Month: December 2025

Noimg

भागलपुर के कथक गुरु निभाष मोदी: युवा पीढ़ी को शास्त्रीय नृत्य से जोड़ने में अग्रणी, जल्द होगी पुस्तक “कथक : योग व साधना” की लोकार्पण || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। भारतीय शास्त्रीय नृत्य कथक को जन-जन तक पहुँचाने और युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने में भागलपुर के प्रसिद्ध कथक गुरु निभाष मोदी लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वर्षों से कला-साधना में रत निभाष मोदी न केवल कथक की शास्त्रीय परंपरा को जीवंत बनाए हुए हैं, बल्कि बच्चों और युवाओं को नृत्य के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास और आध्यात्मिक चेतना की दिशा भी प्रदान कर रहे हैं। निभाष मोदी भागलपुर के साथ-साथ नवगछिया, पूर्णिया, पटना सहित बिहार के कई जिलों में कथक नृत्य का प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में सैकड़ों विद्यार्थियों ने कथक नृत्य की विधिवत शिक्षा प्राप्त की है। इनमें से कई विद्यार्थी आज विभिन्न सरकारी विभागों में सेवा दे रहे हैं और […]

Noimg

कोसी नदी कटाव की सूचना पर विधायक शैलेश मंडल ने किया स्थल निरीक्षण, त्वरित समाधान का भरोसा || GS NEWS

गोपालपुरChanchal Jha0

नवगछिया के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के जनता दल (यूनाइटेड) विधायक शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल ने जनसरोकार का परिचय देते हुए कोसी नदी में हो रहे कटाव की सूचना मिलते ही त्वरित पहल की। बुधवार को वे नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत नवगछिया प्रखंड की पुनमा प्रतापनगर पंचायत के ग्राम कोरच्चका पहुंचे, जहां कोसी नदी के तेज कटाव से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। विधायक शैलेश मंडल जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की टीम के साथ कटाव स्थल पर पहुंचे और स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों के साथ कटाव की गंभीरता और उसके स्थायी समाधान को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं […]

Noimg

भीषण शीत लहर में सौरव पोद्दार ने जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित कर पहुंचाई राहत || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : भीषण शीत लहर के प्रकोप के बीच वंचित और असहाय लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से युवा नेता एवं समाजसेवी सौरव पोद्दार की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सड़क किनारे और खुले आसमान के नीचे जीवन यापन कर रहे जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए, जिससे उन्हें ठंड से कुछ राहत मिल सके। कंबल वितरण के दौरान सौरव पोद्दार ने कहा कि सर्दी का मौसम गरीब, बेसहारा और असहाय लोगों के लिए अत्यंत कष्टदायक होता है। ऐसे समय में समाज के सक्षम और जागरूक लोगों का दायित्व है कि वे आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करें। उन्होंने बताया कि यह सेवा कार्य मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना से प्रेरित […]

Noimg

ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस की थानाबिहपुर शाखा का गठन, पदाधिकारियों की घोषणा || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : थानाबिहपुर में ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस की शाखा का गठन किया गया। इस अवसर पर शाखा के विभिन्न पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से घोषणा की गई। डॉ. विदेश सिंह को शाखा अध्यक्ष चुना गया, जबकि पिंटू कुमार को शाखा कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। शाखा उपाध्यक्ष पद पर अफोज आलम, चंदन कुमार, रणवीर कुमार रमण और उपचंद्र मंडल का चयन किया गया। रामबालक यादव को शाखा सचिव बनाया गया, वहीं सुशील कुमार को संयुक्त सचिव तथा कुंदन कुमार, सिकंदर यादव, सुदिन सिंह और कन्हैया कुमार को सहायक सचिव नियुक्त किया गया। कोषाध्यक्ष का दायित्व सुशील कुमार को सौंपा गया तथा शाखा मीडिया प्रभारी के रूप में सत्येंद्र कुमार को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में यूनियन के कई […]

नवगछिया क्षेत्र में उर्वरकों की कालाबाजारी से किसान त्रस्त, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया क्षेत्र में यूरिया, डीएपी, पोटाश सहित अन्य रासायनिक उर्वरकों की कालाबाजारी जोरों पर है। रबी मौसम में मक्का और गेहूं की फसलों में सिंचाई के बाद उर्वरकों की अत्यधिक आवश्यकता होती है, लेकिन किसानों को समय पर और सरकारी दर पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इस कारण किसान मजबूरी में निर्धारित मूल्य से कहीं अधिक कीमत चुकाने को विवश हैं। इस समय मक्का और गेहूं की फसलों में पटवन के बाद यूरिया की मांग सबसे अधिक है। वहीं, बाढ़ प्रभावित इलाकों में देर से मक्का की बुआई करने वाले किसानों को डीएपी, पोटाश के साथ-साथ अतिरिक्त यूरिया की जरूरत पड़ रही है। सरकारी दर पर खाद उपलब्ध नहीं होने से किसान निजी दुकानों और बिचौलियों पर […]

भवानीपुर में 31 दिसंबर से 1 जनवरी तक होगा रामधुनी का आयोजन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । पुलिस जिला नवगछिया के रंगरा थाना अंतर्गत भवानीपुर गांव में 31 दिसंबर से 1 जनवरी तक पारंपरिक रामधुनी का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस धार्मिक आयोजन में भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान, सुग्रीव, बाली और माता सीता सहित रामायण के विभिन्न पात्रों की सजीव झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। रामधुनी के दौरान दो दिनों तक महाप्रसाद का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। भवानीपुर स्थित हनुमान मंदिर में यह परंपरा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है, जिसे गांव के समस्त ग्रामीण मिलकर प्रत्येक वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ सफल बनाते हैं। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रंगरा थाना और नवगछिया थाना […]

सुल्तानगंज में रंगदारी मामले का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार, आपराधिक नेटवर्क की जांच तेज|| GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में दर्ज रंगदारी और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस संबंध में सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने सुल्तानगंज में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 7 दिसंबर को सुल्तानगंज के घाट रोड इलाके में रंगदारी मांगने और अवैध हथियार से जुड़े आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा (कारतूस) भी बरामद किया था। सिटी एसपी ने बताया कि मामले की जांच के क्रम में घाट रोड, सुल्तानगंज निवासी मनोहर मंगल के पुत्र चिंटू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद की गई गहन पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। […]

Noimg

प्रस्तावित मॉडर्न पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर हरिनकोल पंचायत में अनोखा विरोध, मुखिया व ग्रामीणों ने किया श्रमदान || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। पीरपैंती प्रखंड के हरिनकोल पंचायत में प्रस्तावित मॉडर्न पंचायत सरकार भवन के निर्माण को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अनोखे विरोध प्रदर्शन के बाद अब इस मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। पंचायत के मुखिया दीपक कुमार सिंह की अध्यक्षता में सामुदायिक भवन में ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ग्राम सभा में मुखिया दीपक कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि पंचायत और ग्रामीणों की बातों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है तथा नियमों की अनदेखी कर भवन निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा के निर्णयों की अवहेलना किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। […]

Noimg

बिस्कोमान भवन में नाले का पानी घुसने से लाखों रुपये का नुकसान || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। सुल्तानगंज नगर परिषद के वार्ड 12 में स्थित बिस्कोमान भवन में नाले का पानी प्रवेश करने से जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मामले में बिस्कोमान भवन के प्रबंधक चंदन कुमार ने बताया कि पिछले पांच माह से नाले की सफाई नहीं होने के कारण पानी भवन में प्रवेश कर गया और जलजमाव की स्थिति बन गई। जलजमाव के कारण खाद और बीज के गुलाद में नुकसान हुआ, जिससे हजारों किसानों को खाद और बीज लेने में गंभीर कठिनाई का सामना करना पड़ा। चंदन कुमार ने कहा कि इस समस्या के संबंध में नगर सभापति राज कुमार गुड्डू और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण कुमार को सूचित […]

Noimg

नवगछिया में प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्ति निर्माण एवं बिक्री पर रोक की मांग || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर । जलीय जीवों और पर्यावरण संरक्षण को लेकर शिव प्राण मैटी मिशन ऑफ इंडिया ने प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) से बनी मूर्तियों के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने हेतु नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र लिखा है। पत्र में बताया गया है कि प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी मूर्तियाँ न तो धार्मिक दृष्टि से उचित हैं और न ही पर्यावरण के लिए सुरक्षित। पीओपी की मूर्तियों का विसर्जन जल में नहीं घुलता, जिससे जलीय जीवों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न होता है। साथ ही, इन मूर्तियों पर की गई केमिकल पेंटिंग जल में मौजूद जीवों के लिए अत्यंत विषाक्त साबित होती है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण परिषद, दिल्ली द्वारा पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पीओपी मूर्तियों पर रोक […]