January 24, 2026
नवगछिया अस्पताल में इमरजेंसी में मरीज तड़पता रहा, चिकित्सक ड्यूटी से नदारद || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में इमरजेंसी सेवा की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। जहर सेवन किए एक मरीज को लेकर परिजन इमरजेंसी वार्ड में इलाज के लिए भटकते रहे, जबकि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक अस्पताल परिसर से बाहर चौराहे पर चाय पीते पाए गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इमरजेंसी में मरीज दर्द से कराह रहा था और परिजन चिकित्सक की तलाश करते रहे, लेकिन काफी देर तक डॉक्टर मौजूद नहीं थे। इस दौरान अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. पिंकेश मौके पर पहुंचे। जांच में सामने आया कि संबंधित चिकित्सक बिना अनुमति ड्यूटी छोड़कर बाहर गए थे। उपाधीक्षक द्वारा फोन किए जाने पर चिकित्सक अस्पताल पहुंचे, जहां दोनों के बीच तीखी बहस भी […]