January 25, 2026
मूर्ति विसर्जन के दौरान भागलपुर में बमबाजी, चार घायल; दो आरोपी देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोराही हरियो गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान जमकर बमबाजी की गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घटना से पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों की पहचान नीरज कुमार, गौतम कुमार, छोटू कुमार और मेघू मंडल के रूप में की गई है। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, भागलपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान कुछ लोगों की श्रीकांत, मुनीलाल एवं बिपिन कुमार से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया […]