Month: September 2025

Noimg

पोलियो उन्मूलन अभियान को लेकर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । आगामी पोलियो उन्मूलन अभियान, जो 12 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाला है, को लेकर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका आयोजन सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. धनंजय कुमार, एसएमओ डॉ. अमर राज और एसएमसी अमित कुमार की ओर से किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने कहा कि प्लस पोलियो उन्मूलन अभियान 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें जन्म से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी। इसके अतिरिक्त बीटीम का कार्यक्रम 18 अक्टूबर को आयोजित होगा। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. धनंजय कुमार ने बताया कि पोलियो उन्मूलन अभियान में सभी पीएचसी को बीएलटीएफ, टीम और सुपरवाइजर का प्रशिक्षण […]

Noimg

सदर अस्पताल सहित जिलेभर में मनाया गया विश्व गर्भनिरोधक दिवस ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । विश्व गर्भनिरोधक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सदर अस्पताल भागलपुर सहित शाहकुंड, नवगछिया, पीरपैंती और कहलगांव प्रखंड में स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था पीएसआई इंडिया द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पतालों में कार्यरत ममता दीदी, लेबर रूम नर्स और क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं को परिवार नियोजन सेवाओं के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पीएसआई इंडिया की प्रोग्राम मैनेजर रितु तिवारी ने आशा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में बेहतर गर्भनिरोधक सेवाएँ प्रदान करें, योग्य दंपतियों पर विशेष ध्यान दें और नए दंपतियों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 26 सितंबर को मनाए जाने वाले विश्व गर्भनिरोधक दिवस का मुख्य उद्देश्य […]

नवगछिया जदयू की नई जिला कमेटी घोषित ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने नवगछिया जिले की नई जिला कमेटी की घोषणा रविवार को जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार सिंह कुशवाहा ने की। इस कमेटी में सभी वर्गों और समाज के हर तबके को उचित प्रतिनिधित्व देने पर विशेष ध्यान दिया गया है। घोषित कमेटी में 25 जिला उपाध्यक्ष, 33 जिला महासचिव और 21 जिला सचिव शामिल हैं। इसके साथ ही 10 महिलाओं को भी कमेटी में स्थान दिया गया है। पार्टी के युवा नेता और प्रखर वक्ता रवि कुमार को एक बार फिर जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रफुल्ल कुमार भारती को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। खरीक प्रखंड में शंभु कुमार मंडल को नया प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नई कमेटी में मानेश्वर […]

बी.एन. और मारवाड़ी महाविद्यालय पहुँचे कबड्डी फाइनल में ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय, नवगछिया में आयोजित इंटर स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल रोमांचक मुकाबलों के बाद बी.एन. महाविद्यालय और मारवाड़ी महाविद्यालय ने फाइनल में अपनी जगह बनाई। पहले सेमीफाइनल में बी.एन. महाविद्यालय ने बनारसी लाल सर्राफ महाविद्यालय को हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में मारवाड़ी महाविद्यालय ने एस.एस.भी महाविद्यालय को पराजित किया। भागलपुर जिला कबड्डी संघ के अनुसार, फाइनल मुकाबला 27 सितम्बर 2025 को खेला जाएगा। टूर्नामेंट ने खिलाड़ियों की प्रतिभा और क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई दिशा दी है। DESK2025

ज्ञानी दास टोला कटाव स्थल पर महिला की डूबने से मौत, SDRF खोजबीन में जुटी ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। शुक्रवार सुबह रंगरा थाना क्षेत्र के तीनटंगा ज्ञानी दास टोला कटाव स्थल पर पैर फिसलने से इंटर की छात्रा काजल कुमारी पत्नी कमलेश्वरी मंडल डूब गई। घटना की सूचना मिलते ही SDRF टीम तुरंत मौके पर पहुंची और खोजबीन कर रही है। देर संध्या तक छात्रा का शव बरामद नहीं हो सका है। घटनास्थल पर थाना अध्यक्ष विश्वबंधु कुमार दल बल के साथ पहुंचे। इसके अलावा पंचायत मुखिया गणेश मंडल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष भोला मंडल, पूर्व मुखिया मनोज रजक, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार रजक, छगौरी मंडल, रोशन मंडल और विनोद मंडल भी मौजूद रहे। एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन घटना स्थल पर लगातार खोजबीन कर रहे हैं। इस घटना से ग्रामीणों में शोक और चिंता की लहर व्याप्त है। DESK2025

Noimg

जल संसाधन द्वारा गंगा कटाव का निरीक्षण, ग्रामीणों को जल्द बचाव कार्य का आश्वासन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। नवगछिया बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अंतर्गत रंगरा चौक अंचल के झल्लू दास टोला, ज्ञानी दास टोला सहित अन्य दर्जनों गांवों में बीते कई वर्षों से गंगा नदी का कटाव कहर बरपा रहा है। इसके कारण अब तक कई घर नदी में समाहित हो चुके हैं। इस वर्ष भी कई घर कटाव की चपेट में आ गए हैं। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री और जल संसाधन विभाग के अभियंता को आवेदन देकर गांवों की सुरक्षा और बचाव कार्य की मांग की। इस पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता अनवर जमील, अधीक्षण अभियंता सुबोध चौधरी, अभियंता सहायक अमितेश कुमार और हाईकोर्ट अधिवक्ता मुकेश कुमार कटाव स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान गंगा की […]

Noimg

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

कदवा थानांतर्गत कुल 674.4 लीटर विदेशी शराब सहित ट्रक जप्त, दो तस्कर गिरफ्तार नवगछिया । अगामी विधान सभा चुनाव 2025 एवं दुर्गा पूजा पर्व के मद्देनजर नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ एवं आग्नेयास्त्र के विरुद्ध लगातार चलाई जा रही अभियान के क्रम में गुरुवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कदवा थाना टीम द्वारा वाहन जांच के क्रम में थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा विशुरावत पुल के पास एक ट्रक के डाला में लोड विभिन्न कंपनियों के कुल 674.4 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। साथ ही उक्त वाहन को जप्त करते हुए वाहन चालक नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा वार्ड संख्या- 11 निवासी कन्हैया कुमार पिता स्व गिरो राय और उप चालक […]

Noimg

पुलिस महानिरीक्षक, पूर्वी क्षेत्र ने नवगछिया अनुमंडल कार्यालय का किया निरीक्षण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । पुलिस महानिरीक्षक, पूर्वी क्षेत्र भागलपुर विवेक कुमार ने शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कार्यालय नवगछिया का निरीक्षण किया। इस दौरान नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश, सभी अंचल निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष नवगछिया उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में कार्यालय में संधारित सभी पंजियों का अवलोकन किया गया और उन्हें अद्यतन रखने के साथ अधिक से अधिक लंबित कांडों के निष्पादन के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 और दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश और समीक्षा की गई। निरीक्षण में जिन बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया, उनमें शामिल हैं: धारा 126 बीएनएसएस और सीसीए-3 के तहत कार्रवाई करना, अवैध आग्नेयास्त्र और मादक पदार्थों […]

Noimg

ज्ञान वाटिका में केबीसी येलो कार्ड परीक्षा के बाद सम्मान समारोह आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

शिक्षकों और रंगोली बनाने वाले छात्राओं को भी किया गया सम्मानित नवगछिया। नवगछिया के ज्ञान वाटिका विद्यालय में आयोजित होने जा रहे “कौन बनेगा चैंपियन” (केबीसी) के पहले लिखित येलो कार्ड परीक्षा का आयोजन 22 सितंबर को सफलतापूर्वक किया गया। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिसके बाद विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजन मंडली ने उन सभी शिक्षकों, शिक्षिकाओं और कर्मियों को सम्मानित किया जो प्रतियोगिता की तैयारी और येलो कार्ड परीक्षा के सुचारू संचालन में लगे हुए थे। समारोह में उपस्थित लोगों को प्रशस्ति पत्र, कलम और येलो कलर के इस्माइल बॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट रंगोली बनाने वाले छात्राओं […]

Noimg

नराकास में नवोदय नगरपारा रहा अव्वल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को एक निजी होटल में नराकास (नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति) की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य राजभाषा हिंदी के विकास और उपयोग की समीक्षा करना था। कार्यक्रम में नराकास की ओर से पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, नगरपारा को वार्षिक गतिविधियों और कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार नराकास के अध्यक्ष राजकुमार द्वारा विद्यालय को प्रदान किया गया। नराकास का मुख्य कार्य सरकारी और शैक्षणिक संस्थानों में हिंदी के उपयोग को बढ़ावा देना और उसे प्रभावी रूप से कार्यान्वित करना है। इसके अंतर्गत हिंदी में दस्तावेज तैयार करना, हिंदी कार्यशालाओं का आयोजन, हिंदी कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा, गृह पत्रिका का […]