August 27, 2025
बिहार कृषि विश्वविद्यालय में मिलेट्स कॉर्नर का हुआ उद्घाटन ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025कुलपति, जिलाधिकारी एवं वैज्ञानिकों ने किया उद्घाटन भागलपुर । बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर, भागलपुर के खाद्य विज्ञान एवं फसलोत्तर प्रौद्योगिकी विभाग ने 26 अगस्त, 2025 को अपने मिलेट्स कॉर्नर का उद्घाटन करके एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया। इस समारोह में भागलपुर के ज़िला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी और बीएयू सबौर के कुलपति डॉ डीआर सिंह सहित विशिष्ट अतिथियों ने शिरकत की। साथ ही साथ विश्व विद्यालय के डीन, निदेशकगण एवं विभिन्न विभागाध्यक्ष भी समारोह में उपस्थित रहें। मिलेट्स कॉर्नर में मिलेट-आधारित विभिन्न नवीन उत्पादों का प्रदर्शन किया गया, जिनमें कुकीज़, केक, कपकेक और बहुत कुछ शामिल है। विभाग ने अपने विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन भी किया। पके आम, हरे आम, बेल, नींबू और अनानास से बने फलों […]