January 21, 2026
भागलपुर में आंतरिक राजस्व की समीक्षात्मक बैठक, अवैध खनन और राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में बुधवार को आंतरिक राजस्व की प्रमंडल स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भागलपुर और बाँका जिले के सभी नगर परिषद, नगर पंचायत, कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता, नगर आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, खनिज विकास पदाधिकारी, जिला अवर निबंधक, अवर निबंधक एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में खनिज विकास और अवैध खनन पर विशेष चर्चा की गई। खनिज विकास पदाधिकारी, भागलपुर और बाँका को निर्देश दिया गया कि वे टीम बनाकर अवैध खनन की सघन जांच करें। अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के स्तर से भी इस संबंध में जांच सुनिश्चित की जाएगी। अवैध खनन में वसूली न होने की स्थिति में नीलामी सहित अग्रेतर […]