Month: August 2025

Noimg

शहीद फौदी मंडल का शहादत दिवस आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

बिहपुर: प्रखंड के झंडापुर बाजार स्थित शहीद फौदी मंडल स्मारक स्थल पर गुरुवार को पहली बार शहादत दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस आयोजन में क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक और साहित्यिक प्रतिनिधियों ने भाग लेकर आजादी के इस गुमनाम नायक को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता “आजादी के गुमनाम नायक” पुस्तक के लेखक एवं राजद नेता गौतम कुमार प्रीतम ने की, जबकि संचालन रविन्द्र कुमार सिंह और विकास कुमार ने किया। गौतम कुमार प्रीतम ने कहा कि बिहपुर की धरती सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत उर्वर रही है, लेकिन साहित्यिक अभिरुचि और राजनीतिक इच्छाशक्ति के अभाव में यह क्षेत्र इतिहास के पन्नों से ओझल हो गया। उन्होंने शोधकर्ताओं और राजनेताओं से आग्रह किया कि वे शहीद फौदी […]

Noimg

खानकाह-ए-पीर दमड़िया शाह में इमाम-ए-मस्जिद की बैठक, समाज में सुधार और एकता पर दिया गया जोर || GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर: खानकाह-ए-पीर दमड़िया शाह, खलीफाबाग के तत्वावधान में गुरुवार को दोपहर 12 बजे शाह मंज़िल परिसर में इमाम-ए-मसाजिद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भागलपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के अनेक इमामों और उलमा-ए-कराम ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खानकाह के सज्जादानशीन मौलाना सैयद शाह फ़ख़्र आलम हसन मजाहिरी ने की। मौलाना फ़ख़्र आलम हसन ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में युवाओं का एक बड़ा वर्ग नशे और विभिन्न सामाजिक बुराइयों की गिरफ्त में आ रहा है। ऐसे में इमामों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वे मस्जिद के माध्यम से समाज को जागरूक करें और युवाओं को सही राह दिखाएं। उन्होंने कहा कि ईमान की बुनियाद तब तक मजबूत नहीं […]

Noimg

भागलपुर में भादो उत्सव पर चावो वीरो दादी जी का भव्य श्रृंगार कर झूले पर झुलाया गया ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर: धार्मिक आस्था और उत्साह से परिपूर्ण भादो छठ का महोत्सव गुरुवार को श्री खाटू श्याम मंदिर, केशव धाम, मंदरोजा (तृतीय तल) पर चावो वीरो दादी जी की पूजा-अर्चना के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर भक्ति, सजावट और सामूहिक श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। दोपहर दो बजे से मेहंदी उत्सव की शुरुआत हुई, जिसमें श्रद्धालु महिलाओं ने भाग लिया। पूजा की शुरुआत स्वस्तिक वेदी पर विधिवत पूजन के साथ हुई, जिसमें रोली से स्वस्तिक बनाकर नारियल, चूड़ा, चुनरी, चावल और पुष्प अर्पित किए गए। सुहागिन महिलाओं ने अपने सुहाग की रक्षा और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए मां जगदम्बा और दादी चावो वीरो का भव्य श्रृंगार कर विशेष पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने समूहिक […]

Noimg

चंपापुर जैन सिद्धक्षेत्र में श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया दस लक्षण महापर्व का प्रथम दिवस ‘उत्तम क्षमा’ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : श्री चंपापुर दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र में गुरुवार से शुरू हुए दस लक्षण महापर्व के प्रथम दिवस ‘उत्तम क्षमा’ का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दिन की शुरुआत मंगलकारी अभिषेक, शांतिधारा और विशेष पूजन से हुई। इसके पश्चात आरती, स्तुति और प्रभु भक्ति के मंत्रोच्चार से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। भजनों की सुमधुर धारा बहती रही और श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इंदौर से पधारे अभिनव जैन ने क्षमा धर्म की व्याख्या करते हुए कहा कि क्षमाशीलता व्यक्ति की महानता का परिचायक है। उत्तम क्षमा केवल दूसरों को क्षमा करना नहीं, बल्कि आत्मा के भीतर की क्रोध-भावनाओं को शांत कर आत्मशुद्धि की दिशा […]

राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 से 31 अगस्त तक भागलपुर  होंगे विविध खेल कार्यक्रम ||GS NEWS 

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना तथा जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय खेल एवं फिटनेस कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 29 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगा, जिसके अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक गतिविधियों और फिटनेस अभियानों का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को खेल व शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने बताया कि इन तीन दिनों में खेल भवन भागलपुर एक बड़े खेल महाकुंभ का रूप ले लेगा। आयोजन में दौड़, योग, क्विज़, वाद-विवाद, पेंटिंग, कबड्डी, साइक्लिंग, स्पून रेस और म्यूजिकल चेयर […]

Noimg

किलकारी ने जीता ध्यानचंद स्मृति बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का दोहरा खिताब

UncategorizedDESK20250

पटना : किलकारी बिहार बाल भवन, पटना के तत्वावधान में तथा बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तकनीकी सहयोग से आयोजित 16वीं ध्यानचंद स्मृति बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में किलकारी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन किलकारी बिहार बाल भवन के बॉल बैडमिंटन कोर्ट पर खेल दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया। बालक वर्ग के फाइनल में किलकारी पटना ने बाढ़ को कड़े मुकाबले में 39-37, 35-21 से हराया। वहीं बालिका वर्ग में भी किलकारी पटना ने बाढ़ की टीम को 33-35, 35-27 से मात देकर दोहरा खिताब जीत लिया। तीसरा स्थान बालक वर्ग में महंत हनुमान शरण विद्यालय, मैनपुरा और बालक मध्य विद्यालय, मुसल्लहपुर को संयुक्त रूप […]

Noimg

खगड़िया में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, राजस्व कर्मचारी रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर, बिहार के खगड़िया जिले में निगरानी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अलौली अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी सुरेंद्र सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। सुरेंद्र सिंह पर आरोप था कि वह दाखिल-खारिज के काम के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। सूत्रों के अनुसार, परिवादी ने पहले 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच सौदा 20 हजार रुपये पर तय हो गया। इसके बाद निगरानी विभाग की टीम ने अलौली स्थित हेलना पुल के पास जाल बिछाया और सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसे भागलपुर निगरानी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। […]

Noimg

सन्हौला थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू लदी मिनी हाईवा जप्त ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के सन्हौला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध बालू लदी मिनी हाईवा को जप्त किया है। इस कार्रवाई के बाद बालू माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार, यह मिनी हाईवा बिना नंबर प्लेट के चल रहा था और चालक के पास कोई वैध चालान भी नहीं था। इसके अलावा, वाहन में ओवरलोड बालू लदा हुआ था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक मिनी हाईवा अवैध रूप से बालू लादकर सन्हौला क्षेत्र से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही सन्हौला थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की और वाहन को जप्त कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया। सन्हौला थाना के अध्यक्ष चंदन कुमार ने इस बारे में […]

Noimg

नगर परिषद सुल्तानगंज के तीसरे दिन सफाईकर्मियों की हड़ताल समाप्त ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद के सफाईकर्मियों की हड़ताल तीन दिनों के बाद समाप्त हो गई। यह हड़ताल तब शुरू हुई थी जब सफाईकर्मियों को पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिल रहा था। सफाईकर्मियों ने मंगलवार से हड़ताल शुरू कर दी थी, लेकिन गुरुवार को यह हड़ताल तब समाप्त हुई जब संवेदक रामप्रवेश कुमार ने सफाईकर्मियों के अध्यक्ष रामधनी यादव के घर जाकर सफाईकर्मियों के साथ एक संयुक्त बैठक की। बैठक में यह तय किया गया कि सफाईकर्मियों को जुलाई माह तक उनका वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही श्रावणी मेला के दौरान किए गए कार्य का वेतन और पांच माह का पीएफ एक महीने बाद दिया जाएगा। इस समझौते के बाद सफाईकर्मियों ने हड़ताल समाप्त कर दी […]

Noimg

फतेहपुर पुल में डूबने से युवक की मौत, मुआवजा की मांग को लेकर घंटों सड़क जाम ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत गनगनिया पंचायत के फतेहपुर गांव में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान फतेहपुर गांव निवासी सुभाष मांझी (उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुभाष मांझी फतेहपुर पुल के पास स्नान कर रहे थे, उसी दौरान पानी में डूबने से उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद जब शव परिजनों को सौंपा गया, तब एम्बुलेंस चालक ने शव लाने के बदले परिजनों से जबरन 2700 रुपये वसूले। इससे आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर फतेहपुर पुल के पास मुख्य सड़क […]