Month: January 2026

Noimg

टीएनबी महाविद्यालय में भूगोल विभाग और आईक्यूएसी के सहयोग से भौगोलिक प्रदर्शनी का आयोजन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर स्थित टी.एन.बी. महाविद्यालय के प्रांगण में भूगोल विभाग एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में भौगोलिक प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसे प्रो. (डॉ) दीपो महतो, प्राचार्य टी.एन.बी. कॉलेज, प्रो. (डॉ) अनिरुद्ध कुमार, प्राचार्य बी.एन. कॉलेज, प्रो. (डॉ) उमेश प्रसाद सिंह, प्रो. (डॉ) शरत चंद्र मंडल, प्रो. (डॉ) वीरेंद्र प्रसाद शर्मा (पूर्व विभागाध्यक्ष, भूगोल विभाग), डॉ प्रशांत कुमार, विभागाध्यक्ष भूगोल स्नातकोत्तर विभाग टी.एम.बी. विश्वविद्यालय तथा डॉ जनेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से संपन्न किया। इसके पश्चात कुलगीत का गायन किया गया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत संबोधन डॉ जनेंद्र कुमार, विभागाध्यक्ष भूगोल, टी.एन.बी. महाविद्यालय ने किया। वहीं विषय प्रवेश डॉ राधा कुमारी, सहायक प्राध्यापक, टी.एन.बी. कॉलेज ने किया। उन्होंने प्रदर्शनी के महत्व […]

Noimg

बरारी में महिला की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना के आरोप में आठ पर हत्या का मामला दर्ज ||GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम एक महिला की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव उसके ही घर के कमरे में शव मिला जिसके बाद यह मामला आ त्म हत् या और हत् या दोनों ही दृष्टिकोण से गंभीर हो गया है। परिजनों के अनुसार, महिला ने रोज की तरह अपने दो बेटे और एक बेटी को स्कूल भेजा था। इसके बाद वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली। जब परिवार के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा, जहां महिला फंदे से झू ल ती हुई मि ली। तुरंत इसकी सूचना बरारी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और […]

Noimg

50 हज़ार का ईनामी कुख्यात राहुल यादव नागालैंड से गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। ढोलबज्जा बाजार में व्यवसायियों से रंगदारी की मांग करने वाले कुख्यात आरोपित को पुलिस ने नागालैंड के दीमापुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गोपालपुर थाना के लत्तरा निवासी राहुल यादव हैं, जिन पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। राहुल यादव टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल था और उसका रंगदारी का मामला जिले में काफी चर्चा में रहा। जानकारी के अनुसार, 15 जनवरी को राहुल यादव ने कुख्यात छोटुआ यादव के नाम पर ढोलबज्जा बाजार के व्यवसायियों से पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी। इस घटना के बाद व्यापारी भड़क गए और उन्होंने विरोध स्वरूप बाजार बंद कर थाना का घेराव कर दिया। जांच में सामने आया कि राहुल यादव ने […]

Noimg

श्री श्री 108 माधी दुर्गा मंदिर में भव्य आयोजन जारी || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। श्री श्री 108 माधी दुर्गा मंदिर तिरासी,गोपालपुर, जिसकी स्थापना वर्ष 1978 में हुई थी, का पुनः निर्माण 2025 में किया गया। वर्तमान में इस मंदिर के पुनः निर्माण और वार्षिक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन बड़े ही विधिपूर्वक किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में आचार्य पंडित दुर्गेश झा, पंडित रमण झा, मनोज झा, राजु झा, पंकज ठाकुर, गौरव झा, अमित शास्त्री और विषभर झा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मंदिर में पंचमी से लेकर सप्तमी और महागंगा आरती तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जा रहे हैं। विशेष रूप से 23 जनवरी 2026 को पंचमी, 24 और 25 जनवरी को सप्तमी एवं महागंगा आरती, 26 जनवरी को विर्मलन कार्यक्रम और 28 जनवरी को विसर्जन के अवसर पर आयोजन किया […]

Noimg

नवगछिया और शाहकुंड में टीबी मरीजों को एनटीपीसी के सहयोग से फूड पैकेट का वितरण || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी (क्षय रोग) से पीड़ित 17 मरीजों को फूड बास्केट का वितरण किया गया। यह वितरण एनटीपीसी के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य मरीजों को उपचार के साथ-साथ पोषण सहायता उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. पिंकेश कुमार, पीएचसी प्रभारी डॉ. बीदास, बीएचएम अनुरिमा कुमारी, बीसीएम सुमित कुमार, एसटीएलएस शंकर कुमार सिंह, एसटीएस, बी एंड एमएनई और डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित स्वास्थ्य विभाग के कई पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि चिह्नित सभी टीबी मरीजों को लगातार छह महीने तक नियमित रूप से फूड बास्केट उपलब्ध कराया जाएगा। इससे मरीजों को आवश्यक पोषण मिलेगा, रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होगी और दवाओं के प्रभाव […]

Noimg

राज्य महिला बॉल बैडमिंटन टीम में नवगछिया की प्रज्ञा और मुस्कान का चयन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। तिरुनेलवेली (तमिलनाडु) में 24 से 26 जनवरी तक आयोजित होने वाली फेडरेशन कप बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (महिला) में भाग लेने के लिए बिहार टीम में नवगछिया के दो खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। यह जानकारी राज्य प्रवक्ता एवं नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार ने दी। नवगछिया मक्खात किया निवासी राजेंद्र प्रसाद मंडल और शीला कुमारी की पुत्री प्रज्ञा भारती, तथा नारायणपुर बलहा निवासी उत्तम कुमार और राखी देवी की पुत्री मुस्कान कुमारी का चयन बिहार राज्य महिला टीम में हुआ है। राज्य टीम में चयनित होने पर भागलपुर जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार, संघ के मुख्य संरक्षक एवं बिहपुर विधायक ई0 कुमार शैलेंद्र, अध्यक्ष मनोज कुमार लाल, कोषाध्यक्ष दिव्य प्रियदर्शी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स […]

Noimg

गोसाईं गाँव में जी राम जी कार्यशाला और किसानों के साथ सम्मेलन का आयोजन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र में नवीन युग, नवीन नेतृत्व के संकल्प के तहत गोसाईं गाँव में जी राम जी कार्यशाला और किसानों के साथ सम्मेलन मंगलवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्ति नाथ सिंह निषाद ने की। कार्यक्रम के संयोजक एवं पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि विकसित भारत–जी राम जी विधेयक, 2025 और विकसित भारत–2047 के साथ संयोजित नई सांविधिक संरचना में मनरेगा का स्थान विशेष है। रोजगार गारंटी को प्रति ग्रामीण परिवार बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को अधिक लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में मंडलाध्यक्ष रंजीत झा, दीपक भगत, बिक्रम सिंह, राजेश झा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुणाल गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, रजनी रमन झा, बासुकी मंडल, […]

Noimg

प्राथमिक विद्यालय की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए एसडीओ को आवेदन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय आजाद नगर, बाबू टोला, तिनटंगा करारी के प्रभारी प्रधानाध्यापक मिथिलेश ठाकुर ने विद्यालय की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन दिया है। आवेदन में बताया गया है कि विद्यालय की जमीन पर गांव के ही गणेश राय, तिरो राय और अन्य लोगों ने जबरन अतिक्रमण कर लिया है। स्थानीय अधिकारियों को सूचित करने के बावजूद जमीन खाली नहीं की गई है। इस अतिक्रमण के कारण विद्यालय में पढ़ाई-पाठन प्रभावित हो रहा है और बच्चों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आवेदन पर पंचायत के मुखिया नगीना पासवान, पंचायत समिति के मनोज रविदास और वार्ड सदस्य कंचन देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के हस्ताक्षर भी हैं। उन्होंने […]

Noimg

सरस्वती पूजा और गणतंत्र दिवस की शांति व सुरक्षा को लेकर बैठक आयोजित || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से नवगछिया में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवगछिया एसडीओ रोहित कर्दम ने की। इस दौरान पुलिस अनुमंडल नवगछिया के सभी थानों के थाना प्रभारी (एसएचओ), समाजसेवी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने सरस्वती पूजा के विसर्जन के दौरान गंगा घाटों पर गोताखोरों की तैनाती की मांग की। इसके साथ ही नवगछिया बाजार क्षेत्र में अंडरएज टोटो चालकों और बिना लाइसेंस टोटो चालकों पर सख्त प्रतिबंध लगाने की भी मांग की गई, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। एसडीओ रोहित कर्दम ने सभी थाना अध्यक्षों को निर्देश दिया कि सरस्वती पूजा और गणतंत्र […]

Noimg

टॉप टेन अपराधी रंजीत कुमार उर्फ छोटू गिरफ्तार, अपहरण व फायरिंग के मामले में था फरार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। टॉप टेन अपराधियों में शामिल इनामी अपराधी रंजीत कुमार उर्फ छोटू को झंडापुर थाना पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी मधेपुरा जिले, हरिद्वार टोला गम्हरिया का निवासी है और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि रंजीत कुमार लंबे समय से फरार था और उस पर अपहरण और फायरिंग जैसे गंभीर मामले दर्ज थे। 27 अप्रैल को झंडापुर थाना को सूचना मिली थी कि जयरामपुर के पंजाबी रविदास को रंजीत कुमार और उसके चार-पांच साथियों ने हथियार के भय दिखाकर घर से अपहरण कर लिया था। झंडापुर थाना ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित […]