August 20, 2025
नवगछिया में वोटर अधिकार यात्रा को सफल बनाने को लेकर भाकपा माले की बैठक ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया। “चुनाव चोर – गद्दी छोड़, बदलो सरकार – बदलो बिहार” के नारे के साथ इंडिया (महागठबंधन) के आह्वान पर आयोजित वोटर अधिकार यात्रा, जिसमें राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड दीपांकर भट्टाचार्य सहित कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय नेता शामिल होंगे, भागलपुर और नवगछिया में सफल बनाने को लेकर नवगछिया प्रखंड के प्रमुख माले कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। बैठक में व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को इस यात्रा में शामिल कराने पर जोर दिया गया। इस मौके पर भाकपा माले के नवगछिया प्रखंड सचिव गौरीशंकर राय ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा महज यात्रा नहीं है, बल्कि यह बिहार में भाजपा-जदयू सरकार द्वारा चुनाव आयोग को आगे कर वोटों की चोरी करने […]