Month: January 2026

Noimg

नगर परिषद सुल्तानगंज में प्रधानमंत्री स्व निधि योजना और जल संवाद कार्यक्रम का आयोजन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के नगर परिषद सुल्तानगंज के सभागार में नगर सभापति राज कुमार गुड्डू की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के तहत ऋण और क्रेडिट कार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साथ ही वाटर हेड द्वारा जल गुणवत्ता परिक्षण कार्यशाला एवं संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंचासीन थे — युको बैंक मैनेजर निकिता कुमारी, वार्ड पार्षद संजय चौधरी, नवीन कुमार बन्नी और राधा देवी। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद, स्वयं सहायता समूह के सदस्य और लाभुक भी उपस्थित थे। समारोह में नगर सभापति राज कुमार गुड्डू और मंचासीन पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के लाभुकों को ऋण वितरित किया और उन्हें क्रेडिट कार्ड प्रदान किया। इसके पश्चात जल गुणवत्ता परिक्षण कार्यशाला संवाद के […]

Noimg

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर बैजानी पंचायत का निरीक्षण, ऐतिहासिक तालाब की बदहाली पर प्रशासन सख्त || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्मार्ट सिटी दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं उप विकास आयुक्त (डीडीसी) प्रदीप कुमार सिंह ने जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत बैजानी पंचायत का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रस्तावित सभा स्थल, मीटिंग हॉल, हेलीपैड की संभावित व्यवस्था, आवागमन मार्ग, सुरक्षा इंतजाम तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान किसी प्रकार की कमी न रह जाए। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने बैजानी गांव स्थित ऐतिहासिक तालाब की वर्तमान स्थिति का भी जायजा लिया। तालाब अपनी मूल संरचना से काफी हद तक क्षतिग्रस्त […]

Noimg

जगदीशपुर में सड़क हादसा, ट्रक और ऑटो के ओवरटेक में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जख बाबा के पास शुक्रवार को बाइक सवार पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार हो गए। रजौन से भागलपुर की ओर जा रहे बिंदेश्वरी शर्मा और उनके पुत्र पंचो शर्मा की बाइक पर ट्रक और ऑटो के ओवरटेक के दौरान जोरदार धक्का लग गया, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही बिंदेश्वरी शर्मा के गांव के मुखिया प्रवीण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घायल पिता-पुत्र को तुरंत इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले जाया गया। मायागंज अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि दोनों के पैर में फ्रैक्चर हुआ है और फिलहाल उनका इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना […]

Noimg

जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मां सरस्वती पूजा || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में सरस्वती पूजा का आयोजन पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज परिसर को भव्य और आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण नजर आया। सुबह से ही कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शहर के कई जाने-माने चिकित्सक भी पूजा में शामिल हुए। सभी ने विधिवत रूप से मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर ज्ञान, बुद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्राओं और छात्रों में उत्साह और श्रद्धा का समन्वय पूरे आयोजन में साफ झलक रहा था। मौके पर मौजूद छात्रों ने बताया कि पूजा के पश्चात शाम के समय मेडिकल कॉलेज परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें छात्र-छात्राएं गीत, संगीत […]

Noimg

भागलपुर में सरस्वती पूजा का उल्लास, शिक्षण संस्थानों में श्रद्धा और उत्सव का संगम || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर भागलपुर में भक्तिमय और उत्सवपूर्ण माहौल देखने को मिला। शहर के विभिन्न छात्रावासों, स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ की गई। पूजा को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस क्रम में सुंदरवती महिला कॉलेज छात्रावास, मां तारा छात्रावास सहित कई छात्रावासों में विशेष रूप से पूजा का आयोजन किया गया। सुबह से ही छात्र-छात्राएं अपने-अपने शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना करते नजर आए। विद्यार्थियों ने मां शारदे से ज्ञान, बुद्धि, एकाग्रता और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद मांगा। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें छात्राओं और छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग […]

Noimg

अगुवानी पुल एप्रोच पथ से अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस, लोगों ने जताया विरोध, चार दिन की मोहलत मिली || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज क्षेत्र में अगुवानी गंगा पुल के एप्रोच पथ निर्माण को लेकर बनाए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए पुलिस टीम कार्यस्थल पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही अतिक्रमणकारियों में आक्रोश फैल गया और लोगों ने विरोध दर्ज कराया। अतिक्रमणकारियों का कहना था कि उन्हें अब तक न तो कोई विधिवत नोटिस मिला है और न ही मुआवजा राशि का भुगतान किया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ लोगों को नोटिस देकर मुआवजा राशि दी जा चुकी है, लेकिन कई ऐसे परिवार हैं जिन्हें न तो मुआवजा मिला है और न ही वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद उनके मकान तोड़े जाने की कार्रवाई की जा रही है, जो अन्यायपूर्ण है। मौके पर मौजूद […]

Noimg

गृहमंत्री सम्राट चौधरी के सुल्तानगंज आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में शनिवार को बिहार सरकार के गृहमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में सुल्तानगंज थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने दल-बल के साथ विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार 24 जनवरी शनिवार को बिहार सरकार के गृहमंत्री सम्राट चौधरी दोपहर करीब एक बजे सुल्तानगंज स्थित कृष्णानंद स्टेडियम पहुंचेंगे। उनके आगमन के पश्चात गृहमंत्री सम्राट चौधरी जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, डीआईजी विवेक कुमार, एसएसपी प्रमोद यादव सहित जिला एवं प्रखंड स्तर के कई वरीय पदाधिकारियों के साथ सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ नेशनल हवाई अड्डा निर्माण कार्य स्थल का निरीक्षण करेंगे और निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा […]

Noimg

नवगछिया के लिंगवा जॉन बायोलॉजी क्लासेस में भक्ति भाव से संपन्न हुई मां सरस्वती की पूजा, मुरारी सर के मार्गदर्शन में छात्रों ने की विशेष आराधना || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के सरकारी अस्पताल रोड स्थित लिंगवा जॉन बायोलॉजी क्लासेस में मां सरस्वती की पूजा धूमधाम और श्रद्धा के साथ आयोजित की गई। इस अवसर पर कोचिंग संस्थान का परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया। छात्र-छात्राओं ने विधिवत रूप से मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की और विद्या, बुद्धि व विवेक का आशीर्वाद मांगा। अंत में मुरारी सर ने सभी विद्यार्थियों को मां सरस्वती के आदर्शों पर चलने, नियमित अध्ययन करने और समाज के लिए उपयोगी नागरिक बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान लिंगवा जॉन बायोलॉजी क्लासेस के संचालक मुरारी सर ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का विकास अत्यंत आवश्यक है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, एकाग्रता और सकारात्मक […]

Noimg

नवगछिया के लिंगवा जॉन बायोलॉजी क्लासेस में भक्ति भाव से संपन्न हुई मां सरस्वती की पूजा, मुरारी सर के मार्गदर्शन में छात्रों ने की विशेष आराधना – GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

नवगछिया के सरकारी अस्पताल रोड स्थित लिंगवा जॉन बायोलॉजी क्लासेस में मां सरस्वती की पूजा धूमधाम और श्रद्धा के साथ आयोजित की गई। इस अवसर पर कोचिंग संस्थान का परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया। छात्र-छात्राओं ने विधिवत रूप से मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की और विद्या, बुद्धि व विवेक का आशीर्वाद मांगा। कार्यक्रम के दौरान लिंगवा जॉन बायोलॉजी क्लासेस के संचालक मुरारी सर ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का विकास अत्यंत आवश्यक है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, एकाग्रता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान हमेशा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत रहा है और आगे भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे। पूजा […]

Noimg

ऑनलाइन ठगी से बैंक खाते से उड़ाये 59,999 रुपये || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : रंगरा के मो राकिब के पुत्र मो जाहिद ऑनलाइन ठगों के शिकार हो गए। आरोप है कि साइबर ठगों ने लिंक भेजकर उनके बैंक खाते से 59,999 रुपये अवैध रूप से निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर नवगछिया साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित मो जाहिद ने बताया कि 9 जनवरी की सुबह करीब 10:26 बजे उनके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को किसी ऑनलाइन कंपनी से जोड़कर बताया और ऑर्डर से संबंधित जानकारी देने की बात कही। ठग ने एक लिंक भेजा और कहा कि उस पर क्लिक करते ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। मो जाहिद के अनुसार जैसे ही उन्होंने लिंक […]