Month: December 2025

कहलगांव इकाई से 40 छात्र-छात्राएं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 67वें प्रांत अधिवेशन में हुए रवाना ||GS NEWS

कहलगांवChanchal Jha0

भागलपुर ।विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दक्षिण बिहार के 67वें प्रांत अधिवेशन में भाग लेने के लिए कहलगांव इकाई से 40 छात्र-छात्राएं रविवार को रवाना हुए। यह प्रांत अधिवेशन 28 दिसंबर की संध्या से 31 दिसंबर की दोपहर तक गया कॉलेज, गयाजी में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि गयाजी वह पवित्र भूमि है, जहां ज्ञान, शांति और पितरों के उद्धार की परंपरा जुड़ी हुई है तथा जहां भगवान विष्णु का वास माना जाता है। आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण इस स्थल पर आयोजित होने वाला अधिवेशन कार्यकर्ताओं के लिए विशेष अनुभव प्रदान करेगा। आशिक कुमार ने कहा कि इस अधिवेशन के माध्यम से नए कार्यकर्ताओं को लघु बिहार के […]

Noimg

नवोदय नगरपारा में पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर । पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय भागलपुर में रविवार को पूर्ववर्ती छात्र समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ प्राचार्य संजय कुमार चौधरी तथा पूर्ववर्ती छात्र शशि कुमार, डॉ रामाशेखर, कृष्ण कुमार, निश्छल कुमार ने संयुक्त रूप से किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग छठ गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया। डीजीसीए के असिस्टेंट डायरेक्टर शशि कुमार ने एलुमनी मीट पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह काफी सराहनीय पल है। विद्यालय के दिनों को याद करते हुए विद्यालय की बेहतरी में सुझाव देकर सहयोग देने की बात कही। पूर्ववर्ती छात्र आईआईटी रुड़की के अंशु कुमार शर्मा व आईआईटी खरगपुर के संगीता मंडल वर्तमान छात्रों को करियर मार्गदर्शन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।पूर्ववर्ती छात्र परिसर में घूमकर बीती […]

Noimg

भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष बिपिन कुमार मंडल ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। भागलपुर जिला परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बिपिन कुमार मंडल ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पैतृक आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिपिन कुमार मंडल को जिला परिषद अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी और उन्हें आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ प्रदान कर प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस नए दायित्व के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है और उम्मीद की जाती है कि श्री मंडल अपने नेतृत्व एवं समर्पण से जिले के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। शिष्टाचार भेंट में दोनों नेताओं ने जिले के विकास, जनकल्याण और स्थानीय प्रशासनिक मामलों पर विचार-विमर्श किया। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष बिपिन कुमार मंडल ने उपमुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और अपने आगामी कार्यकाल में […]

परिवार की पहली हुई नन्ही बेटी का जन्म, परिवार ने गाड़ी सजाकर अस्पताल से लाया घर || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में शनिवार को खुशियों का माहौल देखने को मिला। नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में एक नन्ही बच्ची का जन्म हुआ, जो परिवार में पहली बेटी होने के कारण सबके लिए खास खुशियों का कारण बनी। नन्ही बच्ची को घर लाने के लिए परिवार के सभी सदस्य बेहद उत्साहित थे। उन्होंने विशेष तैयारी की और अपनी खुशी जाहिर करने के लिए गाड़ी को सजाया। सज-धज कर तैयार गाड़ी नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंची, जहां से परिवार ने नन्ही बच्ची को लेकर भवानीपुर गांव के अपने घर के लिए रवाना हुआ। भवानीपुर पहुंचते ही नन्ही बच्ची का पूरे परिवार ने गर्मजोशी से स्वागत किया। दादा, नाना, दादी, नानी, मौसी और अन्य सभी परिवारजन इस खुशी […]

Noimg

बाबा गणिनाथ सेवा समिति द्वारा निःशुल्क भोजन और कंबल वितरण || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। बाबा गणिनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में हर शनिवार की भांति इस शनिवार को भी बढ़ती ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क भोजन का वितरण नवगछिया रेलवे स्टेशन परिसर में किया गया। यह कार्यक्रम संस्था द्वारा प्रत्येक शनिवार को ठंड में नियमित रूप से आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा गणिनाथ को भोग अर्पित कर पूजन से की गई। भोजन वितरण के लिए इस बार पोंगल (खिचड़ी) की व्यवस्था की गई थी। मौके पर जरूरतमंदों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिन्होंने लाइन लगाकर आनंदपूर्वक भोजन ग्रहण किया। भोजन वितरण के उपरांत संस्था की ओर से ठंड से राहत देने के लिए कंबल भी जरूरतमंदों में वितरित किए गए। कार्यक्रम में बाबा गणिनाथ सेवा समिति […]

Noimg

बांग्लादेश में हिंदू विरोधी घटनाओं के खिलाफ नवगछिया में बजरंग दल का आक्रोश मार्च || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल नवगछिया के तत्वावधान में बांग्लादेश में निर्दोष हिंदू दीपू दास की निर्मम हत्या के विरोध में एक आक्रोश मार्च निकाला गया। यह मार्च स्टेशन गोलंबर से शुरू होकर मुख्य बाजार के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः वैशाली चौक पर पहुंचा। वहां प्रदर्शनकारियों ने आतंकवाद का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर अपनी निंदा और विरोध व्यक्त किया। मार्च में बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ-साथ दर्जनों दुर्गा वाहिनी कार्यकर्ता भी शामिल हुईं। मौके पर जिला संयोजक प्रहलाद कुमार ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार हो रही निर्दोष हिंदुओं की निर्मम हत्याओं से हिंदू समाज आहत है और उसमें गहरा रोष व्याप्त है। वहीं जिला सुरक्षा प्रमुख प्रिंस गुप्ता ने चेतावनी दी कि यदि […]

अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 201.6 किलोग्राम गांजा बरामद || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

भागलपुर। नवगछिया पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देशन में अवैध शराब, मादक पदार्थ एवं आग्नेयास्त्र के विरुद्ध लगातार चल रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक स्कॉर्पियो वाहन से भारी मात्रा में गांजा लेकर नवगछिया की ओर तस्करी की जा रही है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कदवा थाना क्षेत्र के कदवा चौक के समीप वाहन जांच अभियान के दौरान स्कॉर्पियो वाहन, पंजीकरण संख्या बीआर 11 बीडी 5883, को रोककर तलाशी ली। […]

नवगछिया में नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष विपीन मंडल का भव्य स्वागत || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

  भागलपुर के नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष विपीन मंडल का शनिवार को नवगछिया बाजार स्थित मनसा सदन में युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। अभिनंदन कार्यक्रम से पूर्व बिहुला विषहरी मंदिर में पंडित अजित पांडेय एवं मंदिर सेवक विमल किशोर पोद्दार द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जिला परिषद अध्यक्ष विपीन मंडल को विजय तिलक लगाकर आशीर्वाद प्रदान किया गया। इसके बाद मनसा सदन में आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थित लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम में समाजसेवी मुकेश राणा, नरेश प्रसाद साह, हितेषचंद्र प्रीतम चौधरी, रंजीत […]

Noimg

नवगछिया के बाल भारती विद्यालय में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर आयोजित || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया स्थित बाल भारती विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन एवं लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टाउन के संयुक्त तत्वावधान में लायनेस्टिक वर्ष 2025-26 के अंतर्गत द्वितीय एवं तृतीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का दो दिवसीय आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के लगभग सौ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को सामाजिक, भावनात्मक एवं नैतिक मूल्यों पर आधारित आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराना था। कार्यशाला के दौरान शिक्षकों को कक्षा शिक्षण में मानवीय मूल्यों, संवेदनशीलता तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि गोपालपुर के स्थानीय विधायक माननीय शैलेश कुमार मंडल उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने […]

कहलगांव की सिंचाई कॉलोनी में गृहविहीन परिवारों की बैठक, स्थायी आवास की मांग को लेकर आंदोलन का ऐलान || GS NEWS

कहलगांवChanchal Jha0

भागलपुर के कहलगांव के सिंचाई कॉलोनी में गृहविहीन परिवारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कॉलोनी में रह रहे पर्चाधारी और भूमिहीन परिवारों को स्थायी आवास दिलाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। बैठक की अध्यक्षता गौतम कुमार ने की, जबकि संचालन वार्ड पार्षद एवं जल श्रमिक संघ के नेता योगेंद्र सहनी ने किया। बैठक में स्थानीय मछुआ सुखदेव सहनी ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा कॉलोनी की जमीन एक सप्ताह के भीतर खाली करने का नोटिस दिया गया है। इस नोटिस से कड़ाके की ठंड के मौसम में लगभग सौ परिवारों के सामने बेघर होने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। फूलमणि देवी ने कहा कि वर्ष 1995 में ही 65 परिवारों को पर्चा दिया गया […]