Month: August 2025

Noimg

पानी में डूबने से किशोर की मौत ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र के राजपुर इलाके में गुरुवार को एक किशोर की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अमाड़ंडा थाना क्षेत्र निवासी भावेश तांती के 13 वर्षीय पुत्र साजन कुमार के रूप में हुई है। वह कुछ दिनों पहले अपने ननिहाल सबौर आया हुआ था, जहां घर में पूजा-पाठ का आयोजन चल रहा था। बताया जाता है कि कार्यक्रम के दौरान साजन गांव के कुछ दोस्तों के साथ घूमने के लिए पास के बहियार इलाके की ओर चला गया। इसी दौरान वह बाढ़ के पानी में चला गया और तेज बहाव में डूब गया। आसपास के लोगों ने जब तक उसे पानी से बाहर निकाला, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना […]

Noimg

भागलपुर डीएम ने अपराधियों को किया जिला बदर ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

कुल 12 अपराधियों के विरुद्ध सीसीए-3(3) के अंतर्गत कार्रवाई भागलपुर : आगामी विधानसभा चुनाव 2025, पर्व-त्योहारों और दियारा क्षेत्र में फसल कटाई के मद्देनजर संभावित विधि व्यवस्था की समस्या को देखते हुए नवगछिया पुलिस जिला के कुख्यात अपराधियों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। न्यायिक जमानत पर रिहा इन अपराधियों द्वारा दोबारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने की आशंका के आधार पर, पुलिस अधीक्षक नवगछिया द्वारा सीसीए-3 के तहत कार्रवाई के लिए भेजे गए प्रस्ताव के आलोक में जिला पदाधिकारी सह जिला दंडाधिकारी, भागलपुर द्वारा कुल 12 अपराधियों के विरुद्ध सीसीए-3(3) के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। इन सभी अपराधियों को छह माह के लिए नवगछिया पुलिस जिला के विभिन्न थानों में प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सदेह […]

Noimg

खगड़िया नगर थाना की महिला दारोगा और चौकीदार 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाई ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर / खगड़िया के नगर थाना में पदस्थापित महिला दारोगा सीमा कुमारी और चौकीदार वीरू पासवान को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए निगरानी विभाग ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई उस वक्त की गई जब बेगूसराय निवासी अनिल कुमार साह ने नगर थाना खगड़िया में दर्ज एक मामले में शिकायत की थी कि दारोगा सीमा कुमारी चार्जशीट दाखिल करने और जांच को आगे बढ़ाने के बदले 20 हजार रुपये की मांग कर रही हैं। अनिल कुमार साह ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की, जिसके बाद विभाग ने जाल बिछाया और दोनों को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। फिलहाल, दारोगा सीमा कुमारी स्वास्थ्य कारणों से पटना में हैं, जबकि चौकीदार वीरू पासवान को भागलपुर व्यवहार न्यायालय में पेश […]

Noimg

भागलपुर के NH-80 पर हाइवा पलटा, सबौर के मिलन चौक के पास बाढ़ से सड़क क्षतिग्रस्त ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के सबौर प्रखंड अंतर्गत इंग्लिश के मिलन चौक के पास एनएच-80 पर एक हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा उस समय हुआ जब तेज़ रफ्तार में आ रहा हाइवा अचानक सड़क पर बने गड्ढों में असंतुलित होकर पलट गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाढ़ के कारण इस क्षेत्र की सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन घटना ने एक बार फिर से प्रशासन की लापरवाही और खराब सड़क व्यवस्था को उजागर कर दिया है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि बाढ़ के बाद से सड़क पर गहरे गड्ढे और धंसी हुई सतह लगातार दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है। इसके बावजूद अब […]

Noimg

डीडीसी ने गोराडीह प्रखंड का निरीक्षण कर किया स्वच्छता कार्यों की समीक्षा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

अनुपस्थित कर्मियों पर होगी कार्रवाई, स्वच्छता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं भागलपुर । उप विकास आयुक्त (डीडीसी) भागलपुर, प्रदीप कुमार सिंह ने गोराडीह प्रखंड का दौरा कर स्वच्छता संबंधी कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कचरा प्रबंधन एवं प्रसंस्करण इकाइयों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया तथा विभिन्न वार्डों में जाकर घर-घर की स्वच्छता स्थिति का अवलोकन किया। निरीक्षण के क्रम में डीडीसी ने आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। इस दौरान यह पाया गया कि कुल छह स्वच्छता कर्मी बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित थे। इस पर डीडीसी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को निर्देश दिया कि अनुपस्थित कर्मियों की जवाबदेही तय करते हुए शीघ्र जांच […]

Noimg

भागलपुर में गंगा का कहर: रत्तीपुर बैरिया गांव बना टापू, शहर से टूटा संपर्क ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में इन दिनों गंगा नदी का रौद्र रूप जनजीवन को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है। नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। नाथनगर प्रखंड की रसीदपुर पंचायत अंतर्गत रत्तीपुर बैरिया गांव की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। यह गांव अब पूरी तरह टापू में तब्दील हो चुका है और भागलपुर शहर से उसका संपर्क पूरी तरह कट गया है। ग्रामीण रोजमर्रा की आवश्यकताओं के लिए नाव या अन्य वैकल्पिक साधनों पर निर्भर हो गए हैं। गांव में जलभराव के कारण बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की स्थिति और भी विकट हो गई है। बिजली, चिकित्सा सुविधा और पीने के साफ पानी की अनुपलब्धता ने लोगों […]

Noimg

भागलपुर जिले के दियरा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति गंभीर, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया राहत कार्यों का दायरा || GS-NEWS

बिहारभागलपुरDESK 1100

भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड के दियरा क्षेत्र में बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बाखरपुर, बाबुपुर, श्रीमतपुर हजुरनगर, गोबिंदपुर, परशुरामपुर, एकचारी, खावासपुर, श्रीमतपुर गोपालिचक पंचायत सहित अन्य दियरा क्षेत्रों में स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। श्रीमतपुर हजुरनगर पंचायत के मुखिया उत्तम साह और खावासपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दिलीप मंडल ने जानकारी दी कि बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ रहा है, जिससे मरगंग पुल और कालिप्रसाद के पास कई सड़कें पानी में डूब गई हैं। इसके अलावा, कई घरों में भी पानी प्रवेश कर चुका है, जिससे स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। कृषि पर आधारित अर्थव्यवस्था वाले इस क्षेत्र में किसानों […]

Noimg

जीएस न्यूज़ ने श्री रवि कुमार शर्मा जी को दिया ‘टॉप फैन अवार्ड’ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : जीएस न्यूज़ के नियमित पाठक और प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले रवि कुमार शर्मा को “टॉप फैन अवार्ड” प्रदान किया गया है। श्री शर्मा जी पिछले कुछ वर्षों से जीएस न्यूज़ परिवार के एक महत्वपूर्ण सदस्य रहे हैं। उनकी लगातार भागीदारी और उत्साह ने न केवल जीएस न्यूज़ के अभियानों को गति दी, बल्कि अन्य पाठकों को भी प्रेरित किया। इस पुरस्कार के माध्यम से जीएस न्यूज़ ने रवि कुमार शर्मा के योगदान और समर्थन को सराहा है। उनकी सकारात्मक ऊर्जा और सक्रिय भागीदारी ने समाचार पत्र को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में मदद की है। जीएस न्यूज़ परिवार श्री शर्मा जी को इस सम्मान के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ देता है और उन्हें आगामी […]