Month: January 2026

Noimg

इस्माईलपुर में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण बनाने को शांति समिति की बैठक || GS NEWS

इस्माईलपुर प्रखंडChanchal Jha0

नवगछिया । इस्माईलपुर थाना परिसर में बुधवार को सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष धीरज कुमार और अंचलाधिकारी गौरव प्रकाश ने की। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पूजा समिति के सदस्य और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। थाना अध्यक्ष धीरज कुमार ने सभी से आपसी भाईचारे, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के साथ सहयोग करें। उन्होंने बताया कि डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा और जुलूस, विसर्जन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। बैठक […]

बाबा गणिनाथ सेवा समिति ने जरूरतमंदों के बीच किया भोजन वितरण || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। बाबा गणिनाथ सेवा समिति नवगछिया द्वारा नवगछिया रेलवे स्टेशन परिसर में भोजन वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन का आरंभ समिति के संरक्षक निरंजन साह (बभनगामा) की माँ स्वर्गीय सावित्री देवी के तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को सम्मान और अनुशासन के साथ भोजन वितरित किया गया। लोगों ने सेवा और श्रद्धा भाव के साथ सब्जी और बुनिया का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी सेवाओं के माध्यम से समर्पण और अनुशासन का परिचय दिया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती ने बताया कि इस प्रकार के सेवा कार्यों का उद्देश्य समाज में आपसी सहयोग, सद्भाव और सेवा भावना को बढ़ावा […]

ठंड में ठिठुरन गर्मी में उमस और बरसात में सर पर टपकता है पानी || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

जिले का एकमात्र उच्च माध्यमिक विद्यालय खपरैल में, छात्र-छात्राएं जोखिम में जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने किया विद्यालय का निरीक्षण नवगछिया प्रखंड के नगरह स्थित राजकीयकृत नंद कुमार उच्च माध्यमिक विद्यालय क्षेत्र का एकमात्र उच्च माध्यमिक स्तर का सरकारी विद्यालय है जो खपरैल का हैं । यहां आसपास के ग्रामीण इलाकों से सैकड़ों छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। लेकिन इस विद्यालय की स्थिति बेहद दुर्दशा भरी और खतरनाक है। विद्यालय का वर्तमान भवन खपरैल की छत वाला जर्जर ढांचा है, जो विद्यार्थियों की सुरक्षा और उनके भविष्य पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है। भागलपुर जिप अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने बुधवार को विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने देखा कि बरसात में छत लगातार टपकती […]

Noimg

शिवनारायणपुर स्टेशन पर ट्रेन ठहराव कार्यक्रम में हंगामा, सांसद समर्थकों में नोकझोंक || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन पर साहिबगंज–दानापुर इंटरसिटी ट्रेन (13235/13236) के ठहराव को लेकर आयोजित कार्यक्रम उस समय विवाद का केंद्र बन गया, जब स्थानीय सांसद अजय कुमार मंडल और गोड्डा सांसद के समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते नोकझोंक और हंगामे में बदल गई। रेलवे प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद अजय कुमार मंडल अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। मंच से गोड्डा सांसद का नाम लिए जाने पर स्थानीय सांसद के समर्थकों ने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि यह कार्यक्रम क्षेत्रीय सांसद के प्रयासों से जुड़ा है, ऐसे में किसी “बाहरी सांसद” का नाम लेना उचित नहीं है। इसी बात को लेकर […]

Noimg

बरारी में बस चालक से मारपीट का आरोप, बिहार ड्राइवर संगठन का थाने में हंगामा || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत जीरो माइल चौक स्थित एलआईसी कार्यालय के पास मंगलवार को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) के बस चालक पंकज के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात जेल कर्मियों ने बस से टक्कर का आरोप लगाते हुए चालक को घसीट-घसीट कर पीटा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चालक पंकज बीएसआरटीसी की बस लेकर जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोग कार से नवगछिया की ओर जा रहे थे। आरोप है कि कार रॉन्ग साइड से आ रही थी और उसी दौरान बस से टकरा गई। टक्कर के बाद कार सवार लोग नीचे उतरे और अपने अन्य साथियों को बुलाकर चालक पंकज के साथ जमकर मारपीट की। घायल चालक पंकज […]

Noimg

भागलपुर का पहला जेड गोल्ड यूनिट “देसी होम फ्लेवर” बना शुद्ध सरसों तेल की पहचान || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले का पहला जेड गोल्ड यूनिट “देसी होम फ्लेवर” ब्रांड आज शुद्ध सरसों तेल के लिए देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बना चुका है। कोल्हू से तैयार इस शुद्ध सरसों तेल के स्वाद और गुणवत्ता के मुरीद अब केवल भागलपुर या बिहार ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों में भी लोग बनते जा रहे हैं। “देसी होम फ्लेवर” के उत्पादों की गुणवत्ता से प्रभावित होकर कंपनी की डायरेक्टर स्वीटी कुमारी से वर्ल्ड फूड इंडिया कार्यक्रम के दौरान भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष संवाद किया था। इस दौरान प्रधानमंत्री ने उनसे यह जाना कि उत्पाद किस प्रकार तैयार किए जाते हैं और किन-किन स्थानों तक इसकी आपूर्ति की जाती है। प्रधानमंत्री ने उनके उज्ज्वल […]

Noimg

सुल्तानगंज नगर परिषद की सामान्य बोर्ड बैठक में प्रस्तावों पर मंथन, शौचालय एग्रीमेंट को लेकर हंगामा || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के नगर परिषद सुल्तानगंज में मंगलवार को सामान्य बोर्ड की बैठक मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मंचासीन कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण कुमार एवं उप मुख्य पार्षद नीलम देवी उपस्थित रहीं। इसके अलावा सभी वार्ड पार्षद, नगर परिषद के पदाधिकारी एवं कर्मचारी गण बैठक में शामिल हुए। बैठक में पूर्व में लिए गए प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया और उन पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्णय लिया गया। वहीं अजगैबीनाथ गंगा के समीप स्थित शौचालय के संचालन को लेकर जय माता दी संस्था को 25 वर्षों के लिए दिए गए एग्रीमेंट का मुद्दा सदन में जोरशोर से उठाया गया। इस विषय पर वार्ड पार्षद विभूति […]

Noimg

पीरपैंती के मानिकपुर में भीषण अगलगी, वृद्ध महिला का घर जलकर राख || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत मानिकपुर पंचायत के वार्ड संख्या 13 में अज्ञात कारणों से अचानक आग लगने से एक परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इस अगलगी की घटना में स्व. रामप्रसाद साह की पत्नी गीता देवी का घर पूरी तरह प्रभावित हो गया। आग की चपेट में आने से घर में रखा एक क्विंटल गेहूं, कंबल, गद्दा सहित घरेलू उपयोग का सारा सामान जलकर राख हो गया। इसके साथ ही घर में रखी लगभग 16 हजार रुपये की नगद राशि भी आग में जल गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में केवल वृद्ध गीता देवी और उनकी पुतहू मौजूद थीं। अचानक आग लगने से घर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने […]

Noimg

भागलपुर के जीआई टैग उत्पादों की होगी ब्रांडिंग, उद्योग स्थापना की दिशा में पहल || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर बिहार का ऐसा एकमात्र जिला है, जहां चार उत्पादों को भौगोलिक संकेतक (जीआई टैग) प्राप्त है। इनमें जर्दालु आम, कतरनी धान, तसर सिल्क और मंजूषा पेंटिंग शामिल हैं। इन विशिष्ट उत्पादों की गुणवत्ता, उत्पादन और विपणन को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से अब इनके ब्रांडिंग और उद्योग स्थापना की दिशा में ठोस पहल की जा रही है। इसी कड़ी में भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने समाहरणालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में जर्दालु आम उत्पादक किसान, कतरनी धान उत्पादक किसान, तसर सिल्क से कपड़ा बनाने वाले बुनकर तथा मंजूषा पेंटिंग से जुड़े कलाकारों की टीम शामिल हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जीआई टैग प्राप्त उत्पादों की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने […]

Noimg

फेडरेशन कप के लिए बिहार सीनियर महिला बॉल बैडमिंटन टीम घोषित ||GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : तिरुनेलवेली (तमिलनाडु) में 24 से 26 जनवरी तक आयोजित होने वाली फेडरेशन कप राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेने वाली बिहार सीनियर महिला बॉल बैडमिंटन टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की घोषणा बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर एवं राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि बिहार टीम इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करने के उद्देश्य से पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी। टीम की घोषणा के बाद वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष राजेश शुभांगी, जिला सचिव रवि रंजन कुमार, आरसीटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक ई. रवि कुमार, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद कुमार धोनी तथा राष्ट्रीय लोक […]