August 19, 2025
जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी, एक युवक को लगी गोली ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया : झंडापुर थाना क्षेत्र के नन्हकार बजरंगबली मंदिर के पास रविवार रात करीब 9:30 बजे जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जबकि एक युवक के दोनों पैर में गोली लगी। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार, नन्हकार के रघुनंदन चौधरी और रामप्रकाश चौधरी के बीच पिछले दो वर्षों से 4 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़पें और गाली-गलौज की घटनाएं हो चुकी थीं, लेकिन स्थानीय थाना पुलिस […]