं भर पाए हैं इस पूरे समस्या को लेकर जब यातायात डीएसपी आशीष कुमार सिंह से पूछा गया तो उनके पास भी […]

Noimg

किलकारी के द्वारा 22 नवंबर से 25 नवंबर तक बाल उत्सव का कार्यक्रम होगा आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर : किलकारी के द्वारा 22 नवंबर से 25 नंबर तक बाल उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह बाल उत्सव कार्यक्रम में बच्चों के बीच कई तरह के प्रतियोगिता आयोजित होगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए किलकारी बिहार बल भवन भागलपुर में प्रेस वार्ता आयोजित किया गया। इस प्रेस वार्ता में किलकारी के जिला कोऑर्डिनेटर साहिल राज ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 17 विद्या के बच्चे एवं बच्चियों भाग लेगी इसमें मुख्य रूप से चित्रकला नृत्य ,समूह नृत्य के प्रतिभावी भाग लेंगे। DESK 04 B

Noimg

दर्जनों परिवार को नहीं मिला है मुआवजा: भागलपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच नाराजगी मुहावजा नहीं मिलने से अधिकारियों के दफ्तर का लगा रहे हैं चक्कर ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर में बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा राशि नहीं मिलने से नाराज नजर आ रहे हैं।बुधवार को दर्जनों की संख्या में महिला पुरुष सबौर प्रखंड कार्यालय पहुंचे और वहां पर अंचला अधिकारी से मुलाकात किया। 20 से अधिक परिवार है। जिन्हें अब तक बाढ़ आपदा के तहत मिलने वाले राहत राशि सात हजार उनके बैंक खाते में नहीं आया है। जिनको लेकर लोगों में नाराजगी है। पूरा मामला प्रखंड क्षेत्र के मामलखा पंचायत का है। यहां के वार्ड नंबर 4 एवं 9 के कई बार पीड़ितों को मुआवजा नहीं मिली है। जिसको लेकर बुधवार को अंचला अधिकारी को लिखित शिकायत किया गया है। मालूम हो कि इलाके के ही कई लोगों के बैंक खाते में मुआवजा राशि चली गई है। लेकिन […]

Noimg

बंदूक के बल पर मछुआरे का अपहरण, सबौर पुलिस ने 12 बदमाशों को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र में एक मछुआरे का बंदूक के बल पर अपहरण कर लेने के बाद सबौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक दर्जन से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया। एसएसपी आनंद कुमार ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के मछुआरे का अपहरण कर लिया था। गुप्त सूचना के आधार पर सबौर पुलिस ने छापेमारी कर अपहृत व्यक्ति को सुरक्षित बरामद किया और 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन कट्टे, 11 कारतूस, एक गोली का पैकेट, दो दबियां और 8 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस इस मामले में सभी आरोपियों के […]

Noimg

भागलपुर: चौक बाजार में दो पटाखा दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के चौक बाजार में स्थित दो पटाखा दुकानों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों ने दोनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष प्रिय रंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम और नगर परिषद सुलतानगंज के पानी टैंकर की सहायता से आग पर काबू पाया गया। आग में फंसे लोगों को ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। पटाखा दुकानों में आग लगने से इन दुकानों के अधिकांश सामान जलकर राख हो […]

Noimg

आरसीपी सिंह की पार्टी में शामिल हुए सरौज कुमार चौधरी, जदयू को किया अलविदा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर, सुलतानगंज :जदयू के महादलित प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष और वर्तमान पार्टी सचिव सरौज कुमार चौधरी ने आज जदयू छोड़कर आरसीपी सिंह की पार्टी जॉइन की। सुलतानगंज प्रखंड के कुमैठा पंचायत के पूर्व मुखिया रामलाल चौधरी के पुत्र सरौज ने पार्टी के प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्ति के साथ अपनी नई राजनैतिक यात्रा की शुरुआत की। सरौज कुमार चौधरी ने जदयू में महादलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के रूप में शुरुआत की थी और जल्द ही प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद जदयू के सचिव पद तक पहुंचे। वह तिलकामांझी विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य भी हैं। आरसीपी सिंह द्वारा पार्टी में शामिल किए जाने पर सरौज कुमार चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी […]

Noimg

भागलपुर: औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र में आग से घर का सारा सामान जलकर राख ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर के औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र स्थित नवटोलिया चौका गांव में सोमवार रात को एक घर में आग लगने से घर का लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के बारे में अधिक लाल मंडल ने बताया कि वह और उनका परिवार रात को सो रहे थे, तभी अचानक घर से धुआं उठने लगा। जब तक परिवारवाले कुछ समझ पाते, आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। यह पहली बार नहीं है जब अधिक लाल मंडल के घर में आग लगी हो। कुछ दिनों पहले भी उनकी संपत्ति, जिसमें मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान शामिल था, आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गया था। हालांकि, आग से हुई क्षति के बावजूद अधिक लाल मंडल को […]

Noimg

बिहपुर में सोनवर्षा गंगा दियारा में पुलिया निर्माण, किसानों को मिली राहत ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

बिहपुर प्रखंड के बिहपुर दक्षिण पंचायत अंतर्गत सोनवर्षा गंगा दियारा क्षेत्र में रबी फसल की बुआई के पहले चीरप्रतीक्षित घटोरा धार पर मुखिया नीनारानी ने निजी कोष से पुलिया निर्माण कराकर काम शुरू कर दिया है। इस पुलिया के निर्माण से किसानों को विशेष राहत मिली है, क्योंकि इससे अब वे अपनी खाद-बीज लदी ट्रैक्टरों को सीधे खेतों तक पहुंचा पा रहे हैं। अजय उर्फ लाली कुंवर ने मुखिया नीनारानी के हवाले से बताया कि अप्रैल माह में इस पुलिया का स्थायी पक्कीकरण किया जाएगा। लगभग एक महीने पहले खाद और बीज से लदी नाव घटोरा धार में पलट गई थी, जिसके बाद यहां के किसानों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। यह क्षेत्र लगभग दस हजार बीघा में […]