August 23, 2025
जर्जर भवन और शिक्षकों की कमी से जूझ रहा बरारीपुर मास्कन मध्य विद्यालय, बच्चों का भविष्य अधर में ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर नाथनगर प्रखंड के बरारीपुर मास्कन मध्य विद्यालय की स्थिति इन दिनों बेहद खस्ता हो चुकी है। विद्यालय का भवन इस कदर जर्जर हो गया है कि किसी भी समय ढहने का खतरा बना हुआ है। छत से लगातार पानी टपकता रहता है, दीवारों में सीलन और गहरी दरारें पड़ चुकी हैं। कई जगह मलबा टूटकर गिर रहा है, जिससे कक्षाओं की हालत भूतिया हवेली जैसी प्रतीत होती है। विद्यालय में पंखा और लाइट तक नहीं हैं, जो भी विद्युत व्यवस्था लगाई जाती है, वह चोरी की भेंट चढ़ जाती है। यहां तक कि चोर तार तक उखाड़ ले जाते हैं। खिड़की-दरवाजे नहीं, नशाखोरों का अड्डा बना परिसरविद्यालय परिसर में खिड़की और दरवाजे तक नहीं बचे हैं। बाउंड्री वॉल पार […]