August 6, 2025
सन्हौला में बिजली आपूर्ति ठप, जनजीवन प्रभावित, आंदोलन की चेतावनी ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर : सन्हौला क्षेत्र में बाढ़ से होने वाली समस्याओं के बीच बिजली आपूर्ति की खराब स्थिति ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति नियमित नहीं हो रही है, जिससे ग्रामीणों की दिनचर्या पर प्रतिकूल असर पड़ा है। कभी ट्रांसफॉर्मर जलना, कभी तार टूटना और कभी फॉल्ट होना अब यहां आम बात बन चुकी है, लेकिन बिजली विभाग की उदासीनता ने उपभोक्ताओं को परेशान कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें सिर्फ तीन से चार घंटे ही बिजली मिल पा रही है। कई बार तो रातभर बिजली गायब रहती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई, सिंचाई व्यवस्था, व्यापारी की दुकानदारी और सामान्य घरों […]