January 24, 2026
गणतंत्र दिवस को लेकर भागलपुर में तैयारियां तेज, सैंडिस कंपाउंड में परेड की फाइनल रिहर्सल संपन्न || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर :26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर भागलपुर में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में शहर के ऐतिहासिक सैंडिस कंपाउंड मैदान में शुक्रवार को परेड की फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई। रिहर्सल के दौरान परेड के प्रत्येक पहलू को बारीकी से परखा गया। फाइनल रिहर्सल में बिहार बटालियन की विभिन्न कंपनियों के जवानों के साथ एनसीसी कैडेट्स एवं स्काउट एंड गाइड की टीम ने भाग लिया। परेड के दौरान अनुशासन, तालमेल और समन्वय पर विशेष ध्यान दिया गया। जवानों और कैडेट्स ने एकसाथ कदमताल करते हुए अभ्यास किया, जिससे मैदान में राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, मंच संचालन, अतिथियों के आगमन और स्वागत से […]