Month: August 2025

राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप 13 से हाजीपुर में ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में तथा वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के आयोजन में 32वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) का आयोजन 13 से 15 सितंबर तक हाजीपुर के कुशवाहा आश्रम (वैशाली) में किया जाएगा। बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर और राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने जानकारी दी कि चैंपियनशिप को सफल बनाने के लिए नगर परिषद सभापति संगीता कुमारी, समाजसेवी किशलय किशोर, विनोद सिंह सम्राट, अनिल चंद्र कुशवाहा, कमल प्रसाद सिंह और वैशाली जिला संघ के सचिव रवि रंजन कुमार के नेतृत्व में तैयारी शुरू कर दी गई है। इस प्रतियोगिता में राज्य संघ से मान्यता प्राप्त सभी जिलों और संस्थानों की टीमों को भाग लेने की अनुमति […]

Noimg

पीरपैंती में 100 परिवारों को मिले 2475 चूज़े, आजीविका सशक्त बनाने की जीविका की पहल ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । ग्रामीण स्तर पर आजीविका को मजबूत बनाने के साथ ही पोषण और आर्थिक सुधार की दिशा में जीविका लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में समेकित मुर्गी विकास योजना (आईभी) के तहत जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़े परिवारों को मुर्गी पालन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। गुरुवार को पीरपैंती प्रखंड के बंदूजयराम पंचायत में इस योजना के अंतर्गत विशेष पहल की गई। यहां अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय के 100 परिवारों के बीच कुल 2475 चूज़ों का वितरण किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य है कि ग्रामीण गरीब परिवारों को छोटे स्तर पर स्थायी आजीविका का साधन उपलब्ध कराया जा सके, जिससे वे आर्थिक रूप से सक्षम बन सकें और अपने परिवार के पोषण […]

Noimg

एसआईआर कार्यों की समीक्षा बैठक में बीएलओ की लापरवाही सुधारने के निर्देश || GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । भागलपुर के समीक्षा भवन में गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में एसआईआर कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर आयुक्त, नगर निगम भागलपुर, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन बीएलओ द्वारा दस्तावेज मार्किंग से संबंधित 80 प्रतिशत से कम कार्य किया गया है, उन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि गणना प्रपत्र के साथ अपलोड किए गए सभी दस्तावेजों एवं उनकी मार्किंग को पुनः जांच लिया जाए। यदि कहीं त्रुटि पाई जाती है, तो उसमें सुधार अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मार्किंग के दौरान उपलब्ध […]

Noimg

कुमैठा पंचायत को मिला टीबी मुक्त पंचायत का सम्मान ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में गुरुवार को टीबी फोरम एवं टीबी मुक्त पंचायत पहल के अंतर्गत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न स्वास्थ्य और जनप्रतिनिधि अधिकारी शामिल हुए। समारोह में सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष, एसीएमओ (टीबी), एसीएमओ, डब्ल्यूएचओ (एनटीईपी) प्रतिनिधि डॉ. मेजर अवकाश सिन्हा तथा चांदपुर, जगदीशपुर पंचायत के मुखिया उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सुल्तानगंज प्रखंड के कुमैठा पंचायत को टीबी मुक्त पंचायत का सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान जिलाधिकारी ने सुल्तानगंज के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को अपने कर कमलों से सौंपा। उन्होंने यह सम्मान कुमैठा पंचायत के मुखिया की अनुपस्थिति में ग्रहण किया। इस अवसर पर […]

Noimg

डीएम नवल किशोर चौधरी ने सदर अनुमंडल कार्यालय में एसआईआर कार्यों का किया निरीक्षण ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने गुरुवार को भागलपुर सदर अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चल रहे एसआईआर कार्यों का मुआयना किया और पूरे कार्य की बारीकी से समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने स्वयं लैपटॉप और मोबाइल पर प्रविष्टि की जांच की और सही तरीके से मार्किंग करने की जानकारी उपस्थित सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को दी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कार्य समय पर और पारदर्शिता के साथ पूरे किए जाएं ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न हो। डीएम ने इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए और कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। […]

Noimg

वोटर अधिकार यात्रा पर सियासी घमासान, शाहनवाज हुसैन ने राहुल, तेजस्वी और प्रशांत किशोर पर साधा निशाना ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। 22 अगस्त को होने वाली वोटर अधिकार यात्रा को लेकर बिहार की सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और महागठबंधन के कई दिग्गज नेताओं के भागलपुर आगमन से पहले भाजपा ने तीखा हमला बोला है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि वोटर अधिकार यात्रा सिर्फ जनता को भ्रमित करने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता सच्चाई जानती है और अब इस तरह की यात्राओं से गुमराह नहीं होगी। शाहनवाज हुसैन ने जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर को भी कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पीके जहां भी जाते हैं, लंबी-लंबी बातें कर लौट आते हैं, लेकिन उनकी पार्टी […]

Noimg

भागलपुर में दिनदहाड़े 20 हजार की छिनतई, बदमाशों ने बाढ़ पीड़ित बुजुर्ग को पटककर किया घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। ततारपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया। घटना TNB कॉलेजिएट मैदान के पास हुई, जहां बाढ़ पीड़ित बुजुर्ग छोटेलाल मंडल को बदमाशों ने जमीन पर पटककर उनके पास मौजूद 20 हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गए। बताया जाता है कि छोटेलाल मंडल राहत स्थल से लौट रहे थे। तभी अचानक बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और पैसे छीनने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर उन्हें धक्का देकर जमीन पर पटक दिया गया, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस बीच भागते समय एक बदमाश की तस्वीर नजदीकी CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस […]

Noimg

भागलपुर में जूनियर डॉक्टरों का ब्लैक रिबन डे प्रदर्शन, स्टाइपेंड बढ़ाने की उठाई मांग ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। मायागंज अस्पताल सहित राज्य के कई मेडिकल कॉलेजों में इंटर्न डॉक्टरों ने गुरुवार को ब्लैक रिबन डे मनाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इंटर्न डॉक्टरों की मुख्य मांग है कि उनका स्टाइपेंड, जो फिलहाल मात्र 20 हजार रुपये है, उसे बढ़ाकर 40 हजार रुपये किया जाए। जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें रोजाना 15 से 16 घंटे तक ड्यूटी करनी पड़ती है। नाइट ड्यूटी के बाद भी ओपीडी और इमरजेंसी में काम करना पड़ता है, लेकिन इसके मुकाबले उन्हें बहुत कम वेतन दिया जाता है। उनका कहना है कि यदि औसतन देखा जाए तो उन्हें प्रति दिन केवल 666 रुपये ही मिलते हैं, जो उनके काम के अनुपात में बेहद कम है। डॉक्टरों ने यह भी याद […]

Noimg

ट्रेन से कटने से टेंट मिस्त्री की मौत, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। अंबा पाली रेलवे स्टेशन पर बुधवार देर शाम टेंट मिस्त्री की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। गुरुवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक की पहचान भागलपुर के पार्वती धोबिया कॉलेज स्थान निवासी अशोक दास के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अशोक दास अपने दो दोस्तों के साथ घूमने गए थे। इसी दौरान वे ट्रेन से गिर पड़े। ट्रेन की चपेट में आने से उनके पैर सहित शरीर के कई अंग कट गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन अंबा पाली स्टेशन […]

Noimg

वोटर अधिकार यात्रा को लेकर भागलपुर एसएसपी हृदयकांत ने किया स्थल निरीक्षण

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा के तहत 22 अगस्त को विपक्ष के नेता राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भागलपुर पहुंचेंगे। इसको लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम के तहत मुंगेर में सभा के बाद राहुल गांधी सुल्तानगंज पहुंचेंगे। इसके बाद अकबरनगर में करीब दो घंटे के विश्राम के उपरांत वे भागलपुर के लिए रवाना होंगे। यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए भागलपुर के एसएसपी हृदयकांत ने बुधवार को अकबरनगर में स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने का आदेश दिया। एसएसपी हृदयकांत ने कहा कि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न […]