August 9, 2025
गंगा के बढ़ते जलस्तर से गोपालपुर प्रखंड व अंचल कार्यालय में पानी का प्रवेश ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025फसलों को भारी नुकसान, कई क्षेत्रों में सड़क संपर्क बाधित नवगछिया – गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत गोपालपुर प्रखंड में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। शुक्रवार को ब्रह्मोत्तर बांध के ऊपर से पानी बहने के कारण प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित अंचल कार्यालय परिसर में पानी प्रवेश करने लगा। पानी के बढ़ते दबाव को देखते हुए अंचल कार्यालय के कर्मचारियों ने आरटीपीएस काउंटर, कंप्यूटर सहित अन्य जरूरी उपकरणों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया। कार्यालय परिसर में जलजमाव के कारण सरकारी कामकाज भी प्रभावित होने लगा है। बाढ़ का पानी सुकटिया बाजार, सैदपुर–तीनटंगा मार्ग, सैदपुर मंदिर क्षेत्र और गोपालपुर के राजपूत टोला तक फैल चुका है। राजपूत टोला के […]