Month: August 2025

Noimg

डेढ़ माह पूर्व हुआ प्रेम विवाह, दहेज के लिए घर से निकाले जाने का आरोप ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में दहेज प्रथा को लेकर एक नवविवाहित जोड़े को घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में रविवार को पति-पत्नी भवानीपुर थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। मिली जानकारी के अनुसार, खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर खुर्द निवासी फेको शर्मा की पुत्री उजाला कुमारी (21) का प्रेम संबंध भवानीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी स्व. चक्रवर्ती शर्मा के पुत्र गौतम कुमार (23) से पिछले दो वर्षों से चल रहा था। मामला उजागर होने के बाद दोनों परिवारों की सहमति से इस वर्ष तीन जुलाई को बेगूसराय के गढ़पुरा में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न हुआ। नवविवाहिता उजाला ने बताया कि शादी के बाद उसका […]

Noimg

स्नान करने के दौरान साधोपुर में कोसी नदी में डूबे दो किशोर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

आठ घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद, पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंपा गया नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिले के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत साधोपुर रिंगबांध के समीप रविवार की सुबह कोसी नदी में स्नान करने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान साधोपुर वार्ड संख्या 7 निवासी नीतीश मंडल के पुत्र भानु कुमार (12) और अखिलेश मंडल के पुत्र दिव्यांशु कुमार (12) के रूप में हुई। दोनों साधोपुर मध्य विद्यालय में कक्षा 6 के छात्र थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब आठ बजे दोनों किशोर स्नान करने के लिए रिंगबांध के समीप कोसी नदी में उतरे। इसी दौरान उनका पांव फिसल गया और वे जेसीबी से खुदे करीब 20 से 25 फीट […]

Noimg

शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सन वैली पब्लिक स्कूल की निर्देशिका भारती कुमारी सम्मानित ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : नवगछिया के जीरो माइल में स्थित सन वैली पब्लिक स्कूल की निर्देशिका भारती कुमारी को रविवार को भागलपुर में आयोजित अंग महिला सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। यह न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। भारती कुमारी लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपने अथक प्रयासों से नन्हें-मुन्ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रही हैं। उन्होंने शिक्षा पद्धति में नवीन तकनीक और सकारात्मक सोच को अपनाकर बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विद्यालय परिवार ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। विद्यालय के प्राचार्य अनिमेष कुमार ने कहा कि भारती मैडम अपने अच्छे विचार, नई तकनीकों और शिक्षा के प्रति समर्पण […]

Noimg

नवगछिया में धूमधाम से मनाया गया विश्व हिंदू परिषद का 61वां स्थापना दिवस ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के मारवाड़ी विवाह भवन में रविवार को विश्व हिंदू परिषद का 61वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद उत्तर बिहार के विधि प्रकोष्ठ के प्रांत सह प्रमुख शारदाकांत ने संगठन की स्थापना की परिस्थितियों, अब तक के कार्यों और आने वाले दिनों की योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल भारती के प्रशासक डीपी सिंह ने की। धर्माचार्य श्रीराम पाठक, शिक्षक कन्हैया और नेत्र विशेषज्ञ डॉ. संदीप गुप्ता ने अपने संबोधन में विस्तार से बताया कि किस प्रकार विश्व हिंदू परिषद और इसकी युवा इकाई बजरंग दल विपरीत परिस्थितियों में भी धर्म और राष्ट्र की […]

Noimg

जीएस न्यूज की खबर का असर ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नयाटोला वार्ड-8 पहुंचे गोपालपुर विधायक, सड़क निर्माण का दिया आश्वासन नवगछिया । जीएस न्यूज दैनिक अखबार में प्रकाशित खबर का सीधा असर शनिवार को देखने को मिला। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नवगछिया नगर के वार्ड संख्या-8, नयाटोला के ग्रामीणों ने सड़क और नाली निर्माण की मांग पूरी नहीं होने पर आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान बहिष्कार का निर्णय लिया था। खबर प्रकाशित होते ही गोपालपुर के जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज अपने कार्यकर्ताओं के साथ नयाटोला पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात की। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद विधायक ने आश्वस्त किया कि विधानसभा चुनाव से पहले सड़क का निर्माण अवश्य कराया जाएगा। इस दौरान उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मंडल और पीए मुन्ना जायसवाल […]

Noimg

भाजपा नेता बासुकी प्रसाद साह बने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विधायक शैलेंद्र ने किया सम्मानित ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । बिहपुर प्रखंड के झंडापुर निवासी बिहार प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक बासुकी प्रसाद साह को पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके मनोनयन पर बिहपुर विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इंजीनियर शैलेंद्र ने बिहपुर में अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को आगामी विधानसभा चुनाव मिशन 2025 की तैयारियों में लग जाना चाहिए। उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश यादव, जिला उपाध्यक्ष सह बिहपुर विधानसभा एनडीए संयोजक प्रो. गौतम कुमार, कुमार गौरव, सोनू मिश्रा, खरीक मंडल महामंत्री कन्हैया झा, बिहपुर उत्तरी भाजयुमो […]

Noimg

हीरो एशिया कप 2025 की ट्रॉफी भागलपुर पहुंची, बैंड-बाजे और खेल प्रेमियों ने किया भव्य स्वागत ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । भागलपुर की धरती रविवार को ऐतिहासिक पल की साक्षी बनी, जब हीरो एशिया कप 2025 की ट्रॉफी यहां पहुंची। बैंड-बाजे के साथ ट्रॉफी का भव्य स्वागत जिला प्रशासन, खेल प्रेमियों, स्काउट एंड गाइड के बच्चों और खेल विभाग के पदाधिकारियों ने किया। गौरतलब है कि हीरो एशिया कप 2025 पुरुष हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक बिहार के राजगीर में होने जा रहा है। यह पहला अवसर है जब बिहार इस प्रतिष्ठित एशियाई प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। इसमें चीन, जापान, ताइवान और ताइपे सहित आठ देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता के विजेता को मिलने वाली ट्रॉफी को पूरे बिहार में लेकर जाया जा रहा है ताकि खेल प्रेमियों का उत्साह […]

Noimg

भागलपुर में दर्दनाक घटना: मिठाई दुकान मालिक के बेटे ने दे दी जान, एक साल पहले बड़े भाई की हत्या के बाद था डिप्रेशन में ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। शहर के चुनिहारी टोला इलाके में एक दुखद घटना ने सबको हिला कर रख दिया है। शिव शक्ति स्वीट्स के मालिक निर्मल शर्मा के छोटे बेटे राजेश शर्मा ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेश पिछले काफी समय से मानसिक तनाव में था। एक साल पहले उसके बड़े भाई, श्याम कुमार की हत्या हुई थी, जिसने उसे गहरे सदमे में डाल दिया। इस घटना के बाद से राजेश खुद को संभाल नहीं पा रहा था। राजेश को पारिवारिक व्यापार में भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जिससे वह निराशा और तनाव में जी रहा था। घटना से पहले उसने एक लिखित नोट भी लिखा, जिसमें उसने साफ तौर पर उल्लेख किया […]

Noimg

बड़ी पोखर बनी हादसे की जगह, 12 वर्षीय मासूम अरबाज की डूबने से मौत, गांव में मातम || GS NEWS

कहलगांवबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर ज़िले के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर गांव में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गांव की बड़ी पोखर, जहां रोज़ाना बच्चे खेलने और नहाने जाया करते हैं, वहां 12 वर्षीय मो. अरबाज अंसारी की डूबने से मौत हो गई। सुबह करीब दर्जनभर बच्चे पोखर में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान अरबाज गहरे पानी में फिसल गया। साथी बच्चों ने शोर मचाया तो गांव के लोग दौड़े, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने लगभग दो घंटे तक पोखर में खोजबीन की और जब अरबाज का शव बाहर निकाला गया तो पूरे गांव में मातम छा गया। परिजन और ग्रामीण उसे बचाने के प्रयास में अस्पताल ले जाने निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। […]

Noimg

भागलपुर में सड़क हादसा: बीपीएससी चयनित शिक्षक राजवीर कुमार की मौत, परिवार में पसरा मातम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK20250

भागलपुर ज़िले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार और समाज को गहरे सदमे में डाल दिया। इस हादसे में भतोड़िया स्कूल के शिक्षक राजवीर कुमार उर्फ जयंत कुमार (उम्र 29 वर्ष), पिता तेज नारायण मंडल की मौत हो गई। मृतक बीपीएससी से चयनित शिक्षक थे और फतेहपुर स्कूल में पदस्थापित थे। जानकारी के अनुसार, राजवीर कुमार जब स्कूल से घर लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात तेज रफ़्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत मायागंज अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सिलीगुड़ी रेफर किया। लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसे […]