Month: August 2025

Noimg

वेतन न मिलने से नारायणपुर के शिक्षकों के सामने रोजी-रोटी का संकट ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नारायणपुर : शिक्षक वेतन न मिलने से आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। स्थिति यह हो गई है कि उनके सामने खाने-पीने तक की समस्या खड़ी हो गई है। मध्य विद्यालय मौजमा गनौल के शिक्षक संजीत कुमार, मध्य विद्यालय सति यारा के शिक्षक जितेंद्र सिंह और निरंजन सिंह ने जिला शिक्षा पदाधिकारी भागलपुर सहित संबंधित अधिकारियों को आवेदन देकर वेतन चालू करने की गुहार लगाई है। शिक्षकों ने कहा है कि लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण उनके सामने जीविका चलाने की कठिनाई उत्पन्न हो गई है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र वेतन भुगतान की मांग की है, ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण सही ढंग से कर सकें। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक यदि आर्थिक रूप से […]

Noimg

नवगछिया में वोटर अधिकार यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज – अरुण यादव ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित महागठबंधन के तमाम वरिष्ठ नेताओं के 22 अगस्त को नवगछिया आगमन को लेकर जोरदार तैयारी की गई है। राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा ऐतिहासिक और अभूतपूर्व साबित होगी। उन्होंने बताया कि महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया गया है। जगह-जगह तोरण द्वार और होर्डिंग-बैनर लगाए गए हैं। लोगों से यात्रा में शामिल होने की अपील की गई है, जिसके कारण पूरे इलाके में उत्साह का माहौल है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि चुनाव आयोग ने भाजपा के इशारे पर गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के वोट अधिकार पर चोट किया […]

Noimg

अभाविप का उद्देश्य भोजन का सदुपयोग और बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना – अनुज चौरसिया ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : स्टूडेंट्स फॉर सेवा नवगछिया की ओर से बचे हुए भोजन को संग्रह कर कदवा के मिलन चौक स्थित सेवा बस्ती में जरूरतमंदों के बीच वितरित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय बच्चों को नियमित रूप से स्कूल जाने के लिए भी प्रेरित किया गया। अभाविप भागलपुर विभाग के विभाग संयोजक अनुज चौरसिया ने कहा कि संगठन का उद्देश्य भोजन का सदुपयोग करना है। उन्होंने बताया कि कई वर्षों से अभाविप कार्यकर्ता नवगछिया और आसपास के क्षेत्रों में भोज–समारोहों से बचा हुआ भोजन संग्रह कर उसे जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे हैं, जिससे भोजन बर्बाद न हो और इसका सही उपयोग हो सके। नगर उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि जब भी कार्यकर्ता सेवा बस्ती में भोजन वितरण करने जाते […]

Noimg

वीर शहीद अंकित उर्फ धीरज यादव की याद में युवाओं ने निकाली कैंडल मार्च ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। वीर शहीद अंकित उर्फ धीरज यादव की स्मृति में चापर गांव के युवाओं द्वारा कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कैंडल मार्च गांव भ्रमण करते हुए सधुवा चापर से होकर शहीद के स्मारक स्थल तक पहुंचा। इस दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा माहौल गुंजायमान हो उठा। युवाओं ने वीर शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए देश की रक्षा में उनके योगदान को याद किया। ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह का आयोजन युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करता है और शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट करने का सबसे सशक्त माध्यम है। DESK2025