Month: August 2025

Noimg

MUKESH SAHNI PROGRAM : गोपालपुर बन चुका हैं ‘हास्य का विधानसभा’ अब चाहिए ऐसा जो हर सुख-दुख में साथ रहे – प्रेम सागर डब्लू यादव || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरराजनीतिBarun Kumar Babul0

नवगछिया। विकाशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के नवगछिया आगमन पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने अपने संबोधन में गोपालपुर विधानसभा की मौजूदा स्थिति पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आज गोपालपुर “हास्य का विधानसभा” बनकर रह गया है। जहां भी इसका नाम लिया जाता है, लोग हंसने लगते हैं, जबकि यह हंसी की बात नहीं बल्कि चिंता का विषय है। डब्लू यादव ने कहा कि गोपालपुर को ऐसे जनप्रतिनिधि की जरूरत है जो जनता की बात सुने, उनके साथ उठ-बैठ सके और सुख-दुख में हमेशा साथ रहे। उन्होंने बताया कि इस समय विधानसभा क्षेत्र के लगभग 60 प्रतिशत लोग बाढ़ की त्रासदी से घिरे हैं, लेकिन जनप्रतिनिधियों का ध्यान उन […]

Noimg

Mukesh Sahni in Naugachia : खरीक टोल प्लाजा से मारवाड़ी धर्मशाला तक उमड़ा जनसैलाब,हाथ में माला लेकर खड़े रहे लोग, कई जगहों पर हुई फूलों की वर्षा – GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

प्रेम सागर डब्लू यादव जिंदाबाद के भी लगते रहे नारे नवगछिया। विकाशील इंसान पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी के स्वागत में मंगलवार को नवगछिया की सड़कों पर अद्वितीय नज़ारा देखने को मिला। एनएच 31 खरीक टोल प्लाजा से लेकर मारवाड़ी धर्मशाला तक का पूरा मार्ग फूलों, नारों और उत्साह से सराबोर रहा। स्वागत जुलूस के दौरान दर्जनों स्थानों पर हाथों में मालाएं और गुलदस्ते लिए सैकड़ों लोग खड़े नजर आए। जैसे ही वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी का काफिला पहुंचा, “जिंदाबाद-जिंदाबाद” के नारों से वातावरण गूंज उठा और समर्थकों ने फूलों की बारिश कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत जुलूस की शुरुआत खरीक टोल प्लाजा से हुई, जहां से 200 की संख्या में गाड़ियां और हजारों समर्थकों का हुजूम नवगछिया की ओर बढ़ा। […]

Noimg

सर्वे के बाद जरूर होगा विचार , नवगछिया से रहेगा डब्लू यादव का नाम – मुकेश सहनी – GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया में VIP प्रमुख मुकेश सहनी का हुआ भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं में दिखा जोश नवगछिया। विकाशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी का मंगलवार को नवगछिया आगमन पर जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। नवगछिया के खरीक एनएच 31 टोल प्लाजा पर सैकड़ों गाड़ियों का काफिला और हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। टोल प्लाजा से लेकर नवगछिया बाजार होते हुए मारवाड़ी धर्मशाला तक कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा मार्ग जश्न के रंग में रंग गया। स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह और प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने की, जबकि मंच संचालन प्रोफेसर विभांशु मंडल ने संभाला। इस अवसर पर […]

Noimg

पुलिस केंद्र नवगछिया में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन||Gs-news

गोपालपुरनवगछियाDESK 1100

नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जुलाई 2025 माह की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन पुलिस केंद्र नवगछिया में किया गया। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश, नवगछिया पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (साइबर), अंचल निरीक्षक नवगछिया व बिहपुर, सभी थानाध्यक्ष और कार्यालय के सभी शाखा प्रभारी उपस्थित थे। बैठक में चेहल्लुम और जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और जुलूस या मूर्ति स्थापना के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। साथ ही धारा-126 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई, शांति समिति की बैठक, सम्मन, वारंट, इश्तिहार और कुर्की के निष्पादन की अद्यतन स्थिति पर चर्चा हुई। बैठक में सीसीए-03/12 के अंतर्गत की […]

नवगछिया में आज पहुचेंगें विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी||GSNEWS

नवगछियाबिहारDESK 1100

नवगछिया : गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के नवगछिया नगर परिषद स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में आज मंगलवार, 12 अगस्त को विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी का आगमन हो रहा है। इस अवसर की जानकारी भावी प्रत्याशी प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने दी। उन्होंने बताया कि मुकेश सहनी का आगमन दोपहर 2 बजे निर्धारित है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम क्षेत्र के विकास और राजनीतिक संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की उपस्थिति और सहभागिता को लेकर व्यापक तैयारी की गई है। भावी प्रत्याशी प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने सभी नागरिकों से इस अवसर पर शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। DESK 110

Noimg

मुसीबत में भी कमाई का धंधा, NH पर बाइक पार कराने के नाम पर उगाही||GSNEWS

बिहारभागलपुरDESK 1100

भागलपुर। जिले में बाढ़ ने लोगों की जिंदगी पहले ही मुश्किल बना दी है, लेकिन इस आपदा में भी कुछ लोग मुनाफा कमाने का तरीका निकाल रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर बाढ़ का पानी भर जाने से बाहर से आने-जाने वाले यात्री और वाहन चालक फंस रहे हैं। इसी स्थिति का फायदा उठाकर कुछ स्थानीय लोग बाइक पार कराने के नाम पर खुलेआम पैसों की उगाही कर रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जो यात्री निर्धारित रकम दे देते हैं, उनकी बाइक को ट्रैक्टर पर लादकर पानी के पार पहुंचाया जाता है। वहीं, जो पैसा देने से मना करते हैं, उन्हें घंटों वहीं रोक दिया जाता है। स्थानीय लोगों ने इसे “आपदा में अवसर” का गलत और शर्मनाक उदाहरण बताया […]

Noimg

दुलदुलिया में सांप के काटने से महिला की मौत||GSNEWS

बिहारभागलपुरDESK 1100

भागलपुर। पीरपैंती प्रखंड के दुलदुलिया गांव में सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 50 वर्षीय रानी देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रानी देवी घर के बाहर काम कर रही थीं, तभी अचानक एक विषैले सांप ने उन्हें काट लिया। परिजनों ने उनके हाथ को रस्सी से कसकर बांध दिया और उन्हें गांव के ही एक झाड़-फूंक करने वाले के पास ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर रानी देवी को पीरपैंती रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रानी देवी तीन बेटों की मां थीं। उनके पति विजय महलदार मछली बेचने का काम करते हैं और घटना के समय वे मछली बेचने गए हुए थे। […]

Noimg

धोरैया में सड़क हादसे में किशोर की मौत, परिवार में मातम||GSNEWS

बिहारभागलपुरDESK 1100

भागलपुर। धोरैया प्रखंड के रहने वाले दिनेश मंडल का 15 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार सड़क हादसे का शिकार हो गया। परिजनों के अनुसार मनीष अपनी मां के साथ बाजार जा रहा था, इसी दौरान एक अनियंत्रित चारपहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मनीष गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार के साथ पूरे गांव में मातम छा गया है। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं और ग्रामीणों में गुस्सा व शोक का माहौल है। DESK 110

Noimg

भागलपुर में भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा – ऑपरेशन सिंदूर से भी नाखुश रही कांग्रेस, बिहार में हर सीट पर भाजपा की होगी जीत ||GS-NEWS

बिहारभागलपुरDESK 1100

भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज हुसैन आज भागलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी भी परिस्थिति में भारत के लिए लाभदायक साबित नहीं हो सकती, क्योंकि भाजपा का कोई भी कार्य उन्हें अच्छा नहीं लगता। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा भाजपा के खिलाफ नकारात्मक राजनीति करती है और देशहित के कार्यों पर भी राजनीति से बाज नहीं आती। उन्होंने हाल ही में भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि इस अभियान में वीर जवानों ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया, लेकिन कांग्रेस को इसमें खुशी नहीं हुई। देश के […]

Noimg

गंगा का कहर, ग्रामीण से लेकर शहरी इलाकों में पानी घुसा – मुख्य मार्ग बाधित||GS-NEWS

बिहारभागलपुरDESK 1100

भागलपुर। जिले में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। नदी के विकराल रूप ने ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी इलाकों के लोगों की भी चिंता बढ़ा दी है। वार्ड नंबर 1, 9 और 10 के कई घरों में पानी घुस गया है, जिससे लोगों का जीवन कठिन हो गया है। विश्वविद्यालय से लेकर चंपानगर तक का मुख्य मार्ग गंगा के पानी में डूबा हुआ है। पानी की गहराई 3 फीट से अधिक हो गई है, जिसके कारण आवागमन पूरी तरह बाधित है। इस रास्ते से गुजरने के दौरान कई लोग पानी में फिसलकर घायल भी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार जलस्तर बढ़ने से स्थिति गंभीर होती जा रही है, लेकिन अब तक न […]