December 28, 2025
भारत व श्रीलंका का साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन में जीत का क्रम जारी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खिलाड़ियों को करेंगे पुरस्कृत || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर । एशियन बॉल बैडमिंटन महासंघ के तत्वावधान में भारतीय बाॅल बैडमिंटन महासंघ एवं बिहार बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा बीएन क्लब, रामनगरी, आशियाना पटना में से साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (पुरुष-महिला) के पुरूष वर्ग के महत्वपूर्ण लीग मैच में भारत ने भूटान को 35-17, 35-19 से, श्रीलंका ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में नेपाल को 35-28, 27-35, 35-20 से पराजित कर जीत का क्रम जारी रखा। जबकि महिला वर्ग के महत्वपूर्ण लीग मुकाबले में भारत ने भूटान को आसानी से 35-7, 35-9 से एवं श्रीलंका ने नेपाल को 35-15, 35-16 से हराकर जीत का सिलसिला जारी रखा। पुरुष वर्ग में भारत की ओर से अरूण कुमार, पालपत्ति जोंस, दीपक प्रकाश रंजन, श्रीलंका की ओर से निशांत चंद्रशेखर, संजय चमिका ने,नेपाल से […]