Month: August 2025

Noimg

कोसी नदी पार करते समय डूबे 70 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद, मवेशियों के साथ लौटते समय हुई घटना ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगरपारा वार्ड संख्या 01 निवासी 70 वर्षीय रामजी सिंह, पिता स्वर्गीय देवो सिंह का शव कोसी नदी से मंगलवार की सुबह बरामद किया गया। वे सोमवार की संध्या अपने मवेशियों को लेकर दियारा से नदी पार कर घर लौट रहे थे, तभी नदी में डूबकर लापता हो गए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामजी सिंह आधा दर्जन मवेशियों के साथ दियारा क्षेत्र से कोसी नदी तैरकर पार कर रहे थे। उनके साथ अन्य चरवाहे भी थे जो सुरक्षित नदी पार कर अपने घर पहुंच गए, लेकिन रामजी सिंह नहीं लौटे। देर रात तक जब वे घर नहीं पहुंचे तो परिजन चिंतित हो उठे और उनकी खोजबीन शुरू की। मंगलवार की सुबह लगभग 6 बजे भवानीपुर […]

Noimg

भूमि विवाद में जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

गोपालपुर के डिमहा रही टोला का मामला नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के डिमहा निवासी मुनेश्वर ठाकुर के पुत्र गीतेश कुमार ने नवगछिया के पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार को आवेदन देकर अपने और परिवार की जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिए गए आवेदन में गीतेश ने बताया है कि उसके पिता मुनेश्वर ठाकुर ने छह डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री करवाई है, जिसकी रसीद भी नियमित रूप से कट रही है। वह उक्त भूमि पर अपना घर बनाने के लिए ईंट, छड़, सीमेंट, बालू आदि निर्माण सामग्री इकट्ठा कर चुका है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि महेंद्र, विजय ठाकुर, नवीन ठाकुर, राणा ठाकुर, अरुण मंडल, सुमन कुमार निराला और वसंत कुमार […]

Noimg

मासूम की आंख बचाने के लिए पिता लगा रहे मदद की गुहार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

स्कूल से लौटते वक्त बाइक की टक्कर ने छीन ली मासूम रिया की रोशनी नवगछिया की मासूम रिया भारती की दुनिया छह जून को एक सड़क दुर्घटना के बाद अंधेरे में डूब गई। पांच वर्षीय रिया स्कूल से घर लौट रही थी, तभी खगड़ा निवासी वरुण सिंह उर्फ बाना के पुत्र छोटू कुमार ने तेज रफ्तार बाइक से उसे टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में रिया गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी दाईं आंख में गहरी चोट आई। दुर्घटना के बाद रिया को तुरंत नवगछिया के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर देख उसे पटना के आईजीआईएमएस रेफर कर दिया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए परिजन उसे देविका आई अस्पताल, फिर शंकर […]

Noimg

ससुराल वालों ने दहेज के लिए विवाहिता के साथ बेरहमी से मारपीट के बाद गला दबाकर की हत्या ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

पुलिस ने देर रात बिरबन्ना स्थित ससुराल से मृतका का शव किया बरामद मृतका की मां के लिखित आवेंदन पर पति समेत पांच अभियुक्तों पर दहेज के लिए हत्या का केस दर्ज सात माह पूर्व हुई थी शादी नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरबन्ना वार्ड संख्या 09, में सोमवार को ससुराल वालों के द्वारा दहेज के लिए 20 वर्षीय विवाहिता के साथ पहले तो बेरहमी से मारपीट की गई, फिर गला दबाकर हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया। सोमवार की देर रात भवानीपुर पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बिरबन्ना स्थित ससुराल से मृतका का शव बरामद किया गया। मृतका जवाहर मंडल की पत्नी श्वेता कुमारी उम्र 20 वर्ष बताई गई। मिली जानकारी के […]

Noimg

बूढ़ानाथ घाट पर 12 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, स्कूल जाने के बहाने दोस्तों संग पहुंचा था गंगा किनारे ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बुधवार को बूढ़ानाथ घाट पर 12 वर्षीय छात्र प्रिंस की पानी में डूबने से मौत हो गई। वह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन दोस्तों के साथ नहाने के लिए बूढ़ानाथ घाट पहुंच गया। घटना सुबह करीब 9 बजे की है, जब प्रिंस अपने स्कूल ड्रेस में घर से निकला। रास्ते में दोस्तों ने उसे गंगा में नहाने के लिए मना लिया। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और किसी वस्तु में फंस गया, जिससे वह बाहर नहीं निकल सका। उसके साथ मौजूद दोस्त घबरा कर मौके से भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच […]

Noimg

श्रावणी मेला और बाढ़ सुरक्षा को लेकर भागलपुर में जल संसाधन विभाग सतर्क: कटाव रोकथा ||GS NEWS म एवं घाट सुरक्षा कार्य जारी

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार, राज्य में हो रही वर्षा और संभावित बाढ़ को देखते हुए पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है। विभाग की प्राथमिक प्राथमिकताओं में नदियों के तटों की सुरक्षा, संवेदनशील स्थलों की निगरानी और जनहित से जुड़ी गतिविधियों की सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करना शामिल है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, भागलपुर के अंतर्गत, भागलपुर जिले के सुलतानगंज प्रखंड में गंगा नदी के तट पर स्थित सीढ़ी घाट, जहाज घाट और नमामी गंगे घाट पर, श्रावणी मेला 2025 के अवसर पर आने वाले कांवरियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्य प्रगति पर है। ये सभी कार्य वरीय पदाधिकारियों एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार किए जा रहे हैं, ताकि मेला क्षेत्र में जल […]

Noimg

16 अगस्त से 20 सितम्बर तक चलने वाले “राजस्व महा-अभियान” को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

जमीन के कागज में करें सुधार, राजस्व विभाग पहुंचेगा आपके द्वार भागलपुर जिले में भूमि संबंधी दस्तावेजों की त्रुटियों के त्वरित सुधार एवं जनता को हल्का स्तर पर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार द्वारा 16 अगस्त से 20 सितंबर तक “राजस्व महा-अभियान” आयोजन किया जा रहा है। राजस्व महा अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा भवन में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने कार्यक्रम के उद्देश्य, राजस्व महा-अभियान के विभिन्न चरणों, उसकी कार्य योजना, फील्ड स्तर पर किए जाने वाले सुधार कार्यों तथा जनता की समस्याओं के समाधान की विधियों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण […]

Noimg

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 में भागलपुर ने पाया बिहार में पहला स्थान, सिटिजन फीडबैक बना आधार ||GS NEWS

भागलपुरDESK20250

भागलपुर ने स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 के तहत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिले को सिटिजन फीडबैक के आधार पर 1,64,000 फीडबैक के साथ पूरे बिहार में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। यह जानकारी उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि जिले में स्वच्छता और पर्यावरण प्रबंधन को लेकर निरंतर नवाचार किए जा रहे हैं, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि गोराडीह प्रखंड के बिशनपुर जिच्छो पंचायत में 50 घरों को गोबर गैस के माध्यम से ईंधन की आपूर्ति की जा रही है। यह योजना 15वें वित्त आयोग की निधि से संचालित और रखरखाव की जा रही है। […]

Noimg

भागलपुर में बाढ़ की तबाही, टापू बना बधिया गांव, प्रशासनिक मदद से वंचित ग्रामीण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले में लगातार तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण जिले की कई नदियाँ उफान पर हैं, जिसका सीधा असर निचले इलाकों में रहने वाले लोगों पर पड़ रहा है। जगदीशपुर प्रखंड के बधिया गांव की स्थिति सबसे गंभीर हो गई है। यह गांव पूरी तरह से जलमग्न होकर टापू में तब्दील हो चुका है। चारों ओर पानी भर जाने से ग्रामीणों का मुख्य सड़क से संपर्क पूरी तरह कट गया है। कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है, जिससे लोग अपने ही घरों में कैद होकर रह गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, लेकिन अब तक […]

Noimg

भागलपुर में बाढ़ की तबाही, टापू बना बधिया गांव, प्रशासनिक मदद से वंचित ग्रामीण ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिले में लगातार तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण जिले की कई नदियाँ उफान पर हैं, जिसका सीधा असर निचले इलाकों में रहने वाले लोगों पर पड़ रहा है। जगदीशपुर प्रखंड के बधिया गांव की स्थिति सबसे गंभीर हो गई है। यह गांव पूरी तरह से जलमग्न होकर टापू में तब्दील हो चुका है। चारों ओर पानी भर जाने से ग्रामीणों का मुख्य सड़क से संपर्क पूरी तरह कट गया है। कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है, जिससे लोग अपने ही घरों में कैद होकर रह गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, लेकिन अब तक […]