Month: August 2025

Noimg

संदिग्ध हालात में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। कहलगांव एनटीपीसी थाना क्षेत्र के भगलपुरा गांव से 45 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। मृतक की पहचान कहलगांव थाना क्षेत्र के ब्रह्मचारी गांव निवासी रामचंद्र ठाकुर के पुत्र मृत्युंजय कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृत्युंजय अपने दोस्त मिथुन यादव के पिता के श्राद्ध भोज में शामिल होने भगलपुरा गया था। भोज के बाद अचानक उसके सीने में दर्द की शिकायत हुई और थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई। हालांकि मृतक की पत्नी गौतमी देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मिथुन यादव और उसके परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर मेरे पति की हत्या कर दी है। […]

Noimg

रात में मनाया जन्मदिन, सुबह नहाने के दौरान डूबने से मौत – जन्मदिन का जश्न बदला मातम में ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर पीरपैंती के बाखरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबूपुर गांव में जन्मदिन का जश्न मातम में बदल गया। सरकारी शिक्षक अजय कुमार साह के 14 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार साह की शुक्रवार की सुबह नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। सचिन अपने दो–तीन साथियों के साथ गांव से गुजरने वाली नदी में नहाने गया था। नहाते समय उसके दो साथी सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन सचिन गहरे पानी में डूब गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों ने उसका शव बाहर निकाला। बताया जाता है कि शिक्षक अजय कुमार साह अपने परिवार के साथ बाहर रहते हैं। पुत्र का जन्मदिन मनाने के लिए ही परिवार बाबूपुर पैतृक गांव आया था। पिता ने बताया कि […]

लोकतंत्र और समान अधिकारों की रक्षा हेतु वोट अधिकार यात्रा का कल 22 अगस्त को नवगछिया में करेंगें समर्थन  – पूर्व विधायक अमित राणा || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

भागलपुर/नवगछिया। पूर्व विधायक अमित राणा ने 22 अगस्त को भागलपुर और नवगछिया में आयोजित होने वाली वोट अधिकार यात्रा के समर्थन की घोषणा की है। इस यात्रा का नेतृत्व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव करने वाले हैं। अमित राणा ने कहा कि वोट अधिकार यात्रा दल से ऊपर उठकर लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना को बचाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने देश के हर नागरिक को वोट का समान अधिकार दिया था। यही वोट का अधिकार गरीब–अमीर, दलित–पिछड़े और सभी वर्गों को बराबरी की ताक़त देता है। इस ताक़त को बचाने के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर इस यात्रा का […]

Noimg

लतरा के पास गंगा प्रसाद धार में डूबने से वृद्ध की मौत ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाDESK 1100

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा गांव के समीप गंगा प्रसाद धार में गुरुवार की सुबह स्नान करने गए एक वृद्ध की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पशुपालक कमलेश्वरी यादव उर्फ बिलो यादव (75) के रूप में हुई है। मृतक की पुत्रवधू रुक्मिणी देवी ने बताया कि सुबह उनके ससुर घर से निकले थे। कुछ ही घंटे बाद सूचना मिली कि वे पानी में डूब गए हैं। जब परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि शव पानी में तैर रहा है। परिजनों के अनुसार, कमलेश्वरी यादव प्रतिदिन गंगा स्नान करने जाया करते थे। स्नान के दौरान पैर फिसलने से वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो […]

Noimg

NAUGACHIA : लतरा के पास गंगा प्रसाद धार में डूबने से वृद्ध की मौत – GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाBarun Kumar Babul0

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा गांव के समीप गंगा प्रसाद धार में गुरुवार की सुबह स्नान करने गए एक वृद्ध की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पशुपालक कमलेश्वरी यादव उर्फ बिलो यादव (75) के रूप में हुई है। मृतक की पुत्रवधू रुक्मिणी देवी ने बताया कि सुबह उनके ससुर घर से निकले थे। कुछ ही घंटे बाद सूचना मिली कि वे पानी में डूब गए हैं। जब परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि शव पानी में तैर रहा है। परिजनों के अनुसार, कमलेश्वरी यादव प्रतिदिन गंगा स्नान करने जाया करते थे। स्नान के दौरान पैर फिसलने से वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो […]

Noimg

पंखा ठीक करते समय करंट से 35 वर्षीय युवक की मौत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : बांका जिले के अमरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के बनहरा गांव में शुक्रवार को करंट लगने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अफसर कलंदर के रूप में हुई है। इस दर्दनाक घटना से गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों के अनुसार, अफसर घर में लगे पंखे को ठीक कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह बेहोश होकर गिर पड़े। आनन-फानन में परिजन उन्हें अमरपुर रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन बार-बार बेसुध होकर रोने लगे। ग्रामीणों का कहना […]

बाईपास थानाध्यक्ष पर दबंगई और मारपीट का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसएसपी से लगाई गुहार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के बायपास थाना ओपी प्रभारी पर दबंगई और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया गया है। बुधवार को फुलवरिया गांव की लालपरी देवी और उनका परिवार वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत से मिले और लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। लालपरी देवी ने अपने आवेदन में बताया कि वर्ष 2011 में उन्होंने और उनके देवर विष्णु शर्मा ने मिलकर एक जमीन खरीदी थी। आरोप है कि ओपी प्रभारी प्रभात कुमार शर्मा दबंगई दिखाते हुए यह जमीन राजा पांडेय उर्फ रौशन पांडेय को दिलवाना चाहते हैं। शिकायत में कहा गया है कि 11 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे उन्हें थाना बुलाया गया। वहां जमीन छोड़ने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर विष्णु शर्मा के साथ गाली-गलौज और मारपीट की […]

Noimg

भागलपुर की बेटी नमिता ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर की तंग गलियों से निकलकर यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस पर तिरंगा लहराने वाली नमिता कुमारी ने न सिर्फ ऊंचाई को छुआ, बल्कि उम्मीदों को भी नया आसमान दिया। 16 अगस्त की सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर भारत का तिरंगा जब माउंट एल्ब्रस की बर्फीली हवाओं में गर्व से लहराया, तो उसके साथ भागलपुर की बेटी का सपना, संघर्ष और साहस भी शिखर पर पहुंच गया। नमिता इस समय पटना स्थित बिहार ग्रामीण बैंक में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। पर्वतारोहण के प्रति उनका जुनून उन्हें हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट, दार्जिलिंग तक ले गया, जहां उन्होंने कठिन प्रशिक्षण प्राप्त किया। वहीं से उन्होंने खुद को चट्टानों से जूझने और बर्फ की चुनौतियों से लड़ने के […]

Noimg

क्रिएटिव टेलेंट हंट की लिखित परीक्षा कल 22 अगस्त को ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

सन वैली पब्लिक स्कूल में आयोजित होगा लिखित परीक्षा नवगछिया के सन वैली पब्लिक स्कूल में आयोजित हो रहा क्रिएटिव टैलेंट हंट 2.0 नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में प्रतिभावान बच्चों की खोज हेतु जीएस न्यूज समाचारपत्र द्वारा लगातार प्रयास जारी है। इसी क्रम में अंग प्रदेश के सुप्रसिद्ध जीएस न्यूज द्वारा प्रतिभा खोज प्रतियोगिता Creative Talent Hunt 2.0 का आठवां अंक नवगछिया के जीरोमाइल स्थित सन वैली पब्लिक स्कूल के परिसर में आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को पहले चरण की लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त हो चुका है और विद्यार्थियों में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा […]

Noimg

नवगछिया में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा 22 अगस्त को, उत्साह में कार्यकर्ता ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महागठबंधन के तमाम वरिष्ठ नेताओं के नवगछिया आगमन को लेकर राजद प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बिहपुर के बहुजन केंद्र में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त 2025 को होने वाली “वोटर अधिकार यात्रा” को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए महागठबंधन के कार्यकर्ताओं द्वारा जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। राजद और महागठबंधन के कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि यात्रा को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। यह यात्रा अभूतपूर्व और ऐतिहासिक होगी। उन्होंने दावा किया कि केवल बिहपुर विधानसभा क्षेत्र से ही 10 […]