Month: August 2025

Noimg

जिला स्तरीय मशाल प्रतियोगिता 20 अगस्त से 23 अगस्त तक होगी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । जिले में खेल प्रतिभा को तलाश को लेकर जिला स्तरीय मशाल प्रतियोगिता 2025 भागलपुर में 11 से 14 अगस्त 2025 आयोजित थीं, जिसकी तैयारी भी शुरू हो गई थीं, परंतु जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए अब यह प्रतियोगिता 20 अगस्त से प्रारंभ होकर 23 अगस्त तक चलेगी। यह प्रतियोगिता खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना, शिक्षा विभाग, पटना व जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाली है। मशाल प्रतियोगिता को सफल बनाने की रणनीति पर विचार विमर्श के उपरांत जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए अब इस प्रतियोगिता की तिथि विस्तारित करने का निर्णय जिला पदाधिकारी भागलपुर द्वारा लिया गया है। वैसे अभी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तिथि निर्धारित […]

Noimg

भागलपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बिगड़ते हालात, हजारों लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। बाढ़ के कारण हजारों लोग बेघर हो चुके हैं और उन्हें खुले आसमान के नीचे जीवन गुजारना पड़ रहा है। इस संकट में सबसे अधिक प्रभावित छोटे बच्चे हो रहे हैं, जिन्हें न तो सुरक्षित टेंट की सुविधा मिल पा रही है, न ही पर्याप्त भोजन और न ही पीने के लिए साफ पानी उपलब्ध है। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ की विभीषिका में उनका सब कुछ बह गया है। जब वे राहत शिविरों में पहुंचे, तो वहां भी उन्हें सिर्फ आश्वासन मिले, लेकिन ज़रूरी सुविधाएं बेहद सीमित थीं। खासकर छोटे बच्चे बीमारियों के खतरे में हैं, क्योंकि न तो उनके लिए सुरक्षित आश्रय स्थल हैं, और […]

Noimg

भागलपुर में पेंशनधारियों को मिली बड़ी सौगात, ₹400 की पेंशन बढ़कर हुई ₹1100 ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की मासिक पेंशन राशि को ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 कर दिया गया है। इस महत्वपूर्ण निर्णय की सूचना तथा नई पेंशन राशि के हस्तांतरण की प्रक्रिया की शुरुआत रविवार को समीक्षा भवन, भागलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन यादव, डीपीओ (आईसीडीएस), सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा), डीआरडीए निदेशक तथा पुराने पेंशनधारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं जिला परिषद अध्यक्ष द्वारा पुराने पेंशनधारियों का शॉल और पौधा देकर सम्मान किया गया। पेंशन हस्तांतरण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि […]

Noimg

भागलपुर में सूर्य घर योजना के तहत 100 घरों में सोलर इंस्टॉलेशन पूरा, ग्राहक मिलन समारोह आयोजित ||GS-NEWS

बिहारभागलपुरDESK 1100

भागलपुर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के अंतर्गत 100 घरों में सौर ऊर्जा संयंत्र (सोलर इंस्टॉलेशन) का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में शुभम इंटरप्राइजेज द्वारा शहर के एक निजी होटल में ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सहायक विद्युत अभियंता प्रणव कुमार मिश्रा ने उपस्थित नागरिकों को योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत बैंक के माध्यम से ऋण की सुविधा भी प्रदान की जा रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा अपनाने में सहायता मिल रही है। शुभम इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर संजय कुमार शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री […]

Noimg

नाथनगर के लालूचक में बाढ़ का तांडव, मगरमच्छ के हमले में पाँच घायल, बच्चे की हालत नाज़ुक ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड स्थित लालूचक मोहल्ला इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में है। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण पूरा क्षेत्र जलमग्न हो चुका है। हालात इतने भयावह हो गए हैं कि स्थानीय ग्रामीण अपने घरों को छोड़कर महाशय ड्यौरी में शरण लेने को मजबूर हैं। बाढ़ से उपजे इस संकट के बीच रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। जब कुछ लोग अपने घरों से ज़रूरी सामान निकालने के लिए पानी में उतरे, तभी बाढ़ के पानी में छिपे एक मगरमच्छ ने उन पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में पाँच लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां चार घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही […]

Noimg

बाढ़ का कहर: एनएच-80 समेत कई प्रखंड जलमग्न ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : बिहार का बाढ़ से पुराना और गहरा नाता रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी गंगा नदी ने अपने उफान से तबाही मचानी शुरू कर दी है। भागलपुर जिले में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण जनजीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ा है। इस समय नाथनगर और सुल्तानगंज प्रखंड पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। गंगा का पानी रिहायशी इलाकों में घुस चुका है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि नेशनल हाईवे-80 (एनएच-80) भी गंगा के पानी की चपेट में आ गया है। हाईवे पर लगभग 2 से 3 फीट ऊँचाई तक पानी बह रहा है, जिससे यातायात पूरी तरह […]

Noimg

12 वर्षीय बच्ची पर बर्बरता: छह आरोपी गिरफ्तार, आठ फरार, पीड़िता मायागंज अस्पताल रेफर ||GS-NEWS

बिहारभागलपुरDESK 1100

भागलपुर के पीरपैंती प्रखंड के एकचारी थाना क्षेत्र के एकचारी गांव में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ हुई अमानवीय घटना के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएसपी 2 डॉ. अर्जुन कुमार गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस मामले में 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इनमें से छह आरोपियों, जोगिंद्र मंडल, सोनू कुमार, राजेश कुमार, महेंद्र मंडल, मनोज मंडल और राधे मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। डीएसपी ने बताया कि अन्य आठ आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच में पता चला है कि यह घटना जोगिंद्र मंडल के घर पर हुई थी और गांव के मुखिया अगहनु मंडल ने ही बच्ची पर गर्म रॉड दागने […]

Noimg

रक्षाबंधन पर्व पर नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में उमड़ा उल्लास, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी रक्षा सूत्र ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : सावन मास की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के समस्त ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में उल्लास और उमंग के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। सावन की पूर्णिमा रक्षाबंधन पर भाई-बहन के इस प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक यह पर्व परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने की तैयारी में जुट गई थीं। घर-घर में पूजा की थाली सजाई गई। थालियों में राखी, अक्षत, रोली, दीपक और मिठाइयाँ रखी गईं। जैसे ही शुभ मुहूर्त आया, बहनों ने भाइयों को तिलक कर रक्षा सूत्र बांधा और उनके दीर्घायु एवं सुखद जीवन की कामना की। भाईयों ने भी अपनी बहनों को […]

Noimg

रक्षाबंधन पर ईश्वरीय संदेश के साथ बांधा गया रक्षा सूत्र ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, नवगछिया शाखा द्वारा गोपालपुर प्रखंड के पंचगछिया बाजार में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन शनिवार को अपराह्न 2:00 बजे से 4:30 बजे तक सम्पन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन, ब्रह्माकुमारी सत्यभामा बहन, ब्रह्माकुमार नागेश्वर भाई (पूर्व मुखिया) ब्रह्माकुमार विनोद भाई सहित अन्य कई भाई-बहनों ने सहभागिता की। सभी ने मिलकर उपस्थित लोगों को ईश्वरीय रक्षा सूत्र बांधा और रक्षाबंधन का आध्यात्मिक महत्व बताया। कार्यक्रम के दौरान बहनों ने यह संदेश दिया कि रक्षाबंधन केवल एक पारंपरिक त्यौहार नहीं है, बल्कि यह आत्मा और परमात्मा के पवित्र संबंध की स्मृति दिलाता है। रक्षा सूत्र बांधने की इस परंपरा के माध्यम से आत्मा को […]

Noimg

अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला सहित दो घायल ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला केगोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा नवटोलिया पीडब्ल्यूडी सड़क पर शनिवार सुबह लगभग 10 बजे एक अनियंत्रित बालू और छड़ लदे ट्रैक्टर ने सामने से आ रही एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार तीनटंगा करारी की ओर से आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर ने बाइक को धक्का मारते हुए सड़क किनारे पानी में जा घुसा, जहां जाकर वह रुका। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार युवक और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गोपालपुर पहुंचाया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है। स्थानीय लोगों का […]