Month: November 2024

Noimg

बिहपुर विधानसभा एनडीए कार्यालय में तीनों मंडलों की बैठक, शक्ति केंद्रों के चुनाव प्रभारियों का हुआ मनोनयन ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर विधानसभा के एनडीए कार्यालय में मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों की बैठक आयोजित की गई। भाजपा संगठन चुनाव पर्व के तहत आयोजित इस बैठक में नवगछिया जिला संगठन चुनाव प्रभारी प्रो. गौतम, विधानसभा संयोजक दिनेश यादव, नारायणपुर मंडल चुनाव प्रभारी अभय कुमार राय, बिहपुर के चंद्रशेखर सिंह पटेल, और खरीक के संजय कुमार नागर समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में तीनों मंडलों के कुल 37 शक्ति केंद्रों के चुनाव प्रभारियों का मनोनयन किया गया और उनके नामों की घोषणा की गई। इसके बाद, तीनों मंडलों से पहुंचे नेताओं और कार्यकर्ताओं को फोन से संबोधित करते हुए बिहपुर विधायक ई. शैलेंद्र ने “बूथ जीतो, चुनाव जीतो” का मंत्र दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव […]

Noimg

जयपुर चूहर पूरब पंचायत में प्राइवेट फाइनेंस कर्मी की बाइक से 31,730 रुपये की चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मामला ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर : जयपुर चूहर पूरब पंचायत के वार्ड नंबर 6 स्थित बलाहा गांव में बेगुसराय जिला निवासी प्राइवेट फाइनेंस कलेक्शन कर्मी धर्मवीर कुमार की बाइक से 31,730 रुपये चोरी हो गए। घटना तब हुई जब कर्मी लोन वसूली करने के बाद अपनी बाइक को दूसरे ग्राहक के घर के बाहर खड़ा कर गए थे। इस दौरान अज्ञात चोर ने बाइक की डिक्की तोड़कर रकम उड़ा ली। पीड़ित कर्मी धर्मवीर कुमार ने मंगलवार को भवानीपुर थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। कर्मी ने बताया कि वह लोन वसूली कर वापस लौट रहे थे और अपनी बाइक को ग्राहक के घर के बाहर खड़ा कर दिए थे, तभी चोरों ने बाइक की डिक्की तोड़कर 31,730 […]

Noimg

नवगछिया में फूड प्लाजा के नए बैंक्वेट हॉल और लग्जरी रूम का एसपी ने किया उद्घाटन, बढ़ेगी शादी-विवाह की सुविधा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया स्थित फूड प्लाजा रेस्टोरेंट और होटल के नए बैंक्वेट हॉल और लग्जरी रूम का उद्घाटन नवगछिया एसपी पूरण कुमार झा ने बड़े धूमधाम से किया। एसपी पूरण कुमार झा ने फीता काटकर इस नए सेवा क्षेत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नवगछिया एसडीपीओ ओम प्रकाश, भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल, नवगछिया थाना प्रभारी समेत कई प्रमुख गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में एसपी पूरण कुमार झा ने कहा कि नवगछिया जैसे इलाके में फूड प्लाजा एक बेहतरीन विकल्प साबित हो रहा है, जहां लोग न केवल अच्छे खाने का आनंद ले सकते हैं, बल्कि शादी और अन्य आयोजनों के लिए भी एक आधुनिक बैंक्वेट हॉल की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा, “अब भागलपुर जाने की जरूरत नहीं, […]

Noimg

बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया बाजार में मारवाड़ी विवाह भवन के पास बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक नवगछिया नगर परिषद के मो मुशर्रफ के पुत्र मो साबीर (75) हैं. इस संबंध में परिजनों ने बताया कि सुबह की नमाज पढ़ कर मॉर्निंग वाक करने के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान सामने से आ रही बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी. जिससे साबीर 20 फीट दूर जाकर गिरा. स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. जांच करने के पश्चात चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना नवगछिया थाना की पुलिस को दिया गया. नवगछिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया. पुलिस ने […]

Noimg

रंगरा चौक से स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा चौक स्थित सुजित कुमार यादव के घर से स्कॉर्पियो गाड़ी की चोरी हो गई। सुजित कुमार यादव ने बताया कि उनका घर एनएच-31 किनारे स्थित फैमिली ढाबा के पीछे है। उन्होंने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी को घर के पास खड़ा कर चापर गांव गए थे। जब वे रात करीब 12 बजे घर वापस लौटे, तो गाड़ी गायब पाई। उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन गाड़ी का कोई पता नहीं चला। सुजित यादव ने बताया कि उन्होंने यह गाड़ी दिल्ली से 8 लाख रुपये में खरीदी थी। उन्होंने गाड़ी चोरी होने की जानकारी रंगरा थाना पुलिस को दी। गाड़ी चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें चोरों को बोलेरो गाड़ी से आते हुए […]

Noimg

ढोलबज्जा बाजार में दुकानदारों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण, प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के कोसी पार ढोलबज्जा बाजार में कार्तिक पूर्णिमा के मेले के दौरान दुकानदारों द्वारा सड़क पर दुकान लगाने से आने-जाने वालों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार अपनी दुकानों को सड़क के दो से तीन फीट तक बढ़ा लेते हैं, जिससे मुख्य सड़क पर अतिक्रमण हो जाता है। इस अतिक्रमण के कारण सब्जी हाट भी सड़क पर अपनी दुकानें लगा कर सब्जी बेच रहे हैं। सड़क पर दुकानें लगाए जाने से दो पहिया और चार पहिया वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है, जिससे बाजार में जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। यह स्थिति तब है जब हाट सरकारी असूली होती है और वहां दुकानें लगाने की कोई अनुमति नहीं है। स्थानीय लोग और […]

Noimg

शिवशक्ति योगपीठ में आयोजित अखंड सीताराम-सीताराम संकीर्तन संपन्न ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : शिवशक्ति योगपीठ नवगछिया सोमवार से प्रारंभ हुआ अखंड सीताराम-सीताराम संकीर्तन मंगलवार को संपन्न हो गया. यहां के पीठाधीश्वर स्वामी आगमानंद महाराज दोनों दिन में आश्रम में रहे. उनके सानिध्य में रामधुन संकीर्तन आयोजित किया गया है. कार्यक्रम का संयोजन स्वामी शिव प्रेमानंद भाईजी ने किया था. भजन सम्राट डा. हिमांशु मोहन मिश्र दीपक के नेतृत्व में 50 से ज्यादा गायकों ने रामधुन में भाग लिया. स्वामी आगमानंद महाराज ने जैसे ही वाद्ययंत्र बजाते हुए सीताराम-सीताराम नाम जप करना शुरू किया, सभी श्रद्धालु ईश्वर और गुरुभक्ति में डूब गए. ऐसा दृश्य कई बार देखा गया. सीताराम सीताराम सीताराम कहिए, जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिए. बलवीर सिंह बग्घा, माधवानंद ठाकुर, सोनी मिश्रा, समीर पांडेय, सुबोध दा, अशोक राय, […]

Noimg

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया देवउठनी एकादशी  पर्व एवं तुलसी विवाह महोत्सव ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : मंगलवार को नवगछिया के शहरी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में देवउठनी एकादशी का पर्व और तुलसी विवाह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस शुभ अवसर पर श्रद्धालु महिलाओं ने उपवास रखकर संध्या बेला में तुलसी वृक्ष की पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया. आचार्य पंडित शंभूनाथ वैदिक ने बताया कि हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का अत्यधिक धार्मिक महत्व है. देवउठनी एकादशी को “हरी प्रबोधिनी एकादशी” या “देवोत्थान एकादशी” के रूप में भी जाना जाता है, जिसे विशेष रूप से तुलसी-शालिग्राम विवाह के लिए पूजा का दिन माना गया है. चार माह बाद भगवान विष्णु का जागरण और शुभ कार्यों का प्रारंभ पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार माह के योगनिद्रा से जागते हैं, […]